Responsive Scrollable Menu

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को एक फैसले से लगेगा झटका, 2 करोड़ का होगा नुकसान? BCCI क्या करेगा

Jasprit Bumrah central contract: भारतीय क्रिकेट में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन (1 अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है,जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे अहम फैसला रहा A+ ग्रेड को पूरी तरह खत्म करना। इस फैसले का सीधा असर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों पर पड़ा है, खासतौर पर जसप्रीत बुमराह पर। 

नई लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टॉप ग्रेड अब सिर्फ A है, जिसमें शुभमन गिल, बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पहले A+ ग्रेड में रहने वाले खिलाड़ियों को अब नीचे लाया गया है। पुराने सिस्टम में A+ खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि अब A ग्रेड में यह रकम घटकर 5 करोड़ रह गई है।

बुमराह को 2 करोड़ का होगा नुकसान?
यानी बुमराह जैसे खिलाड़ी,जो तीनों फॉर्मेट में लगातार टीम के अहम सदस्य हैं,उन्हें सीधे 2 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता। यह फैसला इसलिए भी सवाल खड़े कर रहा है क्योंकि बुमराह का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है और वह टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में गिने जाते हैं।हालांकि, खबरों के मुताबिक बोर्ड इस मामले पर दोबारा विचार कर सकता है। 

बुमराह को मुआवजा दे सकता बीसीसीआई
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बीसीसीआई इस बात पर काम कर रहा है कि बुमराह को कैसे मुआवजा दिया जाए। बोर्ड के अंदर यह भी माना जा रहा है कि उनकी सैलरी में इतनी बड़ी कटौती करना पूरी तरह सही नहीं होगा। इसलिए कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि कई और खिलाड़ियों को भी इस बदलाव का असर झेलना पड़ा है। केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को ए से हटाकर बी ग्रेड में डाल दिया गया है। वहीं अक्षर पटेल को ग्रुप-सी में रखा गया है, जिसके कॉन्ट्रैक्ट की भी समीक्षा हो सकती है।

दूसरी ओर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी अब कुछ फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए उनका नीचे आना समझ में आता है। लेकिन जो खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं, उनके लिए यह बदलाव चर्चा का विषय बन गया है।अब नजर इस बात पर है कि क्या BCCI अपने इस फैसले में बदलाव करेगा या नहीं। अगर रिविजन होता है, तो बुमराह समेत कई खिलाड़ियों को राहत मिल सकती है।

Continue reading on the app

Pakistan क्रिकेट में Fitness पर बवाल, Fakhar Zaman ने तोड़ी चुप्पी, चोट के दावों पर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा करके सबको चौंका दिया कि बाबर आजम और फखर जमान टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चयन समिति को उनकी चोटों की जानकारी नहीं थी और उन्होंने पीसीबी से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध भी किया। हालांकि, मंगलवार को राष्ट्रीय टी20 कप में बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान द्वारा शानदार कैच पकड़े जाने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जावेद को ट्रोल किया।
 

इसे भी पढ़ें: Pakistani Player विवाद पर Lalit Modi की एंट्री, Kavya Maran को दी Image Management की नसीहत


फखर जमान फिलहाल टूर्नामेंट में एबटाबाद रीजन के लिए खेल रहे हैं और लाहौर रीजन व्हाइट्स के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मिड-ऑन पर फील्डिंग करते हुए उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा। इसके तुरंत बाद, उनकी फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों ने दावा किया कि क्रिकेटर पूरी तरह से फिट हैं और उन पर चोटिल होने के बावजूद टी20 विश्व कप खेलने का गलत आरोप लगाया जा रहा है।

हालांकि, एक ट्वीट का जवाब देते हुए फखर ने स्वीकार किया कि वह चोटिल थे और 50 ओवर के मैच खेलने के लिए फिट नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 15 मार्च को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही राष्ट्रीय टी20 कप में भाग लिया था। फखर ने ट्वीट किया कि मैं 50 ओवर के मैच खेलने के लिए 100% फिट नहीं था। ऐसे में आकिब जावेद सही थे। मैं 15 तारीख को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ये मैच खेल रहा हूं। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद, फखर जमान 26 मार्च से शुरू होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी संस्करण में भी खेलेंगे। इससे पहले, वह आज पेशावर के इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम में कराची रीजन व्हाइट्स के खिलाफ नेशनल टी20 कप के फाइनल में नजर आएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: हमसे न हो पाएगा, तालिबान से निपटने में लगे हैं, आप अपना खुद देख लो...मुनीर ने सऊदी-पाक के NATO वाले समझौते से झाड़ लिया पल्ला?


लाहोर रीजन ब्लूज़ के खिलाफ अपने वापसी मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे और सेमीफाइनल में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, क्योंकि मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। फखर जमान फाइनल में बड़ा स्कोर बनाने और एबटाबाद रीजन को ट्रॉफी जिताने की कोशिश करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

SRH New Captain: अभिषेक या ईशान- कौन बना नया कप्तान? सनराइजर्स हैदराबाद ने किया ऐलान

सनराइजर्स हैदराबाद ने नया सीजन शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले ये बड़ा ऐलान किया है. फ्रेंचाइजी ने साफ किया कि कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके चलते उसने ये बड़ा फैसला लिया है. Wed, 18 Mar 2026 17:16:05 +0530

  Videos
See all

Iran Attack On Israel : 5 बजते हीलारिजानी की मौत का बदला शुरू, ईरान ने बिछाई लाशें! | Khamenei | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:30:42+00:00

Eid से पहले Shrinagar के बाज़ार गुलजार, गोनी खान बाजार में उमड़ी भीड़ #jammukashmir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:33:05+00:00

"गंगा के ऊपर इफ्तार पार्टी महापाप है" | #varanasi | #iftarparty | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:40:00+00:00

Mumbai Event में स्टार्स का जलवा | Sara Arjun | #dhurandhar2 | Dhurandhar the Revenge | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:32:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers