Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया के एनएसडब्ल्यू में आईआरजीसी के प्रतीकों पर बैन की तैयारी, 2 साल तक जेल का प्रवाधान

सिडनी, 18 मार्च (आईएएनएस)। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) सरकार ने कट्टरपंथ और उग्रवादी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य संसद में पेश किए गए नए विधेयक के तहत इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कोर (आईआरजीसी) और हिज्ब उत-तहरीर जैसे संगठनों के प्रतीकों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

एनएसडब्ल्यू सरकार ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। इस प्रस्तावित कानून के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इन संगठनों के झंडे लहराता है, उनके चिन्ह वाले कपड़े पहनता है या किसी भी रूप में सार्वजनिक समर्थन दिखाता है, तो उसे अधिकतम दो साल की जेल, 22,000 डॉलर तक का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं। वहीं, कंपनियों के लिए जुर्माना 110,000 डॉलर तक रखा गया है।

यह कानून पहले से लागू आतंकवादी प्रतीकों पर प्रतिबंध को और व्यापक बनाता है। अब तक केवल घोषित आतंकवादी संगठनों के चिन्हों पर रोक थी, लेकिन नए संशोधन के बाद सभी प्रतिबंधित संगठनों के प्रतीकों को इसके दायरे में लाया जाएगा।

एनएसडब्ल्यू के अटॉर्नी-जनरल माइकल डेले ने कहा कि यह विधेयक लेबर सरकार द्वारा तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य राज्य में नफरत और उग्रवाद के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू करना है। उन्होंने कहा कि यह कदम संघीय सरकार की नीति के अनुरूप है और इससे कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

आईआरजीसी ईरान की एक शक्तिशाली सैन्य इकाई है, जिसे कई पश्चिमी देशों में विवादास्पद माना जाता है। वहीं, हिज्ब उत-तहरीर एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामिस्ट संगठन है, जिस पर कई देशों में प्रतिबंध लगाया जा चुका है क्योंकि उस पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने के आरोप हैं।

ऑस्ट्रेलिया में हाल के वर्षों में उग्रवाद और नफरत फैलाने वाले प्रतीकों को लेकर बहस तेज हुई है। सरकार का मानना है कि ऐसे प्रतीक समाज में डर और विभाजन पैदा करते हैं। इसलिए इन पर सख्ती जरूरी है। सिडनी बोंडी बीच मास शूटिंग के बाद इसे लेकर बहस और तेज हो गई।

इस विधेयक के जरिए सरकार यह संदेश देना चाहती है कि राज्य में किसी भी प्रकार के उग्रवादी या नफरत फैलाने वाले व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार का तर्क है कि सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर यह कानून पारित हो जाता है, तो एनएसडब्ल्यू उन क्षेत्रों में शामिल हो जाएगा जहां उग्रवादी संगठनों के प्रतीकों पर कड़े प्रतिबंध लागू हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ghar Ko Thanda Kaise Rakhe: गर्मियों में AC के बिना भी रहेगी ठंडक, सिर्फ 10 रुपये के थर्माकोल से घर बनेगा कूल-कूल, वायरल हुआ देसी जुगाड़

Ghar Ko Thanda Kaise Rakhe: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों की परेशानी बढ़ने लगती है. अप्रैल का महीना पूरा होने से पहले ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण घर की छत भी तपने लगती है. इसका सीधा असर कमरे के अंदर पड़ता है और तापमान काफी बढ़ जाता है. ऐसे में घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है.

हर किसी के पास एयर कंडीशनर नहीं होता. और अगर होता भी है, तो उसका बिजली बिल हर महीने संभालना आसान नहीं होता. खासकर जिन घरों की छत टीन शेड की होती है, वहां गर्मी और भी ज्यादा महसूस होती है. लेकिन अब एक सस्ती और आसान ट्रिक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसकी मदद से आप सिर्फ 10 रुपये के थर्माकोल से अपने घर को ठंडा रख सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है यह आसान ट्रिक? 

क्या है यह आसान ट्रिक?

यह ट्रिक थर्माकोल शीट्स का इस्तेमाल करके छत को कवर करने की है. थर्माकोल एक ऐसा मटेरियल है, जो गर्मी को अंदर आने से रोकता है. इसे लगाने के बाद कमरे का तापमान काफी हद तक कम हो सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप खुद भी लगा सकते हैं, इसके लिए किसी मिस्त्री की जरूरत नहीं होती.

किन चीजों की होगी जरूरत?

थर्माकोल शीट्स
मजबूत गोंद या सिलिकॉन
पीओपी या जॉइंट पट्टी
ये सभी चीजें आसानी से बाजार में कम कीमत में मिल जाती हैं.

कैसे बनाएं थर्माकोल सीलिंग?

सबसे पहले अपने कमरे की छत के अनुसार थर्माकोल शीट्स खरीद लें.  अब इन शीट्स पर गोंद या सिलिकॉन लगाकर छत पर चिपकाएं. ध्यान रखें कि पूरी छत अच्छे से कवर हो जाए. जब सारी शीट्स लग जाएं, तो उनके जोड़ को जॉइंट पट्टी से कवर करें. इससे छत मजबूत बनेगी और देखने में भी अच्छी लगेगी. इसके बाद आप चाहें तो इस पर पेंट या पुट्टी करके डिजाइन भी बना सकते हैं. इससे आपका कमरा स्टाइलिश भी दिखेगा और घर में ठंडक भी रहेगी. 

कैसे कम करता है तापमान?

थर्माकोल एक बेहतरीन इंसुलेटर होता है. यह बाहरी गर्मी को सीधे कमरे के अंदर आने से रोकता है. इसी वजह से कमरे का तापमान कम रहता है. वायरल वीडियो के अनुसार, इससे कमरे का तापमान काफी हद तक घट सकता है. अगर आप चाहें तो इसी ट्रिक को खिड़कियों और दरवाजों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गर्म हवा का असर और कम हो जाएगा. यहां तक कि पानी की टंकी को भी इससे ढककर ठंडा रखा जा सकता है.

क्यों है यह तरीका खास?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह तरीका सस्ता है, आसान है और हर किसी के लिए फायदेमंद है. इसमें ज्यादा खर्च नहीं होता और इसे लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. सबसे बड़ी बात, यह बिना बिजली खर्च किए आपके घर को ठंडा रखने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Cucumber Side Effects: किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा? फायदे की जगह होंगे नुकसान

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR को ये 5 खिलाड़ी बना सकते हैं चौथी बार चैंपियन, ऐसी होगी Playing XII

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अपने अहम तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी लेकिन इस टीम के पास फिर भी 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जो उसे चैंपियन बना सकते हैं. कोलकाता ने 2 बार आईपीएल जीता है. Wed, 18 Mar 2026 19:58:54 +0530

  Videos
See all

Emotional Story: करोड़ों का घर, फिर भी बेघर! छोटे भाईयों का ये कैसा जुल्म? Heart breaking | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:45:12+00:00

प्रशासन की लापरवाही, बुजुर्ग की टूटी कमर! | #viralvideo #accident #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:30:04+00:00

आनंद रंगनाथन ने मौलाना की बोलती बंद कर दी | Ganga Iftar Party | Varanasi Ganga Iftar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:34:06+00:00

Viral Video: जब एक दिशा में दौड़ पड़ी 2 ट्रेन | Viral Train Video | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:33:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers