घर में घूमती थी एक औरत की आत्मा, बेटे का हो गया था ऐसा हाल, अक्षय कुमार ने सुनाई खौफनाक आपबीती
Akshay Kumar Haunting Experience: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं. ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे, लेकिन इस बार कहानी में डर का तड़का भी होगा.
इसी बीच अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. जी हां, उन्होंने खुलासा किया कि वह भूत-प्रेत जैसी चीजों को पूरी तरह खारिज नहीं करते और इसके पीछे उन्होंने अपने पुराने घर का एक डरावना किस्सा भी सुनाया.
पुराने घर में महसूस होती थी अजीब मौजूदगी
अक्षय कुमार ने ‘इंडियाटुडे’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव कुमार के साथ एक ऐसे घर में रहते थे, जहां अक्सर अजीब सा माहौल महसूस होता था. उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे घर में रहते थे, जहां मेरी पत्नी हमेशा कहती थी कि यहां कुछ गड़बड़ है. उस समय मेरा बेटा आरव करीब चार या पांच साल का था.” ट्विंकल खन्ना को अक्सर लगता था कि घर में कोई अदृश्य मौजूदगी है, लेकिन अक्षय उस समय इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे.
“मैंने किसी महिला के चलने की आवाज सुनी”
अक्षय ने आगे बताया कि उनकी पत्नी कई बार दावा करती थीं कि उन्होंने घर के अंदर किसी महिला के चलने की आवाज सुनी है. अक्षय ने कहा,
“मैं उनसे कहता था कि टीना, तुम पढ़ी-लिखी हो, ऐसी बातें कैसे कर सकती हो? लेकिन वह बार-बार यही कहती थीं कि उन्होंने किसी के चलने की आहट सुनी है.”
बेटे आरव की हरकत ने उड़ा दिए होश
हालांकि, अक्षय इन बातों को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन एक दिन ऐसा हुआ जिसने उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने बताया,
“एक दिन मेरा बेटा लेटा हुआ था और अचानक उसने हाथ से किसी तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘यहां मत रहो, चले जाओ.’ मैंने उससे पूछा कि वह किससे बात कर रहा है. उस पल मैं भी चौंक गया.” इस घटना के बाद ट्विंकल खन्ना ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि घर में कुछ तो है.
“भूत होते हैं, कोई नेगेटिव एनर्जी जरूर होती है”
इस अनुभव के बाद अक्षय कुमार ने स्वीकार किया कि भले ही वह तर्क और लॉजिक पर भरोसा करते हैं, लेकिन इस घटना ने उनके मन में संदेह जरूर पैदा कर दिया. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि शायद ऐसी कोई अलौकिक शक्ति या एनर्जी होती है. कुछ लोग पॉजिटिव एनर्जी से घिरे होते हैं, जबकि कुछ नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं. हमारे आसपास हमेशा किसी न किसी तरह की ऊर्जा मौजूद रहती है.”
‘भूत बंगला’ में फिर दिखेगी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं. यह जोड़ी पहले ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है. वहीं अब करीब 16 साल बाद दोनों की जोड़ी भूत बंगला के जरिए वापसी कर रही है, जिससे फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: 'अरे ताऊ, सो जाओ', अमिताभ बच्चन का ट्वीट देख घुमा यूजर्स का दिमाग, ट्रोल हुए बिग बी
विदाई भाषण में खरगे बोले- राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता, PM मोदी ने की तारीफ; बताया नए सदस्य क्या सीखें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















