Indore Court: सुनवाई के बीच जज पर गिरा पंखा, वकीलों ने कहा- 'मौत का कुआं' बन गए हैं कोर्टरूम
Indore Strange incident : इंदौर जिला कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऐसी घटना हुई जिसने हजारों लोगों की चिंदा बढ़ा दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक महिला जज पर पंखा गिर गया, जिससे पूरे अदालत परिसर में हड़कंप मच गया।
Gudi Padwa Kab Hai: आज या कल, कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, विधि और इस पर्व का महत्व
Gudi Padwa 2026 Date: हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा के पर्व को नये साल का प्रतीक माना जाता है. यह त्योहार खासतौर पर महाराष्ट्र और गोवा में मनाया जाता है. इसे मराठी और कोंकणी समुदाय के लोगों का महत्वपूर्ण पर्व कहते हैं. मान्यता है कि इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और कई जगहों पर चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है. वहीं, महाराष्ट्र और गोवा में गुड़ी पड़वा मनाया जाता है. यहां के लोग इस दिन अपने घरों में पूडा करते हैं और गुड़ी लगाते हैं. आइए जानते हैं इस साल गुड़ी पड़वा की सही तिथि क्या है और इसकी पूजा विधि.
कब है गुड़ी पड़वा 2026? (Gudi Padwa 2026 Kab Hai)
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का पर्व होता है. इस साल गुड़ी त्योहार 19 मार्च 2026 को पड़ रहा है. प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. वहीं, इसका समापन 20 मार्च 2026 को शुक्रवार के दिन सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि 19 मार्च को रखी जाएगी. इसलिए, गुड़ी पड़वा इस दिन मनाई जा रही है. इस दिन से चैत्र मास की भी शुरुआत हो रही है.
गुड़ी पड़वा 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:51 से 05:38 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:53 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 से 03:18 तक
सायाह्न संध्या: शाम 06:31 से 07:43 तक
गुड़ी पड़वा 2026 पूजा विधि (Gudi Padwa 2026 Puja Vidhi)
गुड़ी पड़वा के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों और फूलों से सजाते हैं. इसके बाद घर के बाहर या खिड़की के पास एक बांस की लकड़ी पर रंगीन कपड़ा, फूलों की माला, नीम की पत्तियां और उल्टा रखा हुआ कलश लगाकर गुड़ी स्थापित की जाती है. मान्यता है कि गुड़ी स्थापना से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. इसी के साथ लोग भगवान की पूजा कर नए साल की शुरुआत की कामना करते हैं.
गुड़ी पड़वा का धार्मिक महत्व (Gudi Padwa 2026 Significance)
धार्मिक कथाओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा के दिन सूर्यदेव ने सूर्य सिद्धांत नामक ग्रंथ का ज्ञान दिया था. गुड़ी पड़वा, अक्षय तृतीया, विजयादशमी और बाली प्रतिपदा को मिलाकर साढ़े तीन मुहूर्त माने जाते हैं. इस दिन पर शुभ कार्यों और नए काम की शुरुआत करनी चाहिए. माना जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलती है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं. इस दिन नए सामान की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा क्या है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation



















