Responsive Scrollable Menu

Gudi Padwa Kab Hai: आज या कल, कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, विधि और इस पर्व का महत्व

Gudi Padwa 2026 Date: हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा के पर्व को नये साल का प्रतीक माना जाता है. यह त्योहार खासतौर पर महाराष्ट्र और गोवा में मनाया जाता है. इसे मराठी और कोंकणी समुदाय के लोगों का महत्वपूर्ण पर्व कहते हैं. मान्यता है कि इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और कई जगहों पर चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है. वहीं, महाराष्ट्र और गोवा में गुड़ी पड़वा मनाया जाता है. यहां के लोग इस दिन अपने घरों में पूडा करते हैं और गुड़ी लगाते हैं. आइए जानते हैं इस साल गुड़ी पड़वा की सही तिथि क्या है और इसकी पूजा विधि.

कब है गुड़ी पड़वा 2026? (Gudi Padwa 2026 Kab Hai)

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का पर्व होता है. इस साल गुड़ी त्योहार 19 मार्च 2026 को पड़ रहा है. प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. वहीं, इसका समापन 20 मार्च 2026 को शुक्रवार के दिन सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि 19 मार्च को रखी जाएगी. इसलिए, गुड़ी पड़वा इस दिन मनाई जा रही है. इस दिन से चैत्र मास की भी शुरुआत हो रही है.

गुड़ी पड़वा 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:51 से 05:38 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:53 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 से 03:18 तक
सायाह्न संध्या: शाम 06:31 से 07:43 तक

गुड़ी पड़वा 2026 पूजा विधि (Gudi Padwa 2026 Puja Vidhi)

गुड़ी पड़वा के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों और फूलों से सजाते हैं. इसके बाद घर के बाहर या खिड़की के पास एक बांस की लकड़ी पर रंगीन कपड़ा, फूलों की माला,  नीम की पत्तियां और उल्टा रखा हुआ कलश लगाकर गुड़ी स्थापित की जाती है. मान्यता है कि गुड़ी स्थापना से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. इसी के साथ लोग भगवान की पूजा कर नए साल की शुरुआत की कामना करते हैं. 

गुड़ी पड़वा का धार्मिक महत्व (Gudi Padwa 2026 Significance) 

धार्मिक कथाओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा के दिन सूर्यदेव ने सूर्य सिद्धांत नामक ग्रंथ का ज्ञान दिया था. गुड़ी पड़वा, अक्षय तृतीया, विजयादशमी और बाली प्रतिपदा को मिलाकर साढ़े तीन मुहूर्त माने जाते हैं. इस दिन पर शुभ कार्यों और नए काम की शुरुआत करनी चाहिए. माना जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलती है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं. इस दिन नए सामान की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा क्या है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

UP Board Result 2026: इस बार नए सिस्टम से हो रहे हैं यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग, रिजल्ट डेट क्या है?

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आज से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कॉपियों की चेकिंग के लिए इस महीने के अंत यानी 31 मार्च तक का टारगेट रखा गया है. बोर्ड इस तारीख तक सभी कॉपियां चेक करेगा. लगभग 250 केंद्रों पर मूल्यांकन का काम किया जाएगा, जिसमें 1.5 लाख से ज्यादा टीचर्स यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों की कॉपियां चेक करेंगे. माना जा रहा है कि चेकिंग प्रोसेस पूरा होने के 15-20 दिनों में रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी.

नए सिस्टम से हो रही कॉपियों की जांच

यूपी बोर्ड इस साल छात्रों की कॉपियों की चेकिंग में सख्ती बरतने वाला है. इस बार कॉपी चेकिंग के लिए स्टेप मार्किंग सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा. इसका मतलब है कि अगर स्टेप सही हुआ तो उसके भी अंक मिलेंगे. हालांकि, इससे कई छात्रों को फायदा पहुंचने वाला है. मगर कुछ छात्रों की कॉपियों के लिए यह मुश्किल भी हो सकता है. इस सिस्टम के जरिए रिजल्ट ज्यादा सही और पारदर्शी होगा. बोर्ड ने परीक्षकों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सिर्फ सवाल के अंतिम जवाब पर मूल्यांकन न करें. यदि स्टेप सही है और आखिर में उत्तर गलत है तो स्टेप्स के भी अंक कॉपी में जोड़े जाएं. छात्र की काउंटिंग गलत होने पर भी उसे आंशिक मार्क्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, biharboardonline.bihar.gov.in पर कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

गलत कॉपी चेक करने पर शिक्षकों को देनी होगी पेनेल्टी 

जी हां, बोर्ड द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि शिक्षक द्वारा कॉपियों की चेकिंग करने पर अगर 2% तक गलती है तो उसका 85% पैसा (मानदेय) काट लिया जाएगा. साथ ही अगले 3 साल तक कॉपी चेक करने से बैन कर दिया जाएगा. अगर गलती 1% तक है तो परीक्षक का 50% पेमेंट काट लिया जाएगा. अगर गलती 0.5% तक है तो उसका  25% पेमेंट कटेगा. 

कब तक आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट 2026?

हालांकि, बोर्ड ने इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. आधिकारिक रूप से कोई डेट या समय नहीं बताया गया है. मगर माना जा रहा है कि इस महीने के अंत में कॉपी चेकिंग के बाद रिजल्ट कभी भी आउट हो सकता है. रिलीज होने के बाद UP Board की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड का रिजल्ट इन वेबसाइट पर करें

  1. upresults.nic.in
  2. upmsp.edu.in
  3. results.upmsp.edu.in
  4. upmspresults.up.nic.in
  5. results.gov.in
  6. results.nic.in

16 फीचर्स से लैस होगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट

इस वर्ष यूपी बोर्ड एग्जाम के छात्रों को हाइटैक मार्कशीट मिलने वाली है. बोर्ड ने इस साल से मिलने वाली मार्कशीट में 16 प्रकार के सिक्योरिटी फीचर्स को शामिल किया है. इस साल मार्कशीट हाइटैक होगी. मार्कशीट में रेनबो प्रिंटिंग और वॉटरमार्क भी होगा. दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कोई भी मार्कशीट को फर्जी तरीके से नया न बना पाए. मार्कशीट की डुप्लीकेसी पर रोकथाम होगी. इसके साथ मार्कशीट फटेगा भी नहीं.

UP Board रिजल्ट के पिछले पांच साल

  • साल 2025 में 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था.
  • 2024 में 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट डिक्लेयर हुआ था.
  • साल 2023 में 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम 25 मई को जारी किए गए थे.
  • 2022 में 29 अप्रैल को यूपी बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हुई थी.
  • वहीं, साल 2021 में दो अलग-अलग तारीखों पर रिजल्ट जारी हुए थे. 14 जुलाई को 12वीं कक्षा और 29 जुलाई को दसवीं कक्षा के रिजल्ट आए थे.

ये भी पढ़ें- इस दिन जारी किया जाएगा RBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे चेक

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में हो रहा है नए टूर्नामेंट यूरो कप का आगाज, जानें कितनी और कौन सी टीमें भिड़ेंगी

Euro Nations Cup is start in cricket: एशिया कप के तर्ज पर एक नए क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट यूरो नेशंस कप की शुरुआत होने जा रही है. इसकी शुरुआत अगले साल गर्मियों में हो सकती है. इसमें इंग्लैंड और आयरलैंड जैसी टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट का रंगरूप लगभग तैयार हो चुका है. ब्रॉडकास्टिंग राइट्स फाइनल होने के बाद इसके शेड्यूल की घोषणा की जाएगी. Fri, 20 Mar 2026 23:51:31 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | दुनिया की 'लाइफलाइन' पर जिनपिंग की नजर! | China Vs Taiwan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:00:43+00:00

Iran America War Update: Kharg Island पर US का हमला! ट्रंप की सेना ने ईरान को घेरा? Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:01:01+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran युद्ध के लिए Trump ने मांग लिए इतने रुपए?। #trump #iran #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:01:04+00:00

Himchal Pradesh । भारी बारिश से Himachal Pradesh में जनजीवन अस्त-व्यस्त । #himachalpradesh #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:01:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers