Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 Runtime: 'धुरंधर: द रिवेंज' को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 49 मिनट लंबी है फिल्म; इन 21 सीन पर चली सेंसर की कैंची!

Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। हालांकि, फिल्म को पास होने के लिए 21 कट्स से गुजरना पड़ा। इसके बाद भी इसका रनटाइम काफी लंबा है।

18 मार्च से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू

Dhurandhar 2

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले 18 मार्च शाम 5 बजे से इसके पेड प्रीव्यू शो शुरू किए जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।

3 घंटे 49 मिनट का लंबा रनटाइम

सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट (229.6 मिनट) है। यह पहले पार्ट 'धुरंधर' से करीब 15 मिनट लंबी है। इतनी लंबा रनटाइम होने के बावजूद मेकर्स को फिल्म पर पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले बड़ा सरप्राइज: फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल की एंट्री; क्या ‘उरी’ से जुड़ेगा कनेक्शन?

21 कट्स के बाद मिला A सर्टिफिकेट

Dhurandhar 2

CBFC ने फिल्म में कुल 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है। कई सीन को छोटा किया गया है और कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसके बाद फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है।  'A' सर्टिफिकेट मिलने का मतलब है कि 18 साल से कम उम्र के दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाएंगे। फिल्म में कई संवेदनशील और हिंसक दृश्य हैं।

हिंसक सीन्स पर चली कैंची

Dhurandhar 2

फिल्म के कई हिंसक सीन को हटाया गया है। हथौड़े से सिर पर वार, सिर काटने वाले सीन, आंख फोड़ने के सीन और सीमेंट ब्लॉक से हमला जैसे कई सीन को कम कर दिया गया है, ताकि दर्शकों पर उसका असर सीमित रहे। 

यह भी पढ़े - Dhurandhar Re Release: 500 स्क्रीन्स पर री-रिलीज हुई ‘धुरंधर’, 19 मार्च को आएगा पार्ट 2; फिल्म का नया गाना ‘आरी-आरी’ भी लॉन्च

गालियों पर भी लगा बैन

Dhurandhar 2

फिल्म में इस्तेमाल किए गए कई गालियों को म्यूट या रिप्लेस किया गया है। साथ ही इंग्लिश सबटाइटल्स में भी सुधार किए गए हैं।

कहानी से जुड़े कई राज खुलेंगे

Dhurandhar 2

फिल्म में पहले पार्ट से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलेंगे। खासकर जसकीरत सिंह रांगी और हमजा की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ बड़े ट्विस्ट भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल का कैमियो भी देखने को मिल सकता है।

पैन इंडिया रिलीज की तैयारी

'धुरंधर: द रिवेंज' इस बार पैन इंडिया रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, पेड प्रीव्यू में पहले पार्ट से आगे

Continue reading on the app

अंपायर का फैसला सही या गलत, MCC ने सलमान आगा के रन आउट विवाद से उठाया पर्दा

MCC on Salman Agha Run Out: पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में सलमान आगा के रन आउट पर एमसीसी ने अपना फैसला सुना दिया है. संस्था ने कहा कि अंपायर का आउट देने का फैसला पूरी तरह सही था. खिलाड़ी के टकराने से गेंद डेड नहीं होती. जानिए इस विवाद पर एमसीसी ने और क्या कहा.

The post अंपायर का फैसला सही या गलत, MCC ने सलमान आगा के रन आउट विवाद से उठाया पर्दा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सिर्फ 1 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

New Zealand beat South Africa: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को तीसरे T20 में हरा दिया है. कीवी टीम ने तीसरा T20 8 विकेट से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. दोनों टीमों के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. Fri, 20 Mar 2026 14:53:58 +0530

  Videos
See all

ट्रम्प के 'स्पेशल 2200' खुलवाएंगे हॉर्मुज? Iran Israel War | America Iran News | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:14:51+00:00

'धुरंधर 2' का Box Office Blast | Rakesh Bedi Exclusive Interview | News18 India | Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:15:28+00:00

Delhi के बवाना में टिल्लू-गोगी गैंग के बीच गैंगवार में खुलासा ! Hindi News Bawana Shooting Gang War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:15:45+00:00

Viral News | हाई वोल्टेज ड्रामा! पुलिस के सामने नहीं मानी महिला | #viralshorts | #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:13:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers