एक्सीडेंट के बाद Anurag Dobhal ने शेयर की पहली पोस्ट, यूट्यूबर ने खुद को बताया 'अनाथ'
Anurag Dobhal First Post Viral From Hospital: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुके अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनके साथ हुई एक गंभीर घटना ने उनके फैंस और करीबियों को झकझोर कर रख दिया. ऐसे में हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
अस्पताल में भर्ती और हालत में सुधार
परिवारिक तनाव से जूझ रहे अनुराग डोभाल ने कुछ समय पहले कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की थी. इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया. इलाज के दौरान उन्हें निमोनिया भी हो गया था, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो गई थी. हालांकि अब राहत की बात यह है कि उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है और उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.
अस्पताल से पहली भावुक पोस्ट
स्वास्थ्य में सुधार के बाद अनुराग डोभाल ने अस्पताल से ही अपनी पहली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने सभी को भावुक कर दिया. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा कि वह जिंदा हैं. उन्होंने अपने अनुभव को 'चमत्कार' बताते हुए खुद को 'अनाथ' कहा और अपनी मानसिक स्थिति को खुलकर बयां किया. उन्होंने लिखा कि जिस रास्ते पर वह चले गए थे, वहां से वापस आना लगभग नामुमकिन था, लेकिन शायद भगवान ने उन्हें दूसरा मौका दिया है.
उन्होंने अपने चाहने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों की प्रार्थनाओं की वजह से ही उन्हें नया जीवन मिला है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अपने भविष्य को भगवान के भरोसे छोड़ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन
अनुराग डोभाल की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अभिषेक कुमार ने कमेंट करते हुए 'शुक्र' लिखा, वहीं मनोज डे ने लिखा, 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय.' उनकी इस पोस्ट को अब तक कई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जो दर्शाता है कि फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
पत्नी का भावुक संदेश
वहीं अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने भी हाल ही में एक भावुक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा कि पहले वह उनके लिए प्रार्थना करती थीं, लेकिन अब उनकी बस यही दुआ है कि सब कुछ फिर से शांत और ठीक हो जाए.
परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने अपने एक व्लॉग में अपने माता-पिता और भाई-बहन पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने वीडियो में कई निजी बातों का खुलासा किया था और यह भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसके लिए उनके माता-पिता, भाई कलाम और बहन जिम्मेदार होंगे. हालांकि बाद में यह वीडियो उनके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया था. बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार में चल रहे मतभेदों के कारण हुआ था.
ये भी पढ़ें: 'हिंदू डरपोक कौम है', Dhurandhar 2 के इस डायलॉग पर एक्टर ने दिया ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब
अली लारीजानी की हत्या का ईरान ने लिया बदला..., तेल अवीव के आसपास मचाई भारी तबाही
Larijani Assassination Revenge: ईरान और इजरायल के बीच बीते 18 दिन से युद्ध चल रहा है. हाल ही में इजरायल ने हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और प्रभावशाली नेता अली लारीजानी को मार गिराया है.
जिससे ईरान को बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है, बता दें लारीजानी सुप्रीम लीडर के बाद दूसरे नंबर के नेता थे. अब उनकी मौत के बाद दोनों देशों के वॉर के अंत की शुरुआत बताया जा रहा है.
युद्ध खत्म! ईरान ने उठाया ये बड़ा कदम...
ईरान ने लारीजानी की 'शहादत' का बदला लिया
इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार सुबह इजरायल के मध्य क्षेत्रों खासकर तेल अवीव के आसपास पर भारी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोल दिया. ईरान ने इस हमले को लारीजानी की 'शहादत' का बदला बताया है और इजरायल का भारी नुकसान करने का दावा भी किया है.
ईरान की मिसाइलों में इस चीज के इस्तेमाल से इजरायल का हुआ भारी नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के आज सुबह के हमले से रामत गान इलाके में दो नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. मिसाइलों में क्लस्टर मुनिशन का इस्तेमाल होने की खबरें हैं, जिससे कई जगहों पर छोटे-छोटे विस्फोट हुए और शार्पनेल से तबाही मची हुई है.
ईरान के नए हमले से इजरायल हुआ पस्त...
ईरान के नए हमले से तेल अवीव के सविधोर सेंटर ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म को नुकसान पहुंचा है. जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया था लेकिन गिरते शार्पनेल ने जमीन पर भारी नुकसान पहुंचाया है.
ईरान ने दी धमकी, लीडरों की हत्या का बदला लेंगे
ईरान ने बयान जारी कर कहा है कि बुधवार का मिसाइल यह हमला लारीजानी की हत्या का प्रत्यक्ष और निर्णायक जवाब है. ईरानी सेना प्रमुख अमीर हतामी ने बयान दिया कि लीडरों की हत्या से हमारा संकल्प और मजबूत होगा दुश्मन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
इजरायल ने बताया लारीजानी की मौत का सच
इजरायल की ओर से रक्षा मंत्री इजरायल कात्ज ने पुष्टि की कि लारीजानी को सटीक हमले में खत्म किया गया. ईरान ने इसे कबूल करते हुए कहा कि लारिजानी शहीद हो गए और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. ईरानी ने लारीजानी को क्रांतिकारी का सच्चा सिपाही बताया है.
FAQ
Q1. अली लारीजानी कौन थे?
उत्तर- अली लारिजानी ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव थे. वे आयतुल्लाह खामेनेई के बेहद करीबी थे और युद्ध के दौरान ईरान की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे थे.
Q2. ईरान ने हमला क्यों किया?
उत्तर- ईरान ने स्पष्ट कहा है कि यह हमला लारीजानी की मौत का बदला है
Q3. क्या यह युद्ध और बढ़ेगा?
उत्तर- हां, संकेत यही हैं. ईरान ने निर्णायक और पछतावे वाला जवाब देने की बात कही है, जबकि इजरायल लगातार स्ट्राइक कर रहा है.
Q4. लारीजानी की चेतावनी क्या थी?
उत्तर- मौत से पहले उन्होंने कहा था कि लीडरों को मारने से हम कमजोर नहीं होंगे, बल्कि और मजबूत बनेंगे.
ये भी पढ़ें: 'इजरायल ने बम मारा तो जूस पीती रहीं लड़कियां...', देखें वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















