AC की ठंडक या कूलर की हवा, डॉक्टर ने बताया सेहत के लिए कौन ज्यादा सुरक्षित विकल्प
Satna News: एसी बंद कमरे में तेजी से ठंडक देता है और ज्यादा गर्मी वाले इलाकों में यह प्रभावी साबित होता है. हालांकि लंबे वक्त तक एसी में रहने से त्वचा सूखना, सिरदर्द और गले में खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. वहीं कूलर हवा में नमी बनाए रखते हुए प्राकृतिक ठंडक देता है.
Mahboob Chowk Clock Tower: बिना चाबी के चलने वाली घड़ी का क्या है असली राज? देखिए महबूब चौक टॉवर का इनसाइड सच
Mahboob Chowk Clock Tower Engineering Mystery Explained: हैदराबाद के चारमीनार के पास स्थित महबूब चौक क्लॉक टॉवर 1892 से इतिहास का गवाह रहा है. पांच मंजिला यह भव्य टॉवर इंडो-यूरोपीय वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है. जिसे नवाब आसमान जाह ने छठे निजाम मीर महबूब अली खान के सम्मान में बनवाया था. स्थानीय किंवदंतियों में अक्सर इसे 'बिना चाबी' या हवा के दबाव से चलने वाली जादुई घड़ी कहा जाता रहा है. लेकिन असल में यह एक जटिल 'मैकेनिकल वेट-ड्रिवन सिस्टम' पर आधारित है. इसमें भारी लोहे के वजन गुरुत्वाकर्षण के कारण धीरे-धीरे नीचे गिरते थे. जिससे पेंडुलम को ऊर्जा मिलती थी और घड़ी की सुइयां घूमती थीं. विशेषज्ञों के अनुसार इस घड़ी को चलाने के लिए हर हफ्ते एक ऑपरेटर को वजन वापस ऊपर खींचने पड़ते थे. जिसे 'चाबी देना' कहा जाता था. एक बार यह प्रक्रिया पूरी होने पर घड़ी अगले सात दिनों तक बिना रुके चलती थी. समय के साथ देखरेख के अभाव में यह ऐतिहासिक घड़ी खामोश हो गई थी. लेकिन साल 2018-19 में GHMC और हेरिटेज विशेषज्ञों ने इसका जीर्णोद्धार कर इसे फिर से जीवित कर दिया. आज यह टॉवर 19वीं सदी की शानदार इंजीनियरिंग के प्रमाण के रूप में अपनी पुरानी शान के साथ हैदराबाद के आकाश में समय की सटीक जानकारी दे रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















