Responsive Scrollable Menu

नेतन्याहू का अली लारिजानी और घोलमरेजा सुलेमानी की मौत का दावा, बताया- अभी और हैं रणनीतियां

नई द‍िल्‍ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा क‍िया क‍ि मंगलवार को हमारी कार्रवाई में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स प्रमुख और बासिज के सीनियर कमांडर अली लारिजानी की मौत हो गई है।

नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इस कदम का उद्देश्य ईरानी शासन को कमजोर करना और जनता को अपने भविष्य को तय करने का अवसर देना है। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन के साथ रणनीतिक सहयोग का हवाला देते हुए बताया कि यह कार्रवाई वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम है।

नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि दृढ़ संकल्प, रणनीति और भगवान की मदद से इजरायल अब एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मंगलवार सुबह हमने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख अली लारिजानी को खत्म कर दिया। वह समूह जो वास्तव में ईरान को चला रहा है। साथ ही साथ बास‍िज के कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी को भी कार्रवाई में खत्म कर द‍िया गया है। ये वही लोग हैं, जो ईरानी शहरों में जनता को आतंकित कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का अवसर मिल सके। यह तुरंत नहीं होगा और आसान भी नहीं होगा, लेकिन अगर हम लगातार प्रयास करेंगे, तो उन्हें अपनी किस्मत खुद तय करने का मौका मिलेगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि इस कार्रवाई से हम अपने अमेरिकी दोस्तों की खाड़ी में मदद कर रहे हैं। मैंने इस मामले में राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की। हमारी वायुसेना और नौसेना के बीच, और मेरे तथा राष्ट्रपति ट्रंप और उनके स्टाफ के बीच आपसी सहयोग है। हम अप्रत्यक्ष हमलों के माध्यम से दबाव डालेंगे और सीधे कार्रवाई के माध्यम से भी। अभी और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी।

नेतन्याहू ने कहा, रणनीतियों के जरिए ही युद्ध जीता जाता है। हम यहां अपनी सारी रणनीतियां नहीं बताएंगे, लेकिन जैसा कि मैंने आपसे कहा, हमारे पास ऐसी बहुत सी रणनीतियां हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि युद्ध जीतने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है दृढ़ संकल्प, नेता का दृढ़ संकल्प, कमांडर का दृढ़ संकल्प और जनता का दृढ़ संकल्प। हम जीतने के लिए दृढ़ हैं और हम अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे।

नेतन्याहू ने कहा, मैं आपसे बस इतनी गुजारिश करता हूं कि आप निराशा फैलाने वाले चैनलों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दें। भगवान की मदद से हम ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। सात अक्टूबर के बाद अब हम एक मजबूत शक्ति हैं, लगभग एक वैश्विक शक्‍त‍ि, जो अपने दोस्त, वैश्विक महाशक्ति, के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। हमारे सामने आने वाले तमाम खतरों के बावजूद, यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

नेतन्याहू ने कहा, मैं आपसे यह कहना चाहता हूं, हम आपकी भी मदद करेंगे। मुआवजे से जुड़े सभी मामलों के संबंध में, मैंने निर्देश दिए हैं कि इसका पूरा ढांचा आपके सामने प्रस्तुत किया जाए और इसका विस्तार किया जाए। हम उत्तरी क्षेत्र की मदद करेंगे, और हम जरूरतमंद हर व्यक्ति की मदद करेंगे। ठीक वैसे जैसे हमने पहले ऑपरेशन राइजिंग लायन और कोव‍िड-19 महामारी के दौरान की थी। इस बार हम यह काम और भी अधिक जोर-शोर से करेंगे।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए वीजा और निकासी राहत उपाय घोषित

नई द‍िल्‍ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कई विदेशी नागरिक भारत से प्रस्थान करने में असमर्थ हैं, क्योंकि उनकी उड़ानें रद्द या प्रभावित हो गई हैं।

ऐसे में भारत सरकार ने प्रभावित देशों के नागरिकों के लिए वीजा और प्रवासन से जुड़े महत्वपूर्ण राहत उपायों की घोषणा की है।

इनमें वीजा/ई-वीजा का मुफ्त विस्तार, ओवरस्टे पर जुर्माने की माफी, निकासी परमिट की सुविधा और अस्थायी लैंडिंग परमिट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, ताकि विदेशी नागरिक सुरक्षित और कानूनी रूप से अपने देश लौट सकें।

फिलीपींस स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति के कारण कई विदेशी नागरिक अपने वीजा की वैधता समाप्त होने से पहले भारत से प्रस्थान नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि फ्लाइटें रद्द या प्रभावित हो गई हैं। सद्भावना और मानवीय दृष्टिकोण के तहत भारत सरकार ने वीजा से संबंधित कदम उठाए हैं।

एडवाइजरी के अनुसार, सभी प्रकार के वीजा/ई-वीजा, जो समाप्त होने वाले हैं या जल्दी ही समाप्त होने वाले हैं, प्रभावित देशों के नागरिकों के लिए क्षेत्रीय इमिग्रेशन कार्यालय (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) की ओर से केस-टू-केस स्‍थ‍ित‍ि के आधार पर एक महीने के लिए मुफ्त में बढ़ाए जाएंगे।

28 फरवरी के बाद जारी संघर्ष के कारण प्रभावित विदेशी नागरिकों के किसी भी ओवरस्टे का जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। प्रभावित विदेशी नागरिकों को निकासी परमिट (न‍िकास अनुम‍ति) मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।

प्रभावित विदेशी नागरिकों की ओर से निकासी परमिट न लगवाना या वीजा का विस्तार न कराना प्रवासन कानून का उल्लंघन नहीं माना जाएगा। फ्लाइट डायवर्जन के कारण भारत पहुंचने वाले विदेशी नागरिकों को अस्थायी लैंडिंग परमिट (टीएलपी) मुफ्त में दिया जाएगा।

एमईए ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि संकटग्रस्त मध्य पूर्व इलाकों में फंसे भारतीयों को निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्थिति पर 24X7 निगरानी की जा रही है।

एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सोमवार को ही छात्रों समेत 650 भारतीय नागरिकों ने ईरान बॉर्डर क्रॉस किया। वे आर्मेनिया और अजरबैजान पहुंचे। 284 जायरीनों ने भी आर्मेनिया की सीमा पार कर ली है, और उनमें से 130 स्वदेश लौट रहे हैं। इस पूरे क्षेत्र में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और भलाई सरकार की पहली प्राथमिकता है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा के इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर महेला जयवर्धने ने तोड़ी चुप्पी, अब बदलेगा पूरा खेल!

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कहा कि सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है. इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि सूर्या का फॉर्मेट उनके लिए टेंशन नहीं है. Tue, 17 Mar 2026 22:27:05 +0530

  Videos
See all

Sanoj Mishra Meet Monalisa Family: मोनालिसा के परिवार से सनोज मिश्रा की मुलाकात | Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:45:33+00:00

Iran- Israel War : युद्ध विराम नहीं.. अब बदला चाहता है ईरान ! | Middle East | War News | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:44:48+00:00

DasTak: Iran के नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei को लेकर इतनी सस्पेंस क्यों हैं? | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:42:26+00:00

Rajasthan का ‘मार्बल डंपिंग यार्ड’ बना आकर्षण का केंद्र #rajasthan #aajtak #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:43:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers