Super Car: भारत आई इटैलियन सुपरकार Ferrari 849 Testarossa, जानें दमदार फीचर्स और प्राइस
Super Car: भारत में लग्जरी और सुपरकार सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच इटली की मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी Ferrari ने भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार सुपरकार Ferrari 849 Testarossa को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह कार कंपनी की लोकप्रिय सुपरकार Ferrari SF90 Stradale की जगह लेने वाली नई हाई-परफॉर्मेंस मॉडल के रूप में सामने आई है। शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहद पावरफुल इंजन के साथ यह सुपरकार ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
- Ferrari 849 Testarossa में कंपनी ने बेहद शक्तिशाली इंजन दिया है। इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई हैं, जो मिलकर इस सुपरकार को लगभग 1030 हॉर्सपावर की ताकत देती हैं।
- इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूथ और बेहद तेज गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार सिर्फ 2.25 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं 0 से 200 किमी/घंटा की स्पीड हासिल करने में इसे करीब 6.3 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 330 किमी/घंटा बताई गई है, जो इसे दुनिया की तेज सुपरकारों में शामिल करती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Ferrari ने इस सुपरकार को कई एडवांस फीचर्स से लैस किया है। इसमें 16-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सात स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, प्रीमियम इंटीरियर और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कार का केबिन पूरी तरह ड्राइवर-फोकस्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।
Ferrari 849 Testarossa का प्राइस
भारत में Ferrari 849 Testarossa की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.37 करोड़ रुपये रखी गई है। हालांकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइजेशन करवाते हैं तो इसकी कीमत और भी बढ़ सकती है। शानदार डिजाइन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस के साथ Ferrari की यह नई पेशकश भारतीय सुपरकार बाजार में बड़ा आकर्षण बनने वाली है।
(मंजू कुमारी)
मध्य पूर्व युद्ध से चीन का निर्यात और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित, गोदामों में अटका सामान
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संघर्ष का असर चीन पर भी होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जारी युद्ध का असर चीन के निर्यात पर पड़ा है। शिपिंग में आई रुकावट से स्थानीय गोदामों में सामान का ढेर लग गया है।
सीबीसी न्यूज के अनुसार चीनी शहर यिवू, जिसे दुनिया का सुपरमार्केट कहा जाता है क्योंकि यह घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है, जो अमेजन और वॉलमार्ट जैसे अमेरिकी वाणिज्य दिग्गजों के साथ-साथ मध्य पूर्व के देशों को भी सामान भेजता है।
क्रिस ब्राउन की रिपोर्ट में बताया गया है कि शिपिंग लागत में तेजी से वृद्धि और ईरान युद्ध के कारण वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरे के चलते, आयातक चीनी माल नहीं उठा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप गोदामों में सामान जमा हो रहा है। स्थानीय व्यवसायी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि शिपिंग लागत 1,200 डॉलर प्रति कंटेनर से बढ़कर 6 हजार डॉलर हो गई है।
उच्च शिपिंग लागत के अलावा, कुछ आयातक माल परिवहन का जोखिम नहीं लेना चाहते, क्योंकि मध्य-पूर्व युद्ध के दौरान व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों को देखते हुए इसे सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। मंगलवार को फारस की खाड़ी में एक और तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि उनके डर बेबुनियाद नहीं हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वी चीन का यह शहर यह समझने में मदद करता है कि ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य की बंदी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को कैसे प्रभावित कर रही है।
रिपोर्ट में कुछ स्थानीय व्यवसायियों के हवाले से कहा गया है कि मध्य पूर्व इस चीनी शहर के निर्यात का लगभग 30 प्रतिशत उपभोग करता है।
युद्ध के कारण निर्यात प्रभावित होने के अलावा, चीन ऊर्जा के मोर्चे पर भी प्रभावित हुआ है, क्योंकि यह ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।
इसी तरह, चीन की ओर से आयात की जाने वाली बहुत सारी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कतर से आती है। मध्य पूर्व का यह देश अपनी गैस सुविधाओं पर हवाई हमलों के कारण कुछ संचालन बंद कर चुका है, और इससे आपूर्ति बाधित हुई है।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation


















.jpg)




