Responsive Scrollable Menu

गर्मियों में अमृत समान नारियल पानी, शरीर को प्राकृतिक रूप से रखे हाइड्रेट

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और देश के कई हिस्सों में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान के बीच शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना और अंदर से ठंडक प्रदान करना बेहद जरूरी है। ऐसे में नारियल पानी बेहतरीन विकल्प है, जो पोषक तत्वों से भरपूर और शरीर को प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेट रखता है।

गर्मियों में रोजाना कम से कम एक-दो नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक पेय है। बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड ड्रिंक्स या सोडा के बजाय ताजा नारियल पानी में कोई मिलावट या अतिरिक्त चीनी नहीं होती। आयुर्वेद के अनुसार नारियल पानी गर्मियों में अमृत से कम नहीं है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी गर्मियों का सबसे अच्छा और प्राकृतिक साथी है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है, एनर्जी देता है और प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है। नारियल पानी को आयुर्वेद में पित्त-शामक पेय माना जाता है, यानी यह शरीर में बढ़े हुए पित्त दोष को शांत करता है। गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नारियल पानी इन सभी समस्याओं से बचाव करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए जरूरी खनिज है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। गर्मी में व्यायाम या बाहर काम करने के बाद नारियल पानी पीने से थकान जल्दी दूर होती है और शरीर में ताजगी आती है। इसके अलावा, नारियल पानी पाचन तंत्र को सुचारू रखता है।

इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और कब्ज जैसी समस्या से राहत देते हैं। त्वचा के लिए भी यह बहुत लाभकारी है। नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है, दाने-फुंसियां कम होते हैं और गर्मी से होने वाले संक्रमण से बचाव होता है।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL इतिहास के किस एक सीजन में लगे हैं सबसे ज्यादा शतक, इतने प्लेयर्स ने किया था ये कारनामा

IPL Records: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस बार भी आईपीएल में कई रिकॉर्ड्स बनेंगे और टूटेंगे, तो चलिए इस ऑर्टकिल में जानते हैं कि आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा कितने शतक लगे हैं. 

आईपीएल इतिहास के एक सीजन 2024 में लगे हैं सबसे ज्यादा 13 शतक

आईपीएल 2024 में कुल 13 शतक लगे थे, जो एक आईपीएल सीजन का सबसे ज्यादा शतक है. इस सीजन कुल 12 खिलाड़ियों ने शतक लगाया था. जबकि जोस बटलर ने 2 शतक लगाए थे. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 2024 के सीजन में शतक लगाया है.

विराट कोहली

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 6 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 72 गेंदों पर 113 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौका और 4 छक्का निकला था. कोहली ने 156.94 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. 

जोस बटलर

6 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ इसी मैच में जोस बटलर ने दूसरी पारी में राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक लगाया था. उन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके 4 छक्के लगाए थे. बटलर ने 172.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. 

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 14 अप्रैल 2024 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 63 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान रोहित के बल्ले से 11 चौके और 9 छक्के निकले थे. रोहित शर्मा ने 166.66 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. 

ट्रेविड हेड ने 15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 41 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान हेड ने 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे. ट्रेविड हेड ने 248 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. 

सुनील नरेन

सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 16 अप्रैल 2024 को ईडन गार्डन्स में रॉजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 56 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 6 छक्के निकले थे. नरेन ने 194.64 रेट से बल्लेबाजी की थी. 

जोस बटलर

जोस बटलर ने 16 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इसी मैच में शतक लगाया था. उन्होंने 60 गेंदों पर 107 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान बटलर ने 9 चौके और 6 छक्के लगाए थे. 

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 22 अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 60 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए थे. 

ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 23 अप्रैल 2024 को चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 60 गेंदों पर 201 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंन 12 चौके और 3 छक्के लगाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ ने लगभग 180 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. 

मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस ने 23 अप्रैल 2024 को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए इसी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों पर नाबाद 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस दौरान 13 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उन्होंने 196.82 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. 

जॉनी बेयरस्टो

पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 26 अप्रैल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 8 चौका और 9 छक्का शामिल है. जॉनी बेयरस्टो ने 225 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

विस जैक्स

विस जैक्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 28 अप्रैल 2024 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 50 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 5 चौका और 10 छक्का लगाया था. जैक्स ने 243.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 6 मई 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाउ 68 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 12 चौका और 6 छक्का शामिल था. सूर्या ने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 10 मई 2024 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद में 84 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 7 छक्का निकला था. साई सुदर्शन ने 201.96 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के इस शहर में ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने प्लेयर्स को जाने से किया मना, खतरे में PSL 2026 का सीजन

Continue reading on the app

  Sports

Sania Mirza: सानिया मिर्जा को छोड़ना पड़ा घर, बेटे के लिए अचानक लिया बड़ा फैसला

Israel-USA और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच सानिया मिर्जा दुबई से वापस इंडिया लौट आईं हैं. इंडिया लौटने पर उन्होंने दुबई की आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिन कैसे उनके और उनके बेटे के लिए मुश्किल भरे रहे. Tue, 17 Mar 2026 23:52:15 +0530

  Videos
See all

टक्कर के बाद पेट्रोल पंप में बवाल #RoadRage #Accident #ViralVideo #StreetViolence #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T21:30:08+00:00

Starmer makes a deal with Zelensky, as Trump hits out at Europe | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T21:25:59+00:00

सरेआम कंडक्टर से मारपीट #Surat #BusIncident #ViralVideo #PublicTransport #Chaos #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T21:30:17+00:00

सूरत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बवाल #Surat #BusIncident #ViralVideo #PublicTransport #Chaos #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T21:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers