मिडिल ईस्ट जंग: ट्रंप के काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा, कहा- गॉड ब्लेस यू अमेरिका
Middle East War: मिडिल ईस्ट युद्ध 18वें दिन भी जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है. अमेरिकी काउंटर टेररिज्म के चीफ जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
The post मिडिल ईस्ट जंग: ट्रंप के काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा, कहा- गॉड ब्लेस यू अमेरिका appeared first on Prabhat Khabar.
Honey Benefits: इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है शहद! इन 5 फायदों को जानकर होंगे हैरान
Honey Benefits: शहद सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला प्राकृतिक मिठास नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल सदियों से कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग प्राकृतिक और आसान उपायों की तलाश में रहते हैं, ऐसे में शहद एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा बनकर सामने आता है। इसके नियमित और सही इस्तेमाल से आप कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
शहद सेवन के बड़े फायदे
गले की खराश में राहत देता है शहद
अगर आपको गले में खराश या खांसी की समस्या है, तो शहद बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। गुनगुने पानी या अदरक के रस के साथ शहद लेने से गले को आराम मिलता है और सूजन भी कम होती है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ शहद लेने से इम्युनिटी बेहतर होती है।
Bad Cholesterol: नसों में चिपका गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर! इन घरेलू तरीकों से हार्ट बनाएं हेल्दी
Toothpaste Uses: दांतों को ही नहीं चमकाता है टूथपेस्ट, इन 5 घरेलू कामों को भी बना देता है आसान
Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक
Sev Tamatar Sabji: मिनटों में तैयार करें सेव टमाटर की सब्जी, गजब का स्वाद खाने का बढ़ा देगा मज़ा
पाचन सुधारने में कारगर
अगर आपको कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो शहद का सेवन लाभकारी हो सकता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
शहद और नींबू का मिश्रण वजन कम करने में काफी लोकप्रिय घरेलू उपाय है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
त्वचा को बनाए ग्लोइंग
शहद त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और प्राकृतिक ग्लो आता है। यह मुंहासों और ड्रायनेस को कम करने में भी मदद करता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)







