Responsive Scrollable Menu

नीतीश के राज्यसभा जाते ही KC Tyagi ने छोड़ी JDU? 22 मार्च को करेंगे नई भूमिका का ऐलान

बिहार की राजनीति में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होते ही वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से अपना नाता तोड़ लिया है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब राज्य की राजनीति पहले से ही बदलाव के दौर से गुजर रही है. दरअसल उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान में हिस्सा नहीं लिया है. इसके साथ ही केसी त्यागी ने भविष्य की राह भी बता दी है. 

सदस्यता नवीनीकरण नहीं कराया, खुद किया अलग होने का ऐलान

केसी त्यागी ने साफ तौर पर कहा कि वे अब जदयू के सदस्य नहीं रहे. उन्होंने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया, जिससे उनका पार्टी से औपचारिक रिश्ता समाप्त हो गया. उन्होंने कहा कि मैंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है. लेकिन सदस्यता अभियान में हिस्सा नहीं लिया. 

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से वे पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे, जिससे उनके अलग होने के संकेत पहले ही मिलने लगे थे। अब उनके इस कदम ने उन अटकलों पर मुहर लगा दी है.

नीतीश कुमार के प्रति सम्मान बरकरार

हालांकि पार्टी से अलग होने के बावजूद केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात कही है. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के साथ उनका संबंध 50 वर्षों से अधिक पुराना है.  उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों में कोई कड़वाहट नहीं आई है. यह बयान दर्शाता है कि त्यागी अपने पुराने संबंधों को पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहते.

जदयू में लंबे समय तक निभाई अहम भूमिका

केसी त्यागी जदयू के गठन के समय से ही पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं. समता पार्टी के विलय के बाद बनी जदयू में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. वे महासचिव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार जैसे पदों पर रह चुके हैं। उनकी गिनती पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में होती रही है.

नई राजनीतिक रणनीति की तैयारी

त्यागी ने बताया कि 22 मार्च को नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में समान विचारधारा वाले लोगों की एक बैठक बुलाई गई है. इसी बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति तय की जाएगी. यहीं पर वह अपनी नई भूमिका के बारे में भी जानकारी देंगे. 

उन्होंने संकेत दिया कि वे चौधरी चरण सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर आगे बढ़ते रहेंगे. साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि वे उत्तर प्रदेश के किसी क्षेत्रीय दल के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं. 

जदयू में बढ़ती असहजता बनी वजह

पिछले कुछ समय से केसी त्यागी पार्टी में खुद को असहज महसूस कर रहे थे. जदयू और भाजपा के बीच बढ़ती नजदीकी उन्हें पसंद नहीं आ रही थी.

इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश और घरेलू नीतियों की खुलकर आलोचना की थी, जिस पर पार्टी नेतृत्व ने आपत्ति जताई थी. सितंबर 2024 में उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से भी इस्तीफा दे दिया था. केसी त्यागी का जदयू से अलग होना केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि यह बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत का संकेत भी हो सकता है.

अब नजर इस बात पर होगी कि उनकी नई राजनीतिक रणनीति क्या रूप लेती है और इसका असर आने वाले चुनावों पर कितना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद JDU को लेकर उठाया बड़ा कदम, जानें 19 मार्च को क्या करेंगे?

Continue reading on the app

यूपी में LPG की कालाबाजारी पर सरकार का सख्त एक्शन, अब तक 10 लोग गिरफ्तार

एलपीजी की कालाबाजारी को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रदेश भर में  अब तक 4816 जगहों पर छापेमारी की. इसमें 70 एफआईआर दर्ज हो चुकी है और 10 लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया जा चुका है. बता दें कि 4108 डिस्ट्रीब्यूटर पर डिलीवरी की निगरानी बढ़ाई गई है. कमर्शियल सिलेंडरों के 20 प्रतिशत आवंटन पर भी सख्ती है. खाद्य आयुक्त कार्यालय में 247 कंट्रोल रूम सक्रिय है. 

कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई 

बता दें कि जिलों में भी कंट्रोल रूम बने. अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहे तो बड़ी खबर आपको बता दें जहां एक तरफ गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह एक तरफ नजर आ रही है तो दूसरी तरफ कालाबाजारी को भी लेकर यहां पर बड़ी कारवाई की गई है. प्रदेश भर में अब तक 4800 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है. 

70 एफआईआर को किया दर्ज 

70 एफआईआर भी दर्ज हुई है और 10 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं. तो लगभग 4.26 करोड़ घरेलू कनेक्शन है. बता दें कि 1 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत है और हर दिन औसतन 5 से 6 लाख सिलेंडरों की खपत भी होती है. अभी 80 प्रतिशत बुकिंग ओटीपी के जरिए की जा रही है. इसके अलावा सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय  जो है वह 25 दिन कर दिया गया है. 

सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

पहले यह समय लगभग सिर्फ 21 दिनों का होता था लेकिन इसे बढ़ाकर 25 दिनों का कर दिया गया है और कालाबाजारी के खिलाफ यहां पर यह बड़ी कारवाई की जा रही है. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई के निर्देश सीएम ने दिए हैं. सभी जिलों के डीएम और एसपी को भी अलर्ट किया गया है. इसके अलावा कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है. जो भी शख्स या फिर संगठन अफवाह फैलाएगा उनके खिलाफ कानूनी कारवाई यहां पर की जाएगी. 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में उतरने वाले हैं युवराज सिंह के ये 7 चेले, गेंदबाजों पर भारी पड़ेंगे अकेले

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के करियर पर टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का बड़ा असर रहा है. मगर IPL 2026 में सिर्फ ये दो ही नहीं, बल्कि 7 ऐसे खिलाड़ी उतरने वाले हैं, जिन्हें पिछले कुछ वक्त में युवराज ने गाइड किया है. Thu, 19 Mar 2026 20:39:07 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: अरब के शेख मिल्क शेक बेचेंगे? | Trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:45:58+00:00

Banda में बाजार जा रहे DM के अर्दली को थार ने रौंदा #thar #shorts #shortsvideo #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:43:13+00:00

Viral Video: वायरल होने के लिए पिता को कर दिया कूरियर #viral #bengluru #aajtak #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:45:01+00:00

President Murmu Ayodhya Visit: राम मंदिर में विदेशी मेहमान,राष्ट्रपति मुर्मू ने की रामलला की महाआरती #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers