यूपी में LPG की कालाबाजारी पर सरकार का सख्त एक्शन, अब तक 10 लोग गिरफ्तार
एलपीजी की कालाबाजारी को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रदेश भर में अब तक 4816 जगहों पर छापेमारी की. इसमें 70 एफआईआर दर्ज हो चुकी है और 10 लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया जा चुका है. बता दें कि 4108 डिस्ट्रीब्यूटर पर डिलीवरी की निगरानी बढ़ाई गई है. कमर्शियल सिलेंडरों के 20 प्रतिशत आवंटन पर भी सख्ती है. खाद्य आयुक्त कार्यालय में 247 कंट्रोल रूम सक्रिय है.
कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई
बता दें कि जिलों में भी कंट्रोल रूम बने. अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहे तो बड़ी खबर आपको बता दें जहां एक तरफ गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह एक तरफ नजर आ रही है तो दूसरी तरफ कालाबाजारी को भी लेकर यहां पर बड़ी कारवाई की गई है. प्रदेश भर में अब तक 4800 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है.
70 एफआईआर को किया दर्ज
70 एफआईआर भी दर्ज हुई है और 10 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं. तो लगभग 4.26 करोड़ घरेलू कनेक्शन है. बता दें कि 1 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत है और हर दिन औसतन 5 से 6 लाख सिलेंडरों की खपत भी होती है. अभी 80 प्रतिशत बुकिंग ओटीपी के जरिए की जा रही है. इसके अलावा सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय जो है वह 25 दिन कर दिया गया है.
सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
पहले यह समय लगभग सिर्फ 21 दिनों का होता था लेकिन इसे बढ़ाकर 25 दिनों का कर दिया गया है और कालाबाजारी के खिलाफ यहां पर यह बड़ी कारवाई की जा रही है. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई के निर्देश सीएम ने दिए हैं. सभी जिलों के डीएम और एसपी को भी अलर्ट किया गया है. इसके अलावा कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है. जो भी शख्स या फिर संगठन अफवाह फैलाएगा उनके खिलाफ कानूनी कारवाई यहां पर की जाएगी.
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) सत्रों के दौरान सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों और सत्रों की भावना का अध्ययन और कार्यान्वयन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया और 2026 के लिए राज्य परिषद के प्रमुख कार्यों को लागू करने की व्यवस्था की गई।
ली छ्यांग ने बताया कि एनपीसी और सीपीपीसीसी के दौरान महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण ने, एक समग्र दृष्टिकोण से, चीन के विकास से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर गहराई से चर्चा की और कार्य व्यवस्थाएं कीं, जो अत्यधिक रणनीतिक, मार्गदर्शक और लक्षित हैं।
उनके अनुसार इस वर्ष से 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारंभ हो रहा है। जटिल और चुनौतीपूर्ण बाहरी वातावरण तथा सुधार, विकास और स्थिरता के कठिन कार्यों का सामना करते हुए, राज्य परिषद और उसके विभागों को रणनीतिक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए और अधिक सक्रिय उपाय करने चाहिए।
साथ ही, ली छ्यांग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सीपीसी केंद्रीय समिति की एकीकृत व्यवस्था के अनुसार, चीन को शासन उपलब्धियों के सही दृष्टिकोण को स्थापित करने और उसका अभ्यास करने के संबंध में गंभीरता से अध्ययन और शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)






