Responsive Scrollable Menu

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री तोंग च्वुन से मुलाकात की।

चीन के तीनों नेता चीन और वियतनाम के बीच कूटनीति, प्रतिरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के क्षेत्र में तीन प्लस तीन रणनीतिक वार्ता व्यवस्था के पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए वियतनाम जाते हैं।

इस मौके पर फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा कि शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में चीन ने विकास की बड़ी प्रगति की। दुनिया में चीन का स्थान भी लगातार बढ़ रहा है। वियतनाम और चीन पड़ोसी देश हैं। चीन वियतनाम की कूटनीति में प्राथमिकता है। चीन के साथ संबंधों का विकास करना वियतनाम की पार्टी और सरकार का रणनीतिक चुनाव है। तीन प्लस तीन रणनीतिक वार्ता व्यवस्था के पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संबंध जाहिर हुआ। वियतनाम एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के साथ रणनीतिक महत्व वाले साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहता है।

वहीं, वांग यी ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वियतनाम की यात्रा की, तब से चीन और वियतनाम के बीच व्यापक सहयोग तेज हो रहा है। इससे जाहिर है कि दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास में मजबूत अंदरूनी जीवन शक्ति और उज्ज्वल भविष्य है। तीन प्लस तीन रणनीतिक वार्ता दुनिया में चीन और वियतनाम के बीच स्थापित पहली व्यवस्था है। इससे दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों का उच्च स्तर और रणनीतिक महत्व जाहिर हुआ।

इसके साथ वांग यी ने चीन के दो सत्र की भावना का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि चीन वियतनाम के साथ रणनीतिक संपर्क मजबूत कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों की जनता को ज्यादा फायदा मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वीकेंड बॉक्स ऑफिस फीका, ‘कैनाता कैनम’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गिरीश वानखेड़े ने बताया कि 13 मार्च के हफ्ते में कुल 11 फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कारोबार काफी कमजोर रहा. हिंदी की दोनों फिल्में “किस्सा कोट कचहरी का” और “राम्या” क्रमश 11 लाख और 21 लाख का कलेक्शन ही कर सकीं. इंग्लिश और गुजराती फिल्मों का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा. हालांकि तीन फिल्मों ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया. तीसरे नंबर पर तमिल फिल्म “कलाई सेवल” रही, जिसने 24 लाख कमाए. दूसरे नंबर पर हॉरर इंग्लिश फिल्म “आयरन लंग” रही, जिसका कलेक्शन 26 लाख रहा. वहीं तमिल फिल्म “कैनाता कैनम” 68 लाख के साथ वीकेंड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. आने वाली “धुरंधर 2” की रिलीज के कारण इस हफ्ते फिल्मों को कम समय मिला.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले CSK को लगा बहुत बड़ा झटका, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी और तब इस खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच में मौका मिला था. नए सीजन में इस पेसर को ज्यादा मौके मिलने की संभावनाएं थी लेकिन अब वो उम्मीद भी टूट गई. Thu, 19 Mar 2026 17:48:25 +0530

  Videos
See all

Brahmastra | Dhurandhar 2: यूपी में एंटी नेशनल माफिया को किसने दिया बढ़ावा? Atiq Ahmed | Dawood #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:30+00:00

DElhi में AAP BJP कार्यकर्ताओं में झड़प #aamadmiparty #bjp #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:55+00:00

चीन ने किया ईरानी नेताओं को मारने का विरोध [Killing of Iranian leaders unacceptable: China] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:21+00:00

Assam Assembly Election:BJP में आने वाले Pradyut Bordoloi को कहां से मिला टिकट? |Congress |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers