Responsive Scrollable Menu

Toll Tax: 1 अप्रैल से FASTag यूजर्स को लगेगा झटका, एक झटके में बढ़ेगा एनुअल पास का चार्ज

Toll Tax: अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और फास्टैग (FASTag) का एनुअल पास इस्तेमाल करते हैं, तो अगले महीने से आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने FASTag Annual Pass की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अब तक इस पास के लिए कार मालिकों को ₹3,000 सालाना भुगतान करना पड़ता था, लेकिन 1 अप्रैल से इसकी कीमत बढ़कर ₹3,075 हो जाएगी। यानी इसमें करीब 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव से टोल प्लाजा क्रास करने वाले लाखों वाहन मालिकों की जेब ढीली होगी।

क्या है FASTag Annual Pass

  • देश के लगभग सभी टोल प्लाजा पर FASTag सिस्टम लागू हो चुका है। इसके साथ सरकार ने नियमित हाईवे यात्रियों के लिए FASTag Annual Pass का विकल्प भी दिया था। यह पास खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अक्सर नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं।
  • इस पास की मदद से वाहन चालक को बार-बार टोल भुगतान की चिंता नहीं रहती और कई टोल प्लाजा पर बिना रुके तेज़ी से यात्रा करना संभव हो जाता है। जानकारी के मुताबिक देशभर में करीब 200 टोल प्लाजा इस पास के दायरे में आते हैं, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती है।

हर साल क्यों बढ़ती है कीमत
सरकार ने इस योजना की शुरुआत के समय ही साफ कर दिया था कि इसकी कीमतों की हर साल समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार टोल दरों में बदलाव के लिए एक तय फॉर्मूला अपनाया जाता है और उसी के आधार पर हर साल कीमतों में संशोधन किया जाता है। इस बार भी उसी प्रक्रिया के तहत 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

कितने लोग कर रहे इस्तेमाल
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस योजना को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक 52 लाख से ज्यादा वाहन मालिक FASTag Annual Pass का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे यह योजना नियमित हाईवे यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है।

31 मार्च तक पुरानी कीमत का मौका
अगर आप FASTag Annual Pass खरीदने का सोच रहे हैं तो 31 मार्च तक इसे पुराने रेट ₹3,000 में खरीदा जा सकता है। इसके बाद 1 अप्रैल से नया रेट ₹3,075 लागू हो जाएगा। इसलिए जो लोग अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, उनके लिए समय रहते पास खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

 (मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Electric SUV: होंडा ने पहली इलेक्ट्रिक कार के टेस्ट शुरू किए, जानें फीचर्स और लॉन्चिंग डेट

Electric SUV: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में होंडा कार्स (Honda Cars) ने भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (SUV) का पैन-इंडिया टेस्ट रन शुरू कर दिया है। यह टेस्टिंग “पब्लिक रोड वेरिफिकेशन प्रोग्राम” के तहत की जा रही है, जिसे होंडा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्ट्रैटजी में मील का पत्थर माना जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य इस मॉडल को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और यहां की परिस्थितियों के अनुसार तैयार करना है।

Japan Mobility Show में दिखा था कॉन्सेप्ट
इस नई इलेक्ट्रिक SUV का कॉन्सेप्ट मॉडल Japan Mobility Show 2025 में पेश किया गया था। उस समय इसे “Honda 0 α” नाम से प्रदर्शित किया गया था। यह मॉडल होंडा की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल सीरीज का हिस्सा है। अब कंपनी इस कॉन्सेप्ट को प्रोडक्शन मॉडल में बदलने के लिए भारत में व्यापक स्तर पर टेस्टिंग कर रही है।

हर तरह की सड़कों पर हो रही टेस्टिंग
कंपनी के अनुसार, इस टेस्टिंग प्रोग्राम के तहत SUV को भारत की विभिन्न ड्राइविंग कंडीशन्स में परखा जा रहा है। इसमें हाईवे, शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कें, खराब और चुनौतीपूर्ण रास्ते, अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्र और मॉनसून के दौरान गीली व फिसलन भरी सड़कें शामिल हैं। इसका मकसद हर परिस्थिति में बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करना है।

इन तकनीकी पहलुओं पर रहेगा फोकस
पब्लिक रोड टेस्टिंग के दौरान वाहन की ड्यूरेबिलिटी, हैंडलिंग, ड्राइविंग कंट्रोल, राइड कम्फर्ट, ऊर्जा दक्षता और ओवरऑल रिलायबिलिटी का मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि SUV भारतीय परिस्थितियों में पूरी तरह सक्षम हो।

शहर और एडवेंचर—दोनों के लिए तैयार
होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV रोजमर्रा के शहरी इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्राओं और एडवेंचर के लिए भी डिजाइन की जा रही है। इसे एक मल्टी-परपज फैमिली SUV के रूप में पेश किया जाएगा।

भारत बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब
होंडा इस SUV को FY2026–27 के आसपास लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में ही किया जाएगा और यहां से इसे वैश्विक बाजारों में एक्सपोर्ट किया जाएगा, जिससे भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख EV हब बन सकता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

टीम बदलने को लेकर संजू सैमसन ने सामने आकर पहली बार राजस्थान टीम छोड़ने के फैसले पर खुलकर बयान दिया है। बता दें कि संजू सैमसन को पिछले साल राजस्थान की टीम से चेन्नई टीम में स्थानांतरित किया गया था। इस सौदे की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये बताई गई थी। उस समय टीम प्रबंधन की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि सैमसन खुद टीम छोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा था।

अब सैमसन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगा कि टीम में उनका समय पूरा हो चुका था। उन्होंने साफ किया कि मैदान पर वह भावनाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं।

गौरतलब है कि आगामी सत्र में चेन्नई टीम का पहला मुकाबला राजस्थान के खिलाफ ही खेला जाना है। ऐसे में सैमसन पहली बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वह इस मुकाबले को सामान्य तरीके से लेंगे और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे। उनके अनुसार किसी भी टीम के खिलाफ खेलते समय उनका ध्यान सिर्फ अपने प्रदर्शन पर रहता है।

सैमसन ने यह भी बताया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से बात की है और उनके साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में पहले भी उनके साथ समय बिताने का मौका मिला है, जिससे उन्हें हमेशा सकारात्मक अनुभव मिला।

बता दें कि सैमसन ने चेन्नई के दर्शकों से मिले समर्थन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि विश्व कप के दौरान जब वह टीम में वापस आए तो चेन्नई के दर्शकों ने उनका खास समर्थन किया, जो उनके लिए काफी खास रहा।

गौरतलब है कि सैमसन ने हाल ही में हुए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई अहम मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने सुपर चरण और सेमीफाइनल में भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे उनकी स्थिति टीम में मजबूत हुई।

बता दें कि विश्व कप की शुरुआत में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन बाद में टीम प्रबंधन ने रणनीति में बदलाव करते हुए उन्हें फिर से मौका दिया। जानकारों का मानना है कि चेन्नई टीम के साथ खेलते हुए सैमसन को एक नया अवसर मिलेगा, जहां वह अपने खेल को और बेहतर बना सकते हैं।
Tue, 17 Mar 2026 22:28:08 +0530

  Videos
See all

Badi Khabar LIVE: जंग के बीच Trump का बड़ा ऐलान..! | Iran-Israel War | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:12:23+00:00

Israel US Iran Conflict : चीन में तेल का संकट क्यों नहीं? | Strait of Hormuz | China Oil Strategy #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:06:38+00:00

क्या देश में खत्म हो रहा है Petrol-Diesel? Govt Clarification on Fuel Shortage | बड़ी राहत! | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:03:52+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Afghanistan का Pakistan पर हमला | Kabul Attack | Iran Israel War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T17:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers