शिवपुरी में मशहूर है सिलबट्टे पर बनी टमटी की चटनी, स्वाद हमेशा रहेगा याद, झटपट वाली रेसिपी
Tamti Chutney Recipe: टमटी की चटनी बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले ताजी टमटी को साफ कर लिया जाता है. इसके बाद टमटी को सिलबट्टे पर रख हरा धनिया या खड़ा धनिया मिलाया जाता है. अगर खड़ा धनिया न हो, तो पिसा हुआ धनिया भी डाला जा सकता है.
चीन-मध्य एशिया प्रकाशन केंद्र स्थापित
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन-मध्य एशिया प्रकाशन केंद्र 16 मार्च को कजाकिस्तान के फराबी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित हुआ।
बताया जाता है कि चीन के शीआन च्याओथोंग विश्वविद्यालय के प्रकाशन गृह और फराबी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने चीन-मध्य एशिया प्रकाशन केंद्र का निर्माण किया। भविष्य में यह केंद्र दोनों पक्ष शिक्षा प्रकाशन में सहयोग, चीन व मध्य एशिया के शास्त्रीय कृतियों के अनुवाद, डिजिटल प्रकाशन प्लेटफॉर्म के निर्माण, कॉपीराइट सहयोग व प्रकाशन सेवा, शैक्षणिक आदान-प्रदान और प्रतिभा संवर्धन में कार्य करेगा।
अल्माटी स्थित चीनी महावाणिज्यदूत सू फांग छ्यो ने अनावरण समारोह में कहा कि सांस्कृतिक सहयोग चीन और कजाकिस्तान के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे दोनों देशों के लोगों के बीच विश्वास और मित्रता मजबूत हुई। विश्वास है कि प्रकाशन केंद्र चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सभ्यताओं के बीच आपसी सीख को बढ़ावा देगा।
वहीं, फराबी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के संचालक तुइमेबाएव ने कहा कि प्रकाशन केंद्र पुस्तक, ज्ञान और विज्ञान के जरिए चीन और मध्य एशियाई देशों के लोगों के बीच दूरी कम करता है। यह रेशम मार्ग जारी करने का पुल बनेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















