Responsive Scrollable Menu

MCC ने सलमान के रनआउट को सही ठहराया:कहा- आगा को नॉटआउट देने का कोई बेस नहीं था; PAK-BAN दूसरे वनडे में विवाद हुआ था

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने सलमान आगा के विवादित रनआउट पर अंपायर के फैसले को सही ठहराया है। संस्था ने कहा कि इस मामले में नॉट आउट देने का कोई आधार नहीं था, क्योंकि बल्लेबाज क्रीज से बाहर था और बॉल डेड नहीं हुई थी। MCC ने आगे कहा- खिलाड़ियों की टक्कर से गेंद डेड नहीं होती। इस स्थिति में अंपायर कुछ अलग फैसला नहीं दे सकते थे। उसके अनुसार अगर टक्कर से गेंद डेड मान ली जाए तो खिलाड़ी इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। 13 मार्च को पाकिस्तान और बांग्लादेश के दूसरे वनडे मैच में सलमान आगा के रनआउट पर विवाद हो गया था। मैच के बाद सलमान ने कहा था- ‘अगर वे फील्डिंग कर रहे होते तो खेल भावना को प्राथमिकता देते।’ इसके बाद स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पर बहस शुरू हो गई। MCC की पोस्ट देखिए… MCC ने यह भी कहा- सलमान आगा का विवादित रनआउट पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में सलमान अली आगा रनआउट हुए। यहां पर मेहदी हसन मिराज की चौथी बॉल को रिजवान ने डिफेंड किया। गेंद लुढ़कते हुए नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े सलमान की ओर गई। वे क्रीज से बाहर थे। मिराज गेंद की तरफ दौड़े, जिसे आगा ने रोक लिया। इससे पहले कि आगा झुककर गेंद उठाते, मिराज ने गेंद उठा ली और उसे स्टंप्स पर मार दी। यहां सलमान के पास क्रीज तक पहुंचने का मौका नहीं था, क्योंकि मेहदी सामने खड़े थे। इस तरह आउट होने से आगा नाखुश दिखे। उन्होंने मैदान से लौटते हुए ग्लव्स और हेलमेट उतार कर फेंक दी। दोनों में बहस भी हुई। इसके बाद दोनों में काफी बहस हुई। सलमान आगा पर उनकी प्रतिक्रिया के लिए मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था। वहीं मेहदी हसन पर भी 20% जुर्माना लगा था। ------------------------------------------------------- BAN-PAK दूसरे वनडे की यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हरा दिया। 13 मार्च को ढाका में खेले गए इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सदाकत माज ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, 3 विकेट भी झटके। पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया। इस रनआउट पर विवाद खड़ा हो गया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

वाराणसी के 6 सिनेमाघरों में चलेगी 'धुरंधर 2' की पेड प्रिव्यू, टिकट महंगे फिर भी बुकिंग फुल

Dhurandhar 2 Movie:आईपी विजया के मैनेजर कृष्णा सिंह ने बताया कि अब तक करीब 10 हजार टिकट की बुकिंग हो चुकी है.ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन ही हुई है.वहीं इस शो को देखने के लिए फैन्स में भी भारी उत्साह है.

Continue reading on the app

  Sports

बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता

परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवदेन प्रक्रिया जारी है। जिसकी अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 है। अभ्याथी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन … Tue, 17 Mar 2026 23:01:55 GMT

  Videos
See all

इफ़्तार पार्टी में शामिल हुईं SARA ARFEEN KHAN #mumbai #iftarparty #news #entertainment #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:00:11+00:00

Iran America War Update: अभी-अभी होर्मुज मे भारी तबाही शुरू? | Strait of Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:00:27+00:00

स्टाइल के चक्कर भूल गया सुरक्षा #Stunt #RoadStunt #ViralVideo #DangerousStunt #ReelLife #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:15:01+00:00

Bollywood गानों में अश्लीलता पर क्या बोले रवि किशन #ravikishan #bollywood #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers