Responsive Scrollable Menu

Middle East Conflict: 7 देशों में हमलों से 200 अमेरिकी सैनिक घायल | World War | Donald Trump

पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 18वें दिन में और खतरनाक हो गया है। तेहरान में लगातार धमाकों से तनाव बढ़ रहा है, वहीं स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से वैश्विक तेल बाजार प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 7 देशों में हमलों से 200 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। दुबई और यूएई में ड्रोन हमलों ने अंतरराष्ट्रीय चिंता को और बढ़ा दिया है। #middleeastconflict #iranisraelwar #usiranconflict #tehranattack #gulfcrisis #warupdate #breakingnews #worldwar3 #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Chaitra Navratri 2026: नोट करें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, यहां देखें 9 देवियों का पूरा कैलेंडर

हिंदू धर्म नवरात्रि त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को होगा। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र पर्व शुरू होती है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और विधिवत रुप से पूजा करते हैं। नवरात्रि के ये नौ दिन न केवल भक्ति के हैं, बल्कि अपने जीवन को नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरने के भी हैं। अगर आप भी नवरात्र के दौरान अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो घटस्थापना के मुहूर्त और विधि जानें।

घटस्थापना मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 18 मार्च 2026 को रात 8 बजकर 14 मिनट से आरंभ हो रही है और यह 19 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। चूंकि हिंदू परंपरा में उदयकाल की तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च 2026 से मानी जाएगी।

 - घटस्थापना का सही मुहूर्त: 19 मार्च 2026 को घटस्थापना का मुहूर्त सबसे शुभ समय सूर्योदय के बाद का है।

  -  शुभ मुहूर्त: सुबह 06:26 से सुबह 07:58 तक।

 - अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से दोपहर 12:53 तक।

चैत्र नवरात्र 2026 की तिथियां

19 मार्च: मां शैलपुत्री पूजा और कलश स्थापना
20 मार्च: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
21 मार्च: मां चंद्रघंटा की पूजा
22 मार्च: मां कूष्मांडा का पूजन
23 मार्च: मां स्कंदमाता की उपासना
24 मार्च: मां कात्यायनी की वंदना
25 मार्च: मां कालरात्रि की पूजा
26 मार्च: मां महागौरी (महाअष्टमी व्रत)
27 मार्च: मां सिद्धिदात्री (राम नवमी का महापर्व)

कलश स्थापना के लिए जरुरी सामग्री लिस्ट

कलश स्थापना और माता की पूजा को विधि-विधान से पूरा करने के लिए आवश्यक पूजन सामग्री पहले ही इकट्ठा कर लें, ताकि पूजा के दौरान किसी भी तरह की रुकावट न हो और साधना बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाए।

  - चौकी और आसन- सबसे पहले मां की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लकड़ी चौकी और उस पर बिछाने के लिए साफ लाल कपड़ा।

 - कलश की सामग्री- मिट्टी, तांबे या पीतल का कलश, शुद्ध जल, गंगाजल, कलाला, आम या अशोक के पत्ते और एक जटा वाला नारियल।

 - कलश के लिए चुनरी- नारियल के लपेटने के लिए एक छोटी लाल चुनरी 

 - अक्षत व रोली- पूजा में प्रयोग के लिए साबुत चावल (अक्षत), रोली, सिंदूर तथा चंदन अवश्य रखें।

 - दीपक और धूप- आरती के लिए देसी घी का दीपक, लंबी बाती, कपूर, धूपबत्ती और माचिस।

 - जौ बोने की सामग्री- मिट्टी का एक चौड़ा पात्र, साफ मिट्टी और जौ।

 - श्रृंगार और भेंट- मां दुर्गा के लिए लाल चुनरी, सोलह श्रृंगार का सामान और ताजे लाल फूल या माला। 

 - प्रसाद- मिश्री, पंचमेवा या ऋतु फल और आरती के लिए एक छोटी घंटी। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सभी Safety Tests में पास हुआ बेंगलुरु का Chinnaswamy, फाइनल की मेजबानी पक्की

इस बार आईपीएल में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर खास नजर बनी हुई थी। अब मौजूद जानकारी के अनुसार इस स्टेडियम को आईपीएल 2026 के आयोजन के लिए आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति ने स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद इसे उपयोग के लिए हरी झंडी दी है। इस फैसले के बाद अब यहां 28 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

गौरतलब है कि उद्घाटन मैच में बेंगलुरु की टीम का सामना हैदराबाद की टीम से होगा। इसके अलावा इस स्टेडियम में एक प्लेऑफ मुकाबला और फाइनल मैच भी आयोजित किया जाएगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार समिति ने शुक्रवार को पूरे दिन स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया था। इस दौरान संरचना की मजबूती, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने से जुड़े उपायों की जांच की गई थी। सोमवार को हुई बैठक में क्रिकेट संघ के अधिकारियों, टीम प्रबंधन और विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के बीच चर्चा के बाद अंतिम मंजूरी दी गई है।

बता दें कि इस स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम अपने पांच घरेलू मुकाबले खेलेगी, जबकि दो मैच रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। यह व्यवस्था पहले से तय समझौते के तहत की गई है।

गौरतलब है कि इस बार भीड़ प्रबंधन को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार डिजिटल क्यूआर कोड वाले टिकट लागू करने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।

इसके साथ ही शहर की मेट्रो सेवा को भी मैच के दिनों में देर रात तक चलाने का निर्णय लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि मैच टिकट धारकों को मेट्रो यात्रा में विशेष सुविधा दी जा सकती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश के लिए नए द्वार बनाए गए हैं और पुराने द्वारों को भी चौड़ा किया गया है। इसके अलावा दर्शकों के लिए अलग से प्रतीक्षा क्षेत्र तैयार किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

बता दें कि पिछले साल इस स्टेडियम में एक दुखद घटना भी हुई थी, जब टीम की जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की जान चली गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में क्रिकेट संघ के चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों ने तेजी से इन बदलावों को लागू किया है, ताकि स्टेडियम को समय पर तैयार किया जा सके।

मौजूद जानकारी के अनुसार जल्द ही टिकट बिक्री की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिसके लिए अंतिम तैयारियां चल रही हैं। जानकारों का मानना है कि इन नए इंतजामों के बाद इस बार दर्शकों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tue, 17 Mar 2026 21:27:30 +0530

  Videos
See all

Kuldeep Yadav के रिसेप्शन में पहुंचे Shikhar Dhawan #kuldeepyadav #shikhardhawan #kuldeep #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:37:01+00:00

'आगे का इसका भविष्य नहीं है ना'- Harish Rana की मां #harishrana #harishranacase #aajtak #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:40:52+00:00

Breaking News: Mahendra Singh Dhoni की Jersey का नंबर बदला, जर्सी पर अब नहीं दिखेगा '7' नंबर #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:38:43+00:00

Black And White: मुस्लिम देशों ने Iran पर जवाबी हमले क्यों नहीं किए? | Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:41:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers