उत्तराखंड में बनेंगे 160KM लंबे 51 रोपवे:केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा होगी आसान, 4 प्रोजेक्ट्स पर 2026 में काम होगा शुरू
उत्तराखंड में सरकार राज्यभर में 51 रोपवे प्रोजेक्ट्स विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। करीब 160.75 किलोमीटर लंबे इस मास्टरप्लान के तहत पहाड़ों के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की तैयारी है। इन 51 में से 2 रोपवे प्रोजेक्ट्स पर फिलहाल काम तेजी से चल रहा है, जबकि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब सहित 4 मेगा रोपवे प्रोजेक्ट्स पर जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। इसके अलावा कई अन्य रोपवे प्रोजेक्ट्स फिलहाल डीपीआर और प्री-फिजिबिलिटी स्टडी के चरण में हैं, जिन पर उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड (URDL) के जरिए आगे की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्तावित नेटवर्क में सबसे ज्यादा रोपवे पौड़ी जिले में बनाए जाने का प्लान है। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के इंफ्रास्ट्रक्चर निदेशक दीपक खंडूरी के अनुसार रोपवे उन स्थानों तक पहुंच का बेहतर विकल्प हैं जहां सड़क बनाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से तीर्थ यात्रियों की यात्रा आसान होगी और स्थानीय स्तर पर पर्यटन व रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। इन परियोजनाओं पर काम जारी है … 4 प्रोजेक्ट्स पर जल्द शुरू होगा काम उत्तराखंड के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे रोपवे उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के इंफ्रास्ट्रक्चर निदेशक दीपक खंडूरी ने इन परियोजनाओं के दूरगामी फायदों पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार रोपवे के माध्यम से उन दुर्गम पहाड़ियों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, जहां सड़क मार्ग बनाना भौगोलिक और पर्यावरणीय दृष्टि से कठिन है। केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब जैसे कठिन ट्रेक वाले स्थानों पर बुजुर्गों और बीमार यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा। पहाड़ों पर वाहनों के धुएं से प्रदूषण बढ़ रहा है। 3 प्वॉइंट्स से समझिए कौन बना रहा रोपवे… अब जानिए रोपवे बनने की प्रक्रिया क्या होती है…. ------------------- ये खबर भी पढ़ें…. देहरादून से मसूरी 20 मिनट में पहुंचेंगे टूरिस्ट:जाम के झंझट से मिलेगा छुटकारा, फ्रांस की टेक्नोलॉजी से तैयार हो रहा रोपवे पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन मसूरी का सफर अब देहरादून से मात्र 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) टूरिस्टों की सुविधा के लिए देहरादून से मसूरी के बीच फ्रांस की टेक्नोलॉजी पर आधारित ऑटोमैटिक रोपवे का निर्माण करा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
Tilak Varma Dance: तिलक वर्मा ने गर्दा उड़ा दिया, लगाए ऐसे ठुमके कि बॉलीवुड वाले डांसर भी फेल, VIDEO देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Tilak Varma Dance: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने टीम इंडिया में चाइनामैन के नाम से पॉपुलर खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी में खूब रंग जमाया। अब उनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat















.jpg)







