Responsive Scrollable Menu

अली लारीजानी कौन? खामेनेई के बाद इजरायल की 'हिट लिस्ट' में शामिल, मारे जाने के दावे कितने सही...

Ali Larijani Killed: अली लारीजानी जिंदा हैं या नहीं, बीते कुछ घंटों से ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी लारीजानी के मारे जाने की खबर वायरल है. फिलहाल ईरान ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

अली लारीजानी ईरान की राजनीति के एक प्रमुख और प्रभावशाली चेहरे हैं, लेकिन हाल की खबरों में उनके मारे जाने की अफवाहें सोशल मीडिया और कुछ अनवेरिफाइड सोर्सेस पर फैल रही हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की वॉरटाइम लीडरशिप में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं.

अली लारीजानी के भाई कौन, जो रह चुके हैं सुप्रीम ज्यूडिशियरी के हेड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिनों हुई Quds Day रैली में तेहरान में हुए विस्फोट में लारीजानी पर हमला हुआ है जिसमें उनके मारे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. बता दें अली लारीजानी का जन्म 1957 में हुआ. वह ईरान की पॉलिटिकल फैमिली से हैं और उनके भाई सदेक अमोली लारीजानी भी सुप्रीम ज्यूडिशियरी के हेड रह चुके हैं.

अली लारीजानी की पहली तैनाती IRIB में थी

जानकारी के अनुसार अली 2008 से 2020 तक IRIB (इरानियन स्टेट ब्रॉडकास्टर) के हेड रह चुके हैं. वह नेशनल सिक्योरिटी चीफ भी थे और अब बीते कुछ सालों से सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी पर हैं.

2021 में वह प्रेसिडेंशियल इलेक्शन से बाहर हो गए थे अली लारीजानी

ईरानी मीडिया के अनुसार अली लारीजानी ने देश के न्यूक्लियर डील्स में महत्वपूर्ण रोल प्ले किया है. 2021 में वह प्रेसिडेंशियल इलेक्शन से बाहर हो गए थे लेकिन 2025-26 में खामेनेई की मौत के बाद ईरान की इंटरिम लीडरशिप में सबसे अव्वल रोल निभा रहे थे.

 

 

Continue reading on the app

LPG Crisis: एलपीजी गैस की किल्लत झेल रहे अक्षय कुमार, बताया कैसे घर में पत्नी ट्विंकल कर रहीं मैनेज?

Akshay Kumar On LPG: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बाद से देश में एलपीजी गैस (LPG Gas) की सप्लाई प्रभावित हुई है. लोगों को गैस बुकिंग करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो कुछ को नए सिलेंडर बुक करने के बाद एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों ने घरों में इंडक्शन का इस्तमाल करना शुरू कर दिया है. अब इस गैस की समस्या से एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नहीं बच पाएं हैं. हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने LPG गैस की किल्लत का जिक्र किया. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा. 

LPG गैस की किल्लत से अक्षय कुमार परेशान?

हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar)मुंबई में बीएमसी (BMC) द्वारा आयोजित  "मुंबई क्लीन लीग" कार्यक्रम में शामिल हुए थे. . इस दौरान एक्टर से देश में चल रही एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर  सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया. एक्टर ने कहा- 'मेरी पत्नी ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर कर दिए हैं.' अब एक्टर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि उन्होंने ये माजकिय अंदाज में कहा था. 

संजय दत्त और नोरा के विवादित गाने पर रिएक्शन

इस दौरान अक्षय कुमार से संजय दत्त (Sanjay Dutt) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'सरके चुनर' पर लग रहे अश्लीलता के आरोप को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने कहा-  'बीएमसी से जुड़ा यह सवाल नहीं, अगर बॉलीवुड क्लिन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता वह आकर सफाई कर दें.' बता दें, 'सरके चुनर' गाने के कुछ शब्द ऐसे हैं जो डबल मिनिंग हैं और लोग इसका विरोध कर रह हैं, जिसके बाद मेकर्स ने ये गाना यूट्यूब से डिलीट कर दिया है.

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया. इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी स्क्रीन पर सालों बाद लौट रही है, जो धमाल मचाने की तैयारी में है. फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एलपीजी सिलेंडर पर मीम्स  बना रहे सेल्बस

वहीं, एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स बनाना शुरू कर दिया है. वहीं, सेलेब्स भी इसमें पीछे नहीं रहे. हाल ही में 'बिग बॉस 15' के फेमस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने  एलपीजी की बढ़ती कीमतों का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उनका कहना है कि फिलहाल, बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैंस टैंक बेचने में है. वहीं, सोशल मीडिया पर फेमस ओरी ने भी इसका मजाक बनाया है. 

ये भी पढ़ें- मुस्लिम से शादी कर टूटा मोनालिसा का हीरोइन बनने का सपना, अब रिलीज नहीं होगी 'The Manipur Diaries'

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को कप्तान ने दिया लाइसेंस, रियान की रणनीति में यशस्वी का रोल, संजू के बिना कैसे चलेगी टीम?

पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके रियान पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, 'पिछली बार हमने आखिरी पांच मैचों में काफी गलतियां की थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. Thu, 19 Mar 2026 16:42:11 +0530

  Videos
See all

Bihar News : इफ्तार से पहले प्रणाम करते दिखे निशांत कुमार #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:55+00:00

NKP| Sushant Sinha: होर्मुज पर अमेरिका का बंकर बस्टर बम से हमला #trump #straitofhormuz #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:04+00:00

Iran-Israel War: युद्ध के बीच पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान से की बात ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:12:21+00:00

Ayodhya : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामलला के दर्शन किए #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:14:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers