कांग्रेस ने ओडिशा में 3 विधायकों को पार्टी से निकाला:राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की; हरियाणा में 5 विधायकों नोटिस भेजने की तैयारी
ओडिशा में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। वहीं हरियाणा में पार्टी पांच विधायकों को नोटिस देने की तैयारी कर रही है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ दी है। उनकी पत्नी और नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी भी पार्टी से इस्तीफा दे सकती हैं। ओडिशा में कांग्रेस ने रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को पार्टी से निकाला है। इन तीनों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में वोट दिया था। क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस और BJD के संयुक्त उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, दोनों राज्यों में कांग्रेस के कुल 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। 16 मार्च को 11 सीटों पर हुए चुनाव में 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव में 26 पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। राज्यसभा चुनाव को स्टेटवाइज समझिए… हरियाणा: BJP-कांग्रेस को एक-एक सीट, क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA को नोटिस देने की तैयोरी में कांग्रेस हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नतीजा वोटिंग के करीब 9 घंटे बाद आधी रात को 1 बजे जारी हुआ। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के 4 और भाजपा का 1 वोट रद्द हो गया, जिसके चलते 83 वोट वैध माने गए। भाजपा के 48 वोट थे। एक वोट रद्द हो गया। पहली प्राथमिकता में वाले वोट भाटिया को 39 और नांदल को 8 मिले। कांग्रेस के 37 विधायक थे। 4 वोट रद्द हो गए। 5 ने क्रॉस वोटिंग की। ऐसे में 28 वोट बचे। संजय भाटिया को पहली प्राथमिकता के 27.66 वोट मिले। निर्दलीय नांदल को 27.34 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध को 28 वोट मिले। इस प्रकार, नांदल, बौद्ध से केवल 0.66 वोट, यानी एक वोट से भी कम अंतर से हार गए। अब कांग्रेस पार्टी क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को नोटिस देने के तैयारी में है। इससे पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर पार्टी छोड़ दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी विधायक पत्नी शैली चौधरी भी पार्टी छोड़ सकती है। ओडिशा: BJP की 3, BJD की एक सीट पर जीत; कांग्रेस ने तीन MLA को पार्टी ने निकाला डिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी ने रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि तीनों विधायकों से इस तरह के कदम की उम्मीद नहीं थी। इन विधायकों के खिलाफ संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई कराने के लिए विधानसभा स्पीकर से अनुरोध किया गया है, ताकि उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सके। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरबिंद दास ने बताया कि विधायकों के कदम की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी के हितों के खिलाफ माना है।
रील बना रहे युवक ने खुद पर गोली चलाई, मौत:VIDEO शूट कर रहा दोस्त अरे नहीं–अरे नहीं चिल्लाया, पुलिस बोली– पिस्तौल दोस्त की थी
दिल्ली के न्यू अशोका गार्डन में मंगलवार को रील बनाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की पिस्तौल लेकर रील बना रहा था। इसे उसका दोस्त ही शूट कर रहा था। पुलिस का कहना है पिस्तौल का लाइसेंस वीडियो शूट करने वाले दोस्त के नाम पर है। मामले की जांच की जा रही है। दोस्त ने बताया मैगजीन लोड करने का तरीका वीडियो के शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा है। रील बना रहा युवक पवन हाथ में पिस्तौल लिए है। पवन पहले उसमें मैगजीन लोड करता दिख रहा है। वीडियो बनाने वाले दोस्त की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। वह उसे मैगजीन लोड करने का तरीका बताते हुए सुनाई दे रहा है। वह कहता है– बटन पर क्लिक करो, अंदर चला जाएगा। पिस्तौल सीने पर रखी और फायर कर दिया लोड करने के बाद पवन ने पिस्तौल अपने सीने पर रखी। दोस्त जिसे यह सब एक खेल लग रहा था, वह पवन को बंदूक न चलाने को कहता है। इसके बाद पवन कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देखा और पिस्तौल से फायर कर दिया। फायर होते ही दोस्त के ‘अरे नहीं’ चिल्लाने की आवाज आती है। पवन खून से सना वीडियो में दिखाई देता है। उसके दोस्त की आवाज भी सुनाई देती है। वह कहता है, भाई, तूने क्या कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… मोहाली में चौथी मंजिल से कूद युवक ने किया सुसाइड:नंगे पैर बिल्डिंग में घुसा, मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था; दरवाजा पीटकर बोला- मुझे बचा लो मोहाली के सेक्टर-127 स्थित सिवांता सोसाइटी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली के रहने वाले 32 वर्षीय अंगद सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others




















