अंडों की बिक्री को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगले महीने से लागू होगा नया नियम
UP News: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अंडों की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है. जो अगले महीने से लागू हो जाएगा. दरअसल, अब उत्तर प्रदेश में अंडों पर उत्पादन तिथि के साथ-साथ एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य हो जाएगा. योगी सरकार के इस फैसले का मकसद उपभोक्ताओं को ताजे और सुरक्षित खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना है.
योगी सरकार के नए नियम के तहत दुकानदार कई दिनों पुराने या खराब अंडे नहीं बेच पाएंगे. इसके साथ ही ग्राहक भी अंडों पर लिखी तारीख देखकर आसानी से उसके पुराने या ताजा होने के बारे में जान सकेंगे. जिससे ये पता चल जाएगा कि अंडा खाने लायक है या नहीं. बता दें कि योगी सरकार का मानना है कि इस फैसले से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का सामान भी मिलेगा.
योगी सरकार की बैठक में लिया गया फैसला
बता दें कि योगी सरकार ने एक बैठक के दौरान अंडों पर एक्सपायरी और उत्पादन तिथि को लेकर फैसला किया. ऐसा माना जा रहा है कि नए नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे. इसे लेकर पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग भी अब सख्ती बरत रहा है. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक, अंडे का संबंध सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से है. कई स्थानों पर पुराने अंडे बेचे जाते थे. जिससे ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती थी कि अंडा पुराना है या नया.
नए नियम के तहत अंडों पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य हो जाएगा. इससे बिक्री में पारदर्शिता आएगी साथ ही ग्राहकों को ताजे और सुरक्षित अंडे भी मिल सकेंगे. पहले कई कुछ दुकानदार पुराने अंडे ही बेचते थे जिससे ग्राहकों को पता नहीं चल पा रहा था कि अंडे कितने पुराने हैं. नए नियमों के तहत अगर कोई थोक या फुटकर व्यापारी नियम तोड़ता है तो उसके अंडे जब्त कर उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UP News: अब इन लोगों को घर की सौगात देगी यूपी सरकार, CM योगी आदित्यनाथ ने किया एलान
कितने तापमान पर सुरक्षित रहते हैं अंडे?
वैज्ञानिकों के मुताबिक, हर खाद्य पदार्थ को स्टोर करना का एक निश्चित तापमान होता है. अंडों को 30 डिग्री सेल्सियस के सामान्य तापमान पर रखा जाना सुरक्षित होता है. इतने तापमान पर अंडों को करीब 14 दिनों तर सुरक्षित रखा जा सकता है जिससे वे खराब नहीं होते. जबकि 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच के तापमान पर अंडे एक महीने तक सुरक्षित रहते हैं.
ये भी पढ़ें: UP News: बच्चे के मनोभाव को समझकर मन की मुराद पूरी की, CM योगी ने सेल्फी लेकर जीता दिल
Chhattisgarh: रायपुर में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल जब्त
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने यहां अंतर्राजीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने विदेशी मुद्रा के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी की है. आरोपियों के कब्जे से एक नकदी और मोबाइल फोन जब्त किया है. घटना प्रदेश की राजधानी रायपुर की है.
जानकारी के अनुसार, हाल ही में कुछ लोगों ने एक ट्रैवल एजेंट के साथ धोखाधड़ी की थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद है. पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)




