Responsive Scrollable Menu

आर प्रज्ञानानंदा बने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियन:ब्लिट्ज के एक राउंड बाकी रहते जीता खिताब; रैपिड में भी टॉप पर थे

भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए ग्रैंड चेस टूर (GCT) के सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। 20 साल के प्रज्ञानानंदा ने पेनल्टीमेट (दूसरे अंतिम) राउंड में उज्बेकिस्तान के जावोहिर सिंदारोव के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेलकर एक राउंड बाकी रहते ही खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने 35 में से 23 अंक जुटाए और दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी से 1.5 अंक आगे रहकर अपने करियर का पहला ग्रैंड चेस टूर रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब जीता। टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंदा ने शुरुआत से ही लगातार दमदार प्रदर्शन किया। रैपिड और ब्लिट्ज दोनों फॉर्मेट में उन्होंने बढ़त बनाए रखी। आखिरी राउंड से पहले उनकी बढ़त इतनी मजबूत हो गई थी कि अंतिम मुकाबले का नतीजा उनके चैंपियन बनने पर कोई असर नहीं डाल सकता था। चेसबेस इंडिया ने दी जानकारी चेसबेस इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रज्ञानानंदा की इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। संस्था के अनुसार, यह उनके करियर का पहला ग्रैंड चेस टूर रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब है। एक राउंड बाकी रहते ही उन्होंने टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। जून में जीता था नॉर्वे चेस प्रज्ञानानंदा शानदार फॉर्म में हैं। इससे पहले जून 2026 में उन्होंने नॉर्वे चेस का खिताब भी जीता था। ओस्लो में खेले गए टूर्नामेंट के अंतिम राउंड में उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्होंने अंतिम दौर में लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी। तमिलनाडु सरकार ने किया था सम्मानित नॉर्वे चेस जीतने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई स्थित मुख्य सचिवालय में प्रज्ञानानंदा को सम्मानित किया था। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) की ओर से उन्हें 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ शतरंज की कुछ चालें भी चली थीं। 12 साल की उम्र में बने थे ग्रैंडमास्टर तमिलनाडु के चेन्नई के रहने वाले आर प्रज्ञानानंदा का जन्म 10 अगस्त 2005 को हुआ था। वे 2018 में 12 साल, 10 महीने और 13 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने थे। उस समय वे भारत के सबसे युवा और दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर थे। उनकी बड़ी बहन आर वैशाली भी ग्रैंडमास्टर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. ग्रैंड चेस टूर का अहम टूर्नामेंट सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है, जिसमें दुनिया के कई शीर्ष ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेते हैं। इस खिताब के साथ प्रज्ञानानंदा ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में एक और बड़ी सफलता अपने नाम की।

Continue reading on the app

Bhagya Chakra: चंदन का चमत्कार करेगा आपके सभी दुखों का नाश ! | Horoscope | Aaj Tak

चंदन का उपयोग भारतीय संस्कृति में विशेष महत्वपूर्ण होता है. यह धार्मिक कार्यों, पूजा उपासना, और जीवन और मृत्यु के समय में होता है. चंदन खास सुगंधित लकड़ी है जिसकी सुगंध बेमिसाल होती है. इसके तने और जड़ों में सुगंधित तेल होता है. इसकी लकड़ी का प्रयोग मूर्तिकला, साज सज्जा, और सुगंधित पदार्थ बनाने में किया जाता है. चंदन का धार्मिक, आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक महत्व इस ट्रांसक्रिप्ट में विस्तार से जाना गया है. #chandan #aajtak #bhagyachakra #praveenmishra #ayurvedicuse #religiousimportance #scientificuse #sandalwood #tvchunks आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial

Continue reading on the app

  Sports

Praggnanandhaa Wins GCT Title: आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास! सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब जीता, मिला इतना पैसा

Grand Chess Tour 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज़ 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. Fri, 07 Aug 2026 08:26:04 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | ATIQ AHMED के बेटे ABAN की मौत, मां SHAISTA होंगी जनाजे में शामिल? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T04:15:39+00:00

AAJTAK 2 LIVE | RANCHI STUDENT PROTEST | छात्रों और सरकार के बीच आज होगी बातचीत! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T04:16:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers