Responsive Scrollable Menu

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस 'HRX फिल्म्स' और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने नई कॉमेडी फिल्म 'मेस' बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन 'लूटकेस' और 'क्रू' जैसी फिल्में बना चुके राजेश ए. कृष्णन करेंगे। यह फिल्म एक ऐसी रात की कहानी है जहां चोर एक सनकी आदमी के घर में फंस जाते हैं। इसमें चोरों का एक गैंग एक ऐसे आदमी के घर में चोरी करने के इरादे से घुसता है जिसे ओसीडी (OCD - ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) है। यानी वह सफाई और चीजों को व्यवस्थित रखने के मामले में काफी सनकी है। घर में घुसने के बाद चोरों के लिए वहां से जिंदा और सुरक्षित निकलना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऋतिक और ईशान रोशन करेंगे प्रोड्यूस इस फिल्म को ऋतिक रोशन और उनके भाई ईशान रोशन अपने बैनर 'HRX फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। HRX फिल्म्स और प्राइम वीडियो के बीच यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले दोनों ने मिलकर थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ का ऐलान किया था। फिल्म की स्क्रिप्ट को राजेश कृष्णन और कपिल सावंत ने अमेरिकी लेखक पॉल सोटर की एक ओरिजिनल कहानी के आधार पर तैयार किया है। ऋतिक रोशन ने कहा- राजेश कृष्णन का विजन शानदार ऋतिक रोशन ने इस पार्टनरशिप पर खुशी जताते हुए कहा, "प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी हमें साहसी और नई तरह की कहानियां कहने का मौका दे रही है। राजेश कृष्णन कॉमेडी के साथ बेहतरीन नैरेटिव बुनने की काबिलियत रखते हैं। 'मेस' के लिए उनका विजन शुरुआत से ही असाधारण रहा है।" वहीं प्राइम वीडियो इंडिया के हेड निखिल मधोक ने कहा कि फिल्म की कहानी और इसके मजेदार किरदार दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। डायरेक्टर राजेश कृष्णन का ट्रैक रिकॉर्ड राजेश ए. कृष्णन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके अलग और कॉमिक स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2019 में 'लूटकेस' फिल्म से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'क्रू' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वे मशहूर वेब सीरीज 'ट्रिपलिंग' के पहले सीजन को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। राजेश ने बताया कि 'मेस' की दुनिया कॉमेडी और अफरा-तफरी का एक अनोखा मेल है, जो दर्शकों को अपनी सीट से चिपकने पर मजबूर कर देगी।

Continue reading on the app

Mutual Funds or ULIP: टैक्स बचाने के लिए किसमें करें निवेश, समझिए दोनों के फायदे और नुकसान

Mutual Funds or ULIP: वित्त वर्ष खत्म होने से पहले कई निवेशक टैक्स बचाने के लिए निवेश विकल्प तलाश रहे हैं। ULIP और ELSS म्यूचुअल फंड सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट देते हैं। दोनों के फायदे, लागत, लचीलापन और रिटर्न समझकर सही विकल्प चुनना जरूरी है। जानिए डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड के IPL 2026 के शुरुआती मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने की संभावना कम है क्योंकि वे मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। हेज़लवुड को अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से आगामी सीजन के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड फिलहाल रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए हेज़लवुड के समय पर मैच फिटनेस हासिल करने की कोई संभावना नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान


आरसीबी के एक अधिकारी के अनुसार कि पिछले सप्ताह से कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। फिजियो से मंजूरी का इंतजार है। रिहैबिलिटेशन जारी है। जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस दोनों ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। अधिकारी ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की भूमिका बहुत कम रहने की उम्मीद है। लेकिन सब कुछ फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करता है। जैसे ही हेज़लवुड को क्लीयरेंस मिल जाएगा, वह भारत जाने के लिए फिट हो जाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड


कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजर रहे हैं और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है। 
Tue, 17 Mar 2026 19:51:20 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha on Bank Minimum Balance: मिनिमम बैलेंस पेनल्टी पर राघव चड्ढा ने बैंको को धोया #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:14:15+00:00

Iran America War Update: बीजेपी के नेता Abbas Naqvi ने खुलकर किया ईरान का समर्थन | Khamenei | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:15:05+00:00

Lucknow में Kuldeep-Vanshika का वेडिंग रिसेप्शन #kuldeepyadav #vanshika #kuldeepyadavwedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:11:10+00:00

Speaker Om Birla ने विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द करते वक्त क्या कहा? | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:16:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers