Responsive Scrollable Menu

वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई, निर्यातकों के लिए 38 विकसित बाजारों के अवसर खुले : पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते तीन वर्षों से अधिक समय में भारत का ग्लोबल ट्रेड फुटप्रिंट काफी मजबूत हुआ है और इससे निर्यातकों के लिए 38 विकसित देशों के बाजार खुले हैं।

वैश्विक तनावों के बीच भारत की ग्लोबल ट्रेड में मजबूत होती स्थिति पर गोयल ने कहा, भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नए युग की शुरुआत हो रही है और इसमें नया अध्याय लिखा जा रहा है, जो विश्व में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि हाल में हुए वैश्विक घटनाक्रमों का देश के व्यापारिक आंकड़ों पर असर हो सकता है। हालांकि, उन्होंने प्रभाव को नियंत्रित कर लिया गया है।

गोयल ने कहा कि भारत की निर्यात की कहानी को केवल वस्तु व्यापार की दृष्टि से देखना ठीक नहीं है। भारत का सर्विस निर्यात बीते तीन से चार वर्षों से लगातार बढ़ रहा है, जो कि वैश्विक व्यापार में उठापटक के बीच देश को स्थिरता प्रदान करता है।

गोयल ने आगे कहा कि भारत द्वारा अन्य देशों के साथ किए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से 38 विकसित देशों के बाजार निर्यातकों के लिए खुले हैं। इन देशों की प्रति व्यक्ति आय काफी अधिक है। ऐसे देश में निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी, क्योंकि यह देश लागत के मोर्चे पर भारत से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।

केंद्रीय के मुताबिक, जैसे ही यह एग्रीमेंट ऑपरेशनल हो जाएंगे, जिसमें यूके के साथ हुआ समझौता भी शामिल है, निर्यातकों के लिए कई अवसर खुलेंगे।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का व्यापक आधार मजबूत बना हुआ है। इसकी पुष्टि रिकॉर्ड एफडीआई इनफ्लो, वैश्विक स्तर पर भारत के साथ व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बढ़ने रुझान से होती है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

राजस्थान का सबसे बड़ा अफीम तस्करी नेटवर्क बेनकाब, नीमच से जुड़े तार, 5 करोड़ से अधिक की खेप, तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी में एक बार फिर नीमच का नाम बड़े स्तर पर सामने आया है। राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस ने ‘ऑपरेशन मद-प्रलय’ के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच में साफ हुआ है कि सांचौर …

Continue reading on the app

  Sports

बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता

परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवदेन प्रक्रिया जारी है। जिसकी अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 है। अभ्याथी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन … Tue, 17 Mar 2026 23:01:55 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | अस्पताल पर अटैक कर फंस गया पाकिस्तान ! | Afghanistan Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:23:22+00:00

Iran America War Update: अभी-अभी होर्मुज मे भारी तबाही शुरू? | Strait of Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:00:27+00:00

Bollywood गानों में अश्लीलता पर क्या बोले रवि किशन #ravikishan #bollywood #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:00:04+00:00

इफ़्तार पार्टी में शामिल हुईं SARA ARFEEN KHAN #mumbai #iftarparty #news #entertainment #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T19:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers