Airport Lounge Rules: अप्रैल 2026 से भारत में कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाली एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सर्विस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंकों और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नियमों में बदलाव किया है
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके पहले दिन कलश स्थपना की जाती है। इस साल घटस्थापना 19 मार्च को शुभ मुहूर्त में की जाएगी। आइए जानें मां दुर्गा की पूजा में क्या चीजें नहीं अर्पित करनी चाहिए और घटस्थापना का सही मुहूर्त क्या है
Afghanistan Air Strike: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार देर रात हुए एक बड़े हवाई हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि यह एयरस्ट्राइक पाकिस्तान की सेना ने की,जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए या घायल हुए ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला काबुल के एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर पर हुआ। तालिबान अधिकारियों का दावा है कि इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। हाल के वर्षों में इसे देश की सबसे भयावह घटनाओं में से एक माना जा रहा है।
यह घटना रमजान के पवित्र महीने में हुई है, जिससे लोगों में गुस्सा और दुख दोनों बढ़ गया। आम नागरिकों के साथ-साथ खेल जगत से भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
I am deeply saddened by the latest reports of civilian casualties as a result of Pakistani airstrikes in Kabul. Targeting civilian homes, educational facilities or medical infrastructure, either intentional or by mistake, is a war crime. The sheer disregard for human lives,… pic.twitter.com/DbFRRh2qAJ
अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इसे 'वार क्राइम' बताया और अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की। राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काबुल में नागरिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि रमजान जैसे पवित्र महीने में इस तरह की घटना इंसानियत को शर्मसार करती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि इस मामले की पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सजा मिले।
افغان ولس به د خپل ملي یووالي، متقابل ملاتړ او ټینګې ارادې له لارې د هر ډول ننګونې پر وړاندې ولاړ پاتې شي. https://t.co/Syk0DuUNvJ
तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने बयान में पाकिस्तान सरकार की तुलना इजरायल से कर दी, जिससे विवाद और गहरा गया। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी भावुक पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि रमजान के दौरान अस्पताल पर हमला हुआ, लेकिन दुनिया चुप है। उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक निर्दोष लोग मारे जाते रहेंगे और कब दुनिया आवाज उठाएगी।
A hospital bombed in Afghanistan during Ramadan by Pakistan… Where is international law now? Where is humanity now? How many innocent lives must be lost before the world speaks? ???? pic.twitter.com/uKqz7mqjxL
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तालिबान के आरोपों ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।
Tonight I heard a massive explosion here in Kabul. Moments later we saw flames rising into the sky from a hospital.
Our brothers who intended to fast tomorrow are now gone, or wounded. My thoughts are with every family grieving tonight.
काबुल में हुए इस हमले ने न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खासकर तब, जब यह घटना रमजान जैसे संवेदनशील समय में हुई हो। अब नजर इस बात पर है कि क्या अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मामले में दखल देता है और क्या इस हमले की निष्पक्ष जांच हो पाती है या नहीं।