Responsive Scrollable Menu

जो एक के लिए आया,आठ खाकर गया! गोरखपुर का फेमस डेविड अंडा स्टॉल, क्या है इसके स्वाद में खास

गोरखपुर की गलियों में पिछले 25 सालों से स्वाद का एक खास ठिकाना बना हुआ है—डेविड का मशहूर अंडा ठेला. यहां से हाफ बॉयल अंडे का ट्रेंड शुरू हुआ जो आज भी लोगों को अपनी ओर खींचता है. खास मसालों के साथ तैयार ये अंडे इतने लज़ीज़ हैं कि एक खाने वाला कई खा कर जाता है. अब इस विरासत को सुनील संभाल रहे हैं, और हर शाम यहां स्वाद के दीवानों लोग आते है.

Continue reading on the app

AC 16 डिग्री पर? ये गलती कर सकती है भारी नुकसान, जानिए कितने डिग्री पर चलाना है परफेक्ट

गर्मी का मौसम आते ही एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. कई लोग जल्दी ठंडक पाने के लिए एसी को 16 डिग्री पर सेट कर देते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है. इससे न सिर्फ बिजली बिल बढ़ता है, बल्कि एसी की लाइफ और सेहत पर भी असर पड़ता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही तापमान पर एसी चलाने से बेहतर कूलिंग के साथ-साथ बिजली की बचत भी की जा सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

Afghanistan Air Strike: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भड़के अफगान क्रिकेटर, राशिद बोले- निहत्थों पर हमला युद्ध अपराध जैसा

Afghanistan Air Strike: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार देर रात हुए एक बड़े हवाई हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि यह एयरस्ट्राइक पाकिस्तान की सेना ने की,जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए या घायल हुए ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला काबुल के एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर पर हुआ। तालिबान अधिकारियों का दावा है कि इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। हाल के वर्षों में इसे देश की सबसे भयावह घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

यह घटना रमजान के पवित्र महीने में हुई है, जिससे लोगों में गुस्सा और दुख दोनों बढ़ गया। आम नागरिकों के साथ-साथ खेल जगत से भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इसे 'वार क्राइम' बताया और अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की। राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काबुल में नागरिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि रमजान जैसे पवित्र महीने में इस तरह की घटना इंसानियत को शर्मसार करती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि इस मामले की पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सजा मिले।

तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने बयान में पाकिस्तान सरकार की तुलना इजरायल से कर दी, जिससे विवाद और गहरा गया। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी भावुक पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि रमजान के दौरान अस्पताल पर हमला हुआ, लेकिन दुनिया चुप है। उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक निर्दोष लोग मारे जाते रहेंगे और कब दुनिया आवाज उठाएगी।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तालिबान के आरोपों ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।

काबुल में हुए इस हमले ने न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खासकर तब, जब यह घटना रमजान जैसे संवेदनशील समय में हुई हो। अब नजर इस बात पर है कि क्या अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मामले में दखल देता है और क्या इस हमले की निष्पक्ष जांच हो पाती है या नहीं।

Tue, 17 Mar 2026 14:55:02 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On LPG Crisis in India LIVE: LPG सिलेंडर पर आई बहुत बड़ी खबर! | Iran Israel War | Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T09:53:29+00:00

Sangli Girls Karate Training: 38,600 छात्राओं को आत्मरक्षा में सशक्त बनाने की पहल | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T10:06:29+00:00

Iran Israel War News: 6 महीने के युद्ध में ईरान का 'ऑपरेशन फ़तह' शुरू? | America Iran War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T10:15:06+00:00

अस्पताल पर पाक हमले में 400 मौतेंः तालिबान [Afghanistan accuses Pak of killing civilians in Kabul] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T09:50:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers