'बर्बर, कायरतापूर्ण और अमानवीय...': भारत ने काबुल अस्पताल पर हमलों को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया
Pakistan Strike Afghanistan:अफगानिस्तान में अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। काबुल के एक अस्पताल पर अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के ताजा एयरस्ट्राइक में 400 आम नागरिक मारे गए। एयरस्ट्राइक के बाद आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भारत ने काबुल के अस्पताल पर हमलों को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है
Delhi Accident: दिल्ली के रूपनगर में लोहे का पैदल पुल गिरा, एक महिला की मौत; कई लोगों के लापता होने का अंदेशा
दिल्ली के रूपनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मदर डेयरी के पास ब्लॉक 3 में एक नाले के ऊपर बना पुराना लोहे का पैदल पुल गिर गया। हादसे के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और नाले में गिरे लोगों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है।
आप नेता ने शेयर किया हादसे का वीडियो
आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर कर बताया कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने आप नेता के इस बयान को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दिल्ली के रूपनगर में लोहे का पुल गिर गया । कुछ लोगों के जान गवाने की बात सामने आई है । pic.twitter.com/UMOf3ZHy9l
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 17, 2026
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब प्रशासनिक लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत हुई थी। यह हादसा फरवरी 2026 में हुआ था। इसके कुछ दिन बाद 9 फरवरी को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 32 में बिरजू नामक मजदूर खुले सीवर मैनहोल में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi




















