Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge रुकने वाली नहीं है! रणवीर सिंह रचने जा रहे इतिहास!

आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही 123 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग कर बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है, वहीं दूसरी ओर दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलना फैंस के लिए राहत की खबर बनी। इसी बीच ऑस्कर में धर्मेंद्र को मुख्य श्रद्धांजलि खंड से बाहर रखने पर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने अपनी नाराजगी जाहिर की है, तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 'हल्दी-होली' की मस्ती भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। साथ ही, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इरफान खान से अपनी तुलना पर स्पष्ट रुख अपनाया और सलमान खान की अगली फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया है।
..............................................................................................................

रणवीर सिंह की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'ने इतिहास रचा
एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड: फिल्म ने 19 मार्च को अपनी वैश्विक रिलीज
से पहले ही 123 करोड़ रुपये (प्री-सेल्स) का आंकड़ा पार कर लिया है
केवल पहले दिन के लिए 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं
एडवांस बुकिंग के मामले में पिछले साल की बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया
स्पेशल शो: जबरदस्त मांग को देखते हुए मुंबई और पुणे 
जैसे शहरों में सुबह 2 बजे के शो भी हाउसफुल जा रहे हैं
..............................................................................................................

धुरंधर में रणवीर सिंह पर फिल्माया गया पुराना गाना 'रंभा हो' और अक्षय खन्ना
पर फिल्माया गया बहरीनी गाना FA9LA ने फैंस को क्रेजी कर दिया था
संजय दत्त की एंट्री सॉन्ग पर भी एक गाना 'हवा हवा' बजा था जो खूब चर्चा में रहा। 
यह गाना 38 साल पुराना है जिसे एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया है
यह पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर हैं जिनका 38 साल पुराना 
गाना हवा हवा संजय दत्त की एंट्री सीन पर बजता है
करीब 2 मिनट के इस गाने के लिए धुरंधर के मेकर्स ने पाकिस्तानी
सिंगर को 50 हजार डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) दिए थे
..............................................................................................................

सलमान खान के पिता सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी
खान परिवार और फैंस के लिए राहत भरी खबर है
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को आज मुंबई के 
लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है
एक महीने से 'माइनर ब्रेन हैमरेज' के बाद वहां उपचाराधीन थे
सलमान खान और पूरा परिवार इस दौरान अस्पताल में उनके साथ मौजूद था
..............................................................................................................

ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र की 'अनदेखी' पर विवाद
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में 
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को शामिल न किए जाने पर विवाद गहरा गया है
हेमा मालिनी ने इसे एकेडमी की "बड़ी चूक" और "शर्मनाक" बताया ह
ईशा देओल ने कहा कि उनके पिता इन छोटी बातों की परवाह 
नहीं करते, उनके लिए दर्शकों का प्यार सबसे बड़ा पुरस्कार है
हालांकि, एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट पर धर्मेंद्र का नाम 300 दिवंगत
 सितारों की सूची में शामिल है, लेकिन मुख्य प्रसारण में उन्हें जगह नहीं मिली
..............................................................................................................

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 'हल्दी' की तस्वीरें वायरल
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय ने अपनी 
हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं
रश्मिका ने इसे 'हल्दी + होली' का नाम दिया है, क्योंकि दोनों 
रंगों और पानी में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहे हैं
विजय ने बताया कि उनकी मस्ती इतनी ज्यादा थी कि 
लंच तक उनके डिजाइनर कुर्ते भी खराब हो गए थे
..............................................................................................................
अन्य छोटी मगर अहम खबरें:
नवाजुद्दीन सिद्दीकी: एक्टर ने इरफान खान से अपनी तुलना पर कहा,
"मैं किसी की जगह भरने नहीं आया, बल्कि खुद को तलाशने आया हूँ।"

कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' की को-स्टार 
नविंदर बहल का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया

सिंगर अरमान मलिक ने नोरा फतेही और संजय दत्त
 के नए गाने 'सरके चुनर' के 'डबल मीनिंग' 
लिरिक्स पर कड़ी आपत्ति जताई है

Continue reading on the app

थर्ड जनरेशन रेनो डस्टर लॉन्च, ₹10.29 लाख शुरुआती कीमत:SUV में हाइब्रिड के साथ 3 इंजन ऑप्शन; 31 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

रेनो इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV 'डस्टर' का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में 18.49 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी ने नई डस्टर को R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। नई डस्टर न सिर्फ लुक में ज्यादा मस्कुलर हो गई है, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। कार में गूगल OS के साथ टच स्क्रीन, 700 लीटर का बूट स्पेस, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, 6 एयरबैग के साथ 31 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 17 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) भी मिलेगा। तीन साल बाद वापसी, दिवाली पर मिलेगा हाइब्रिड साल 2012 में पहली बार लॉन्च हुई डस्टर ने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी, जिसे 2022 में डिस्कंटीन्यू किया गया था। अब 3 साल बाद इसकी भारत में एंट्री हुई है। कंपनी ने 27 जनवरी को इसे नए डिजाइन के साथ रिवील किया था। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड दिवाली के आसपास मिलेगा। ये हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर को टक्कर देगी। एक्सटीरियर: Y-शेप्ड हेडलैंप्स और 18-इंच के अलॉय व्हील्स न्यू जनरेशन डस्टर को CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म को डेसिया, रेनो और निसान ने मिलकर डेवलप किया है। नई डस्टर का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले मॉडल डेसिया से इन्सपायर्ड है। फ्रंट प्रोफाइल: चौकोर LED हेडलाइट्स और ग्रिल पर बड़े अक्षरों में लिखी 'DUSTER' ब्रांडिंग इसे अग्रेसिव रोड प्रेजेंस देती है। वर्टिकल एयर इन्लेट्स के साथ नए डिजाइन के फ्रंट बंपर और स्किड्स प्लेट्स हैं। बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट और पिक्सल जैसी दिखने वाली फॉग लैंप्स दी गई हैं। साइड प्रोफाइल: इसमें 18-इंच के नए अलॉय व्हील और मोटी बॉडी क्लैडिंग, चौकोर व्हील आर्क दी गई है, जो इसे एक दमदार ऑफ-रोडर लुक देती है। कार 5 और 7 सीटों के ऑप्शन के साथ आएगी। रियर प्रोफाइल: पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और स्किड प्लेट दी गई है। इसकी लेंथ मौजूदा मॉडल से बढ़ाकर 4340mm की गई है, वहीं व्हीलबेस घटाकर 2,657mm किया है। इंटीरियर: 10.1 इंच की टचस्क्रीन और डबल-लेयर डैशबोर्ड नई डस्टर में डबल-लेयर डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें हल्के और डार्क ब्लैक शेड्स हैं। सेंटर कंसोल ड्राइवर की ओर थोड़ा झुका हुआ है। हायर वैरिएंट में दो डिजिटल स्क्रीन मिलेंगी। इसमें ड्राइवर के लिए 7 इंच की स्क्रीन और इंफोटेनमेंट के लिए गूगल OS के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन शामिल है। सेंटर AC वेंट के नीचे एक हॉरिजोंटल पैनल में कई बटन मिलते हैं, जो इंफोटेनमेंट और HVC सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। एक 12V पावर सॉकेट और USB आउटलेट को नीचे की ओर प्लेस किया गया है। ऐसा लगता है कि मैनुअल गियरबॉक्स से लैस डस्टर का गियर लीवर मौजूदा रेनॉल्ट मॉडल से लिया गया है और यह भारत में काइगर और ट्राइबर के समान दिखता है। हायर वैरिएंट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किग ब्रेक भी मिलता है। तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भारी दिखता है और इसमें इंफोटेनमेंट, टेलीफोनी और क्रूज कंट्रोल के लिए बटन हैं। टॉप-स्पेक डस्टर के फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोलऔर 6 स्पीकर के साथ एक आर्कमिस 3D साउंड सिस्टम शामिल होगा। नई डस्टर में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सहित ADAS जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे। परफॉर्मेंस: हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3 इंजन ऑप्शन नई रेनो डस्टर में 3 इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें एक माइल्ड हाइब्रिड के साथ 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। वहीं दूसरा, 1-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। वहीं तीसरा, 1.8 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी है, जो 8 स्पीड DHT ट्रांसमिशन के साथ आएगा। दिवाली 2026 तक लॉन्च होने वाले इस वर्जन में 1.4kWh की बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। इसका कुल सिस्टम आउटपुट 160hp होगा।

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand vs South Africa: सिर्फ 18 रन पर गिर गए 5 विकेट, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टी20 में रौंदा

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाने हैं. Tue, 17 Mar 2026 14:58:28 +0530

  Videos
See all

Delhi Assembly : 23 से 25 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र #timesnownavbharat #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T10:41:45+00:00

Parliament News : 8 लोकसभा सांसदों का निलंबन होगा वापस : सूत्र #timesnownavbharat #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T10:39:11+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha। LPG Cylinder Crisis: सिलेंडर पर सरकार ने विपक्ष को सुनाया | #lpg #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T10:30:23+00:00

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: "कांग्रेस के कुछ विधायकों ने राहुल के नेतृत्व को नकार दिया" #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T10:37:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers