6 साल के बच्चे ने मात्र 4 घंटे 49 मिनट में 17 किमी समुद्र पार कर रचा इतिहास, जज्बे की हो रही तारीफ!
महाराष्ट्र के नन्हे तैराक Manas Patil ने मात्र 6 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने Arabian Sea में पिरवाड़ी बीच से जेएनपीटी पोर्ट तक करीब 17 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 4 घंटे 49 मिनट में तैरकर पूरी की. इस दौरान उन्हें तेज लहरों, खतरनाक धाराओं और कठिन समुद्री रास्तों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके हौसले और आत्मविश्वास के आगे हर चुनौती छोटी पड़ गई. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर उन्होंने सबसे कम उम्र में इतनी लंबी दूरी तैरने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. मानस पाटिल की यह उपलब्धि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन गई है. उनका साहस, दृढ़ संकल्प और कभी हार न मानने वाला जज्बा हर किसी को यह सिखाता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता.Video Credit: Instagram- @mi_belpadkar
Kritika Kamra–Gaurav Kapur Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का वीडियो वायरल, दुल्हन को देख भावुक हुए दूल्हे राजा
Kritika Kamra–Gaurav Kapur Wedding: टीवी स्टार कृतिका कामरा और एक्टर गौरव कपूर की शादी का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन की एंट्री देख भावुक हो जाता है। 11 मार्च 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर हुई इस निजी रस्म ने परिवार और दोस्तों के बीच अनोखा जश्न मनाया। वीडियो में गौरव की आंखों में चमक और कृतिका का खूबसूरत लुक देखकर फैंस की बधाइयों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Moneycontrol














.jpg)








