Responsive Scrollable Menu

सलमान के पिता सलीम खान आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे:1 महीने से लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट; ब्रेन हैमरेज के बाद हुई थी सर्जरी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान आज मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। 90 साल के सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के कारण 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है और डॉक्टर्स ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है। उन्हें आज शाम तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा। एक महीने से लीलावती अस्पताल में थे भर्ती सलीम खान सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर की देखरेख में थे। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कुछ कॉम्प्लिकेशंस हो रहे थे। जांच में मामूली ब्रेन हैमरेज की बात सामने आई थी, जिसके बाद न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने उनकी एक छोटी सर्जरी (DSA प्रोसीजर) की थी। उनकी उम्र को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब वे पूरी तरह स्टेबल हैं। शुरुआती इलाज में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे सलीम इलाज के शुरुआती दौर में सलीम खान को कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। डॉ. जलील पारकर ने बताया था कि हैमरेज के बाद छोटा प्रोसीजर जरूरी था जो सफल रहा। हाल ही में एक इफ्तार पार्टी के दौरान अरबाज खान ने पैपराजजी से बात करते हुए बताया था कि पिता की सेहत अब काफी बेहतर है और वे सुधार कर रहे हैं। हाल जानने पहुंचे थे शाहरुख और आमिर खान सलीम खान के अस्पताल में रहने के दौरान पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा रहा। बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान लगातार अस्पताल के पहुंचते रहे। शाहरुख खान और आमिर खान भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसके अलावा, सलीम खान के पुराने साथी और दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने भी अस्पताल जाकर अपने दोस्त की सेहत की जानकारी ली थी। एक्टिंग से शुरू हुआ था करियर सलीम खान ने 60 के दशक में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'तीसरी मंजिल' जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए, लेकिन बाद में उन्होंने राइटिंग को अपना पेशा बनाया। 60 के दशक के अंत में उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई और 'सलीम-जावेद' की आइकॉनिक जोड़ी बनी। इस जोड़ी ने 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 20 फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं। 1982 में जावेद अख्तर से अलग होने के बाद भी उन्होंने 'नाम' और 'प्यार किया तो डरना क्या' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।

Continue reading on the app

सहजन के पत्तों की पौष्टिक मिठाई, बाजार में मचाई धूम! आयरन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर, शरीर को बना दे फौलादी

Moringa leaves sweets recipe: सहजन के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. यह मिठाई न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देती है. इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करने में मदद करता है, वहीं विटामिन ए और कैल्शियम शरीर को मजबूत बनाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में दिग्गजों का जमावड़ा, जब एक ही फ्रेम में दिखे गंभीर, पंत और जडेजा

Kuldeep Yadav reception: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बीते 14 मार्च को वंशिका से शादी रचाई. 17 मार्च को कुलदीप ने लखनऊ में एक ग्रैंड रिस्पेशन रखा, जिसमें टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर समते उनके साथी खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंचे. Tue, 17 Mar 2026 23:39:25 +0530

  Videos
See all

Pakistani Airstrikes in Afghanistan Explained | पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव | Shahbaz Sharif | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:03+00:00

DLSS 5 announced and gamers are divided. #Nvidia #DLSS5 #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Netanyahu के कॉफी वाले वीडियो का सच क्या है?। #netanyahu #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:04+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाक ने 400 मारे, पठान 40 हजार मारेंगे!Kabul Hospital Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers