No Cook Cucumber Sandwich: रसोई में गैस खत्म हो जाए या कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो ऐसे मौके अक्सर अचानक आ ही जाते हैं. ऐसे ही समय में एक आसान, बिना पकाए बनने वाला स्नैक सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड करने लगा है खीरे के टी सैंडविच. यह सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि एक ऐसी आदत बनती जा रही है जो तेजी से शहरी घरों में जगह बना रही है. हल्का, ताज़ा और मिनटों में तैयार होने वाला यह स्नैक खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का है जो जल्दी में भी स्वाद और हेल्थ से समझौता नहीं करना चाहते. ब्रिटिश टी कल्चर से निकला यह छोटा-सा सैंडविच अब भारतीय किचन में भी अपनी जगह बना चुका है.
Continue reading on the app
हर महीने आने वाले पीरियड्स अमूमन लड़कियों के लिए काफी परेशान कर देने वाले होते हैं। इस दौरान ना केवल ब्लड फ्लो कम या ज्यादा होता रहता है, बल्कि थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। यह एक ऐसा समय होता है, जब एक महिला शारीरिक व मानसिक रूप से काफी थकान व दर्द का अहसास करती है। इस दौरान कमर दर्द, पेट में मरोड़, भारीपन और कमजोरी की समस्या बेहद आम है। ऐसे में हम सभी सिर्फ और सिर्फ पेनकिलर पर ही भरोसा करती हैं, जबकि आपका खानपान बहुत अधिक मायने रखता है।
आपको शायद ना पता हो, लेकिन कुछ फूड्स शरीर में सूजन कम करते हैं, मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं और हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं। इसलिए, अगर आप पीरियड्स के दौरान समझदारी से खाती हैं, तो ऐसे में क्रैम्प्स, ब्लोटिंग और थकान काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में–
केला
पीरियड्स के दौरान केला खाना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और विटामिन बी6 होता है जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और साथ ही साथ, यह ब्लोटिंग व पेट के दर्द को कम करने में मदद करता है। केला मूड स्विंग्स को भी कम करता है।
अदरक
अगर आपको पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स हो रहे हैं तो ऐसे में अदरक का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। यह एक नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है, जिससे दर्द व सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे पेट दर्द, उल्टी व जी मचलाना जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। आप पीरियड्स के दौरान अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा, गर्म पानी में अदरक उबालें या फिर इसे सब्जियों में डाला जा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन पीरियड्स के दौरान इन्हें खाने से काफी फायदा होता है। दरअसल, इस दौरान शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और इससे कमजोरी और चक्कर महसूस हो सकते हैं। आप पीरियड्स में पालक, मेथी, सरसों व चौलाई आदि खाएं। इनमें मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम शरीर को काफी फायदा पहुंचाती हैं।
ओमेगा-3 वाले फूड्स
कई रिसर्च में यह पाया गया है कि ओमेगा-3 लेने से पीरियड क्रैम्प्स कम हो सकते हैं। इसलिए, पीरियड्स के दौरान आपको ओमेगा-3 वाले फूड्स जैसे चिया सीड्स, अलसी के बीज, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो ऐसे में आप मछली का सेवन भी कर सकते हैं।
- मिताली जैन
Continue reading on the app