Bank Holidays 2026: इस हफ्ते कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट
RBI Bank Holidays List March 2026: मार्च के इस हफ्ते में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं.
Swami Ramdev Health Tips: पेट की समस्या से लेकर शुगर तक, कई बीमारियों से राहत पाने के लिए स्वामी रामदेव ने बताया ये आसान योगासन
Swami Ramdev Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और तनाव की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. पेट से जुड़ी दिक्कतें, गैस, कब्ज और डायबिटीज जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और असरदार उपाय माना जाता है. योग गुरु स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए कुछ आसान योगासन बताए हैं, जिन्हें रोज करने से शरीर को कई बीमारियों से राहत मिल सकती है.
पेट की समस्याओं के लिए योगासन
स्वामी रामदेव ने वीडियो के जरिए बताया कि पेट खराब होने पर व्यक्ति का पूरा दिन खराब हो जाता है. गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए पवनमुक्तासन बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस आसन को करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट साफ रहता है.
इसके अलावा भुजंगासन भी पेट की सेहत के लिए अच्छा है. यह आसन पेट के अंगों को सक्रिय करता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. रोजाना सुबह खाली पेट इन आसनों का अभ्यास करने से जल्दी असर दिखता है.
यहां देखें लाइव वीडियो
शुगर कंट्रोल करने में मददगार योग
डायबिटीज आज एक आम समस्या बन चुकी है. इसे कंट्रोल करने के लिए मंडूकासन काफी प्रभावी माना जाता है. स्वामी रामदेव बताते हैं कि इस आसन से पैंक्रियाज पर सकारात्मक असर पड़ता है, जिससे इंसुलिन का स्तर संतुलित रहने में मदद मिलती है. अर्धमत्स्येन्द्रासन भी डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है. यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और अंगों को सक्रिय बनाता है.
स्वामी रामदेव के बताए योगासन
योगमुद्रासन
चक्रासन
कपालभाति योगासन
मंडूकासन
वज्रासन
पवनमुक्तासन
तनाव और मोटापे में भी कारगर
आज के समय में तनाव भी कई बीमारियों की जड़ बन चुका है. कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम मानसिक शांति देने के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ रखते हैं. नियमित अभ्यास से वजन कम करने में भी मदद मिलती है. कपालभाति करने से पेट की चर्बी घटती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है. वहीं अनुलोम-विलोम से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है, जिससे दिमाग शांत रहता है.
स्वामी रामदेव से जानें योग करने का सही तरीका
योग का पूरा लाभ पाने के लिए इसे सही तरीके से करना जरूरी है. हमेशा खाली पेट योग करें. सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है. शुरुआत में हल्के आसनों से शुरू करें और धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं. अगर किसी को गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. गलत तरीके से योग करने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Patanjali News: स्वदेशी सोच से लेकर आयुर्वेद तक, कैसे पतंजलि बना भारत के करोड़ों घरों का भरोसेमंद ब्रांड? जानिए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation





















