Responsive Scrollable Menu

Share Market India Today | शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार, टाटा स्टील और मारुति में बढ़त

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में खरीदारों ने वापसी की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करने लगे। बाजार का हाल: गिरावट से रिकवरी तक -मंगलवार सुबह कारोबार के शुरुआती मिनटों में बाजार पर दबाव दिखा: सेंसेक्स (शुरुआत): 144.34 अंक टूटकर 75,358.51 पर आ गया था। निफ्टी (शुरुआत): 49.95 अंक की गिरावट के साथ 23,358.85 पर था। हालांकि, रिकवरी के बाद स्थिति बदल गई और सेंसेक्स 192.14 अंक चढ़कर 75,696.83 पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी 64.25 अंक की बढ़त के साथ 23,473.05 के स्तर पर कारोबार करने लगा।

 

इसे भी पढ़ें: Arijit Singh के 'रिटायरमेंट' पर Shreya Ghoshal का बड़ा बयान, 'मेरा भी मन करता है कि ब्रेक ले लूँ...'


बीएसई सेंसेक्स 192.14 अंक चढ़कर 75,696.83 अंक पर और निफ्टी 64.25 अंक की बढ़त के साथ 23,473.05 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर नुकसान में रहे।

इसे भी पढ़ें: Bhojshala-Kamal Maula Dispute Escalates! अब खुद 'स्पॉट' पर पहुँचेंगे जज, हाई कोर्ट की बेंच 2 अप्रैल से पहले करेगी परिसर का मुआयना

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.8 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,593.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Continue reading on the app

Oscar Award Dharmendra: ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नहीं मिली श्रद्धांजलि, हेमा मालिनी बोली - ‘यह ऑस्कर के लिए शर्म की बात’

Oscar Award Dharmendra: हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह 98th अकादमी पुरस्कार (Academy Awards) में इस बार एक विवाद भी देखने को मिला। दरअसल ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद (Dharmendra) का नाम इसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर उनके फैंस के साथ-साथ परिवार ने भी निराशा जताई है।

इन मेमोरियम में नहीं था धर्मेंद्र का नाम

15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में दुनिया भर के दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि इस सेगमेंट में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद का जिक्र नहीं किया गया। धर्मेंद्र का नाम न आने पर सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाराजगी जताई।

यह भी पढ़े - ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाई भारतीय कारीगरी, हॉलीवुड स्टार्स ने पहनी 'स्वदेश' की खास ज्वेलरी

हेमा मालिनी बोली- यह शर्म की बात

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कहा कि इतने बड़े कलाकार को नजरअंदाज करना शर्मनाक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “यह वाकई शर्म की बात है कि ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज किया गया, जो दुनिया के कई हिस्सों में पहचाने जाते थे। धरम जी को हर जगह लोग जानते और पसंद करते थे।”

‘उन्हें अवॉर्ड्स की ज्यादा परवाह नहीं थी’

हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र को अपने करियर में बहुत ज्यादा अवॉर्ड नहीं मिले, लेकिन उन्होंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा, “धरम जी और मैं अपने देश में लोगों का प्यार पाकर खुश है। वैसे भी उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होगी? मुझे भी ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला था।”

यह भी पढ़े - व्हाइट गाउन में छाई प्रियंका चोपड़ा, लेकिन निक जोनस की कलाई का ‘कलावा’ ले गया सारी लाइमलाइट! VIDEO

ऑनलाइन लिस्ट में शामिल था नाम

हालांकि ऑस्कर के टेलीविजन प्रसारण में धर्मेंद्र का नाम नहीं दिखाया गया, लेकिन अकादमी आर्ट्स एंड साइंसेज़ की आधिकारिक ऑनलाइन लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया था। इस सूची में भारतीय सिनेमा से जुड़े अन्य कलाकारों के नाम भी थे, जिनमें बी. सरोजा देवी, मनोज कुमार, कोटा श्रीनिवास राव, जयश्री कबीर और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर एस. कृष्णास्वामी शामिल थे।

नवंबर 2025 में हुआ था निधन

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 नवंबर को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। 

यह भी पढ़े - 'बेहुदा लिरिक्स...वल्गर गाना' नोरा फतेही के नए गाने पर बुरी तरह भड़के लोग, अरमान मलिक बोले- 'इतना गिर गए...'

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup के हीरो Suryakumar Yadav बोले- पढ़ाई में फिसड्डी था, अब Cricket में 80% मिले

 सूर्यकुमार यादव को भले ही पढ़ाई में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने आखिरकार 80 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं। सूर्यकुमार की अगुवाई में भारत ने हाल में टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस जीत का भरपूर आनंद ले रहे सूर्यकुमार का भारतीय कप्तान के रूप में जीत का रिकॉर्ड 80 प्रतिशत है। मुंबई के रहने वाले सूर्यकुमार स्वाभाविक रूप से अपने इन आंकड़ों से बेहद खुश थे, क्योंकि शिक्षा ग्रहण करते समय वह कभी इतने अधिक नंबर लेकर नहीं आए थे।

सूर्यकुमार ने 2024 में टी20 कप्तान का पद संभालने के बाद लगातार सफलता हासिल की। उनकी अगुवाई में भारत ने अभी तक जो 52 मैच खेले हैं उनमें से 42 मैच में उसे जीत मिली है। सूर्यकुमार ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्कूल और कॉलेज में मैंने जो प्रतिशत हासिल करने की कोशिश की वह अब मुझे क्रिकेट में मिल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहां (स्कूल या कॉलेज में) मैं कभी 50-60 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। लेकिन यह (जीत की दर 80 प्रतिशत) सुनकर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। मैं वैसे आंकड़ों पर बहुत ज्यादा गौर नहीं करता हूं लेकिन किसी को भी किसी भी खेल में हारना पसंद नहीं होता और मुझे भी जीतना पसंद है।’’

सूर्यकुमार के पिता अशोक कुमार यादव भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। लेकिन सूर्यकुमार का कभी पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगा और उनके परिवार ने क्रिकेट में उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार ने मुझे पढ़ाई में अच्छा करने के लिए बहुत प्रेरित किया लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें समझ में आ गया कि इस लड़के को पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह लड़का उनके हाथ नहीं आएगा।’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने खेल में मेरा हमेशा समर्थन किया क्योंकि उन्होंने पाया कि इसमें मुझे पूरा आनंद आ रहा है और मुझे खेलना पसंद है। इसलिए उन्होंने कहा, ‘ठीक है, जाओ खेलो। अगर कुछ हासिल नहीं होता है तो फिर ख्याल रखने के लिए हम तो हैं ही।’’ हमेशा मुस्कुराते रहने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने हालांकि ऐसी नौबत नहीं आने दी जिससे कि उन्हें ‘प्लान बी’ का सहारा लेना पड़े।

Tue, 17 Mar 2026 16:28:00 +0530

  Videos
See all

Sarke Chunar Song Controversy: नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर फूटा पब्लिक का गुस्सा | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:45:02+00:00

Iran America War Live Updates: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:44:48+00:00

Ind Vs Pak Latest Debate Live : रमजान में मुनीर का 'कत्लेआम'.. भुगतेगा भीषण अंजाम ? | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:38:00+00:00

Bihar के Rajya Sabha Election में Tejashwi Yadav को बड़ा झटका, CM Nitish Kumar पहुंचे उच्च सदन!|News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:39:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers