Responsive Scrollable Menu

Oscar Award Dharmendra: ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नहीं मिली श्रद्धांजलि, हेमा मालिनी बोली - ‘यह ऑस्कर के लिए शर्म की बात’

Oscar Award Dharmendra: हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह 98th अकादमी पुरस्कार (Academy Awards) में इस बार एक विवाद भी देखने को मिला। दरअसल ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद (Dharmendra) का नाम इसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर उनके फैंस के साथ-साथ परिवार ने भी निराशा जताई है।

इन मेमोरियम में नहीं था धर्मेंद्र का नाम

15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में दुनिया भर के दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि इस सेगमेंट में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद का जिक्र नहीं किया गया। धर्मेंद्र का नाम न आने पर सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाराजगी जताई।

यह भी पढ़े - ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाई भारतीय कारीगरी, हॉलीवुड स्टार्स ने पहनी 'स्वदेश' की खास ज्वेलरी

हेमा मालिनी बोली- यह शर्म की बात

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कहा कि इतने बड़े कलाकार को नजरअंदाज करना शर्मनाक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “यह वाकई शर्म की बात है कि ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज किया गया, जो दुनिया के कई हिस्सों में पहचाने जाते थे। धरम जी को हर जगह लोग जानते और पसंद करते थे।”

‘उन्हें अवॉर्ड्स की ज्यादा परवाह नहीं थी’

हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र को अपने करियर में बहुत ज्यादा अवॉर्ड नहीं मिले, लेकिन उन्होंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा, “धरम जी और मैं अपने देश में लोगों का प्यार पाकर खुश है। वैसे भी उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होगी? मुझे भी ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला था।”

यह भी पढ़े - व्हाइट गाउन में छाई प्रियंका चोपड़ा, लेकिन निक जोनस की कलाई का ‘कलावा’ ले गया सारी लाइमलाइट! VIDEO

ऑनलाइन लिस्ट में शामिल था नाम

हालांकि ऑस्कर के टेलीविजन प्रसारण में धर्मेंद्र का नाम नहीं दिखाया गया, लेकिन अकादमी आर्ट्स एंड साइंसेज़ की आधिकारिक ऑनलाइन लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया था। इस सूची में भारतीय सिनेमा से जुड़े अन्य कलाकारों के नाम भी थे, जिनमें बी. सरोजा देवी, मनोज कुमार, कोटा श्रीनिवास राव, जयश्री कबीर और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर एस. कृष्णास्वामी शामिल थे।

नवंबर 2025 में हुआ था निधन

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 नवंबर को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। 

यह भी पढ़े - 'बेहुदा लिरिक्स...वल्गर गाना' नोरा फतेही के नए गाने पर बुरी तरह भड़के लोग, अरमान मलिक बोले- 'इतना गिर गए...'

Continue reading on the app

30 दिन के लिए 1549 रुपए, ये है Jio का सबसे महंगा Recharge Plan

Jio के पास 30 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा महंगा रिचार्ज प्लान है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए. कंपनी सबसे सस्ते और बढ़िया बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है, ऐसे में आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि रिलायंस जियो का 30 दिन की वैधता वाला वाला सबसे महंगा प्लान कौन-कौन से बेनिफिट्स के साथ आता है?

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026 के रद्द होने का खतरा, इस देश ने लगाया पाकिस्तान जाने पर ‘बैन’

26 मार्च से शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान नहीं जाने की चेतावनी दी है. ऑस्ट्रेलिया के कुल 17 खिलाड़ी और कोच पीएसएल में हिस्सा लेने वाले हैं. Tue, 17 Mar 2026 17:43:12 +0530

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat LIVE: Pakistan के टारगेट पर Afghanistan! | Iran-Israel War | Trump | Kabul Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:11:00+00:00

Mumbai के एक एवेंट में नजर आए KL RAHUL #cricket #mumbai #news #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:13:35+00:00

Varanasi में Ganga में Iftar Party, 14 Muslim युवक गिरफ्तार | #gangariver #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:13:02+00:00

Saharanpur News: शाकंभरी देवी मेले में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन?, हिंदू संगठन ने की बड़ी मांग #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers