Responsive Scrollable Menu

संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी विवादों में:एडवोकेट ने चंडीगढ़ SSP को दी शिकायत, कहा- युवाओं पर गलत असर

अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म ‘केडी- द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद हो गया है। चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि गाना भद्दा है। शिकायत में कहा गया है कि यह गाना युवाओं पर गलत प्रभाव डाल रहा है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जबकि इसके गीतकार रकीब आलम हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग पुलिस से उन्होंने मांग की है कि वायरल हो रहे अश्लील गाने के मामले में तुरंत BNS की धारा 294, 296, 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज की जाए और गाना सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए, क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है। इससे महिलाओं, बच्चों और समाज की गरिमा बुरी तरह प्रभावित हो रही है, इसलिए सख्त से सख्त कार्रवाई जरूरी है। वासु रंजन शांडिल्य ने शिकायत की कॉपी गृहमंत्री अमित शाह को भेजी है। गाने के बोल सुनने लायक नहीं वासु ने कहा कि गाने पर ऐतराज यह है कि इसमें जो बोल है, वह डबल मीनिंग है। जो किसी के लिए सुनने लायक नहीं है। इससे यूथ पर गलत असर पड़ेगा। हमारी युवा पीढ़ी इससे भ्रमित होगी। 5 भाषाओं में गाना रिलीज हुआ है यह गाना दो दिन पहले 15 मार्च को रिलीज हुआ। इस गाने को बेंगलुरु के एएमबी सिनेमाज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। यह गाना केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया गया है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

ममता बनर्जी के लिए क्यों माना जा रहा 2026 का चुनाव सबसे कठिन सियासी परीक्षा

ममता बनर्जी चौथी बार तृणमूल कांग्रेस का चेहरा बनकर चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. सूबे की सियासत में वह अब भी सबसे बड़ी खिलाड़ी हैं, लेकिन ये चुनाव क्या वाकई उनकी सबसे बड़ी परीक्षा साबित होंगे.

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: इरफान पठान से इतनी नफरत क्यों? हार्दिक पंड्या ने जिन्हें बचपन से फॉलो किया, वो अब हुए बेगाने

Irfan Pathan- Hardik Pandya: 11 साल में बदल गया हार्दिक पंड्या का आदर्श. आखिर क्यों हार्दिक पंड्या के लिए वो बेगाने हो गए, जिन्हें उन्होंने बचपन से फॉलो करने की बात कही थी. Tue, 17 Mar 2026 16:02:16 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi in Parliament : संसद में ‘चाय-बिस्किट’ पर तूफान! राहुल गांधी के व्यवहार पर बड़ा सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:13+00:00

Iran America War Update: सुरक्षित हैं अली लारीजानी, इज़राइल का दावा झूठा! Donald Trump | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:14:14+00:00

Iran Israel War Update: मोजतबा खामेनेई की मौत पर बड़ी खबर! | Mojtaba Khamenei | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:42+00:00

दुल्हन पहुंची सड़क पर, मच गया हड़कंप! Wedding Viral Video 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:05:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers