Responsive Scrollable Menu

अल्ट्रावॉयलेट लाइट क्या है? जानिए इसका विज्ञान और सूरज से आने वाली किरणों का रहस्य

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अल्ट्रावॉयलेट लाइट, जिसे पराबैंगनी (यूवी) किरणें भी कहा जाता है, एक विशिष्ट प्रकार की विद्युत चुंबकीय तरंग है। इसकी तरंगदैर्ध्य (वेवलेंथ) दिखाई देने वाली रोशनी (दृश्य प्रकाश) से कम होती है, जिस कारण यह मानवीय आंखों के लिए अदृश्य होती है। हालांकि, प्रकृति में मधुमक्खियों और भंवरों जैसे कुछ जीवों में इसे देखने की अद्भुत क्षमता होती है।

यूवी लाइट का विज्ञान न केवल हमारी त्वचा की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि ब्रह्मांड की गहराइयों को समझने में भी मदद करता है। सूरज की रोशनी में मौजूद ये अदृश्य किरणें जीवन के लिए जरूरी हैं, लेकिन ज्यादा संपर्क में आने से नुकसान भी पहुंचाती हैं। वैज्ञानिक लगातार इनका अध्ययन कर रहे हैं ताकि ब्रह्मांड और पृथ्वी दोनों को बेहतर समझ सकें।

सूरज यूवी लाइट का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है। सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों को वैज्ञानिक मुख्य रूप से तीन भागों में बांटते हैं यूवी-ए, यूवी-बी और यूवी-सी। इनमें यूवी-सी सबसे खतरनाक होती है, लेकिन पृथ्वी का वायुमंडल इन्हें लगभग पूरी तरह सोख लेता है। यूवी-बी किरणें सनबर्न का कारण बनती हैं और जीवों के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि ओजोन परत लगभग 95 प्रतिशत यूवी-बी किरणों को रोक लेती है। यूवी-ए किरणें सबसे लंबी तरंग वाली होती हैं और ये त्वचा में गहराई तक पहुंचकर उम्र बढ़ने का कारण बन सकती हैं।

एस्ट्रोनॉमर यूवी लाइट को और बारीक भागों में बांटते हैं, जैसे नियर यूवी (एनयूवी), मिडिल यूवी (एमयूवी), फार यूवी (एफयूवी) और एक्सट्रीम यूवी (ईयूवी)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (एसडीओ) अंतरिक्ष यान ने सूरज की एक्सट्रीम यूवी इमेज ली है। इन फॉल्स-कलर तस्वीरों में अलग-अलग रंग सूरज की गर्म प्लाज्मा गैसों के तापमान को दिखाते हैं। लाल रंग लगभग 60 हजार डिग्री सेल्सियस को दिखाता है, जबकि नीला और हरा रंग बहुत गर्म क्षेत्र यानी लगभग दस लाख डिग्री सेल्सियस से ज्यादा को दिखाता है।

साल 1801 में जर्मन वैज्ञानिक जोहान रिटर ने यूवी लाइट की खोज की थी। रिटर ने देखा कि फोटोग्राफिक पेपर नीली रोशनी में जल्दी काला हो जाता है। उन्होंने बैंगनी रंग से आगे की अदृश्य रोशनी में पेपर रखा और वह तेजी से काला हो गया। इससे साबित हुआ कि बैंगनी से परे भी ऊर्जा मौजूद है, जिसे बाद में अल्ट्रावॉयलेट कहा गया। पृथ्वी का वायुमंडल ज्यादातर उच्च-ऊर्जा वाली यूवी किरणों को रोक लेता है। इसलिए वैज्ञानिक सूरज और अन्य तारों-गैलेक्सी से आने वाली यूवी रोशनी का अध्ययन करने के लिए उपग्रहों का इस्तेमाल करते हैं।

नए बने तारे ज्यादातर यूवी लाइट में चमकते हैं। नासा के गैलेक्स मिशन ने एम81 गैलेक्सी की यूवी इमेज ली, जिसमें नए तारों के बनने वाले क्षेत्र साफ दिखते हैं। नासा के अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप ने एस्ट्रो-2 मिशन के दौरान तीन गैलेक्सी की तस्वीरें लीं। यूवी लाइट में गैलेक्सी में नए, भारी और गर्म तारे चमकते दिखते हैं, जबकि दिखाई देने वाली रोशनी में पुराने, ठंडे तारे ज्यादा नजर आते हैं। इससे वैज्ञानिक गैलेक्सी के विकास और तारों के जन्म-मृत्यु के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Platinum Price Today: आज 17 मार्च को महंगा हुआ प्लैटिनम, जानिये मंगलवार को क्या रहा दाम

Platinum Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन प्लैटिनम महंगा हुआ है। 17 मार्च 2026 को प्लैटिनम कल की तुलना में करीब 3000 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,400 रुपये है

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: डेब्यू से पहले ही बाहर हुआ ये खिलाड़ी, 6 गुना ज्यादा थी सैलरी, पहली बार मिला था मौका

IPL का नया सीजन शुरू होने से 9 दिन पहले 19 मार्च को एक-एक कर 3 गेंदबाजों के टूर्नामेंट से बाहर होने की खबरें आईं. चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर नाथन एलिस और राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर सैम करन भी इनमें शामिल हैं. Thu, 19 Mar 2026 23:40:15 +0530

  Videos
See all

आज का पॉजिटिव डोज #positivedose #anjanaomkashyap #blackandwhite #shorts #viralvideo #news #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T18:15:53+00:00

West Bengal News: 'बीजेपी के लिए बंगाल चुनाव महत्वपूर्ण है' #news #shorts #ytshorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T18:14:21+00:00

Manish Malhotra Mother Death: मनीष मल्होत्रा ​​के घर पर पहुंचीं ZOYA AKHTAR #ManishMalhotra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T18:14:55+00:00

Kiccha Sudeepa ने तिरुपति में किए दर्शन #kicchasudeep #tirupati #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T18:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers