Dhurandhar 2 Ticket Price: सस्ते में देखनी है 'धुरंधर 2', जानें दिल्ली-नोएडा के किन थियेटर्स में टिकट के रेट हैं सबसे कम?
Dhurandhar 2 Ticket Price in Delhi Noida: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revege) रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही दिल्ली-नोएडा में दर्शकों की भीड़ टिकट बुक करने के लिए उमड़ पड़ी है. कई जगहों पर पहले दिन के सुबह और दोपहर के शो लगभग हाउसफुल हो चुके हैं और शाम-रात के शो की टिकटें भी तेजी से बिक रही हैं. यही वजह है कि कई प्रीमियम मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 1500 से 2400 रुपये तक पहुंच गई है.
हालांकि अच्छी बात यह है कि अगर आप इस फिल्म को कम रेट में देखना चाहते हैं तो दिल्ली और नोएडा में कुछ ऐसे थिएटर भी हैं जहां टिकट की कीमत काफी कम रखी गई है. यहां आप करीब 200 से 300 रुपये में भी फिल्म देख सकते हैं.
नोएडा में यहां मिल रही सबसे सस्ती टिकट
अगर आप नोएडा में रहते हैं और कम बजट में फिल्म देखना चाहते हैं तो सेक्टर-18 स्थित 'Movietime Cinema' सबसे सस्ता ऑप्शन है. जानकारी के अनुसार, यहां फिल्म के कई शो के टिकट करीब 300 रुपये में मिल रहे हैं. शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक के शोज के लिए भी लगभग यही कीमत बताई जा रही है.
इसके अलावा नोएडा के मोदी मॉल के पास सिनेमा हॉल में भी टिकट की कीमत करीब 400 रुपये के आसपास बताई जा रही है. यहां शाम से लेकर देर रात तक कई शो रखे गए हैं. ऐसे में जो दर्शक महंगे मल्टीप्लेक्स की टिकट अफोर्ड नहीं कर सकते हैं उनके लिए ये शानदार मौका है.
दिल्ली में भी मिल रही बजट टिकट
दिल्ली में भी कई ऐसे सिनेमाघर हैं. जहां धुरंधर 2 कम कीमत में देखी जा सकती है. यहां द्वारका के कुछ मल्टीप्लेक्स और लक्ष्मी नगर के सिनेमा हॉल में सुबह या नॉन-पीक शोज के लिए टिकट करीब 200 से 300 रुपये तक मिल रही है. इसके अलावा दिल्ली के सिंगल स्क्रीन और बजट मल्टीप्लेक्स में भी टिकट 300 से 400 रुपये के बीच रखी गई है. यही वजह है कि कम बजट में फिल्म देखने वाले दर्शक इन थिएटरों में तेजी से टिकट बुक कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का एडवांस बुकिंग में धमाल, फिर भी नहीं रूकी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई, 18वें दिन भी छापे करोड़ों
लग्जरी मल्टीप्लेक्स में हजारों में पहुंची कीमत
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के प्रीमियम मल्टीप्लेक्स में फिल्म की टिकट काफी महंगी हो गई हैं. कुछ लग्जरी स्क्रीन में टिकट की कीमत 2000 से 2400 रुपये तक रुपये है. दिलचस्प बात यह है कि इतनी महंगी टिकट होने के बावजूद कई जगहों पर शो लगभग फुल हो चुके हैं. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच तगड़ी हाइप है.
एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म
फिल्म की एडवांस बुकिंग (Dhurandhar 2 Advance Booking) भी जबरदस्त चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज से पहले ही लाखों टिकट बिक चुके हैं और देशभर में हजारों शो रखे गए हैं. फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि पहले दिन की कमाई को लेकर भी बड़े अनुमान लगाए जा रहे हैं.
क्या है फिल्म की खास बात?
‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह मैन किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जा रही है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे मिशन पर बेस्ड है जिसमें एक खतरनाक अंडरकवर ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा. ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- ईरान-इजराइल युद्ध के बीच 'Spirit' फेम एक्टर ने बताया दुबई का हाल, तूफान, समुद्र और मछलियों का किया जिक्र
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक की, 400 से ज्यादा मौतें : तालिबान
काबुल, 17 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब भी जारी है। तालिबान अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने बताया कि काबुल में एक बड़े नशा मुक्ति हॉस्पिटल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 400 से ज्यादा लोग मारे गए और कम से कम 250 लोग घायल हो गए।
तालिबान की सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला रात करीब 9 बजे काबुल में 2,000 बेड वाले उम्मीद नशा मुक्ति हॉस्पिटल को निशाना बनाकर किया गया। तालिबान के उपप्रवक्ता मुल्ला हमदुल्ला फितरत ने कहा कि हमले से पूरे हॉस्पिटल में बहुत ज्यादा तबाही हुई है।
उप्रवक्ता फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तान की सैन्य सरकार ने उम्मीद नाम के 2,000 बेड वाले वाले हॉस्पिटल पर बमबारी की। इससे हॉस्पिटल का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया और अनुमान से भी ज्यादा लोगों के मरने की आशंका बढ़ गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों की संख्या करीब 400 हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की निंदा की और कहा कि मरने वालों में ज्यादातर कमजोर आम लोग थे।
उन्होंने लिखा, “(पाकिस्तानी सैन्य समूह) की बमबारी की वजह से 2,000 बेड वाले हॉस्पिटल में कल रात ज्यादातर बेगुनाह आम लोग और नशे की लत वाले लोग मारे गए। सच में, हम ऊपर वाले के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे।”
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी टीमें रात भर मौके पर पहुंचीं, जब बचाव दल हॉस्पिटल के खराब हिस्सों में तलाशी ले रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफ जमान ने कहा कि कम से कम 170 घायल मरीजों को शुरू में पास की मेडिकल सुविधाओं में भेजा गया।
जमान ने मीडिया से कहा, “रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हॉस्पिटल के कई हिस्से तबाह हो गए।” स्थानीय मीडिया ने बताया कि बचाव दल आग बुझाने और मलबे से शवों को निकालने की कोशिश कर रहे थे।
खामा प्रेस के मुताबिक, अधिकारियों ने इस हमले को हाल के सालों में काबुल में हुए सबसे खतरनाक हमलों में से एक बताया है। आउटलेट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने इस घटना पर तुरंत रिएक्ट किया।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अफगानिस्तान मामले के स्पेशल रिपोर्टर रिचर्ड बेनेट ने आम लोगों के मारे जाने की खबर पर चिंता जताई और काबुल और इस्लामाबाद के बीच संयम बरतने की अपील की। अफगान शांति वार्ता के पूर्व वार्ताकार अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और कहा कि विवादों को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।
अफगान के साथ सुलह के लिए अमेरिका के पूर्व स्पेशल प्रतिनिधि जल्माय खलीलजाद ने भी आम लोगों के मारे जाने पर चिंता जताई और पीड़ितों के लिए मानवीय मदद की अपील की।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















