Aaj ka Rashifal VIDEO: मंगलवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें
Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 17 मार्च 2026, दिन मंगलवार है. आज मार्च माह का 17वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन महाबलि बजरंगबली को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच 'Spirit' फेम एक्टर ने बताया दुबई का हाल, तूफान, समुद्र और मछलियों का किया जिक्र
Spirit Actor on Israel-US and Iran Conflict: इजराइल -अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच चल रहे युद्ध को 18 दिन हो गए हैं और ये लगातार जारीह है. युद्ध की लपटें पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गई है. इस युद्ध का असर दुबई में भी देखने को मिला था, जिसके बाद से भारतीय लोगों को चिंता सताने लगी. क्योंकि ज्यादातर भारतीय दुबई में फंसे हैं, या फिर उनका कारोबार वहां से चलता है. ऐसे में अब दुबई में बसे 'स्पिरिट' फेम एक्टर ने वहां के हालात के बारे में बताया है. तो चलिए जानते हैं.
कौन है 'स्पिरिट' का ये एक्टर?
संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' के जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) हैं. करीब चार साल पहले विवेक मुंबई छोड़ दुबई में शिफ्ट हो गए थे और वहां उन्होंने बिजनेस कर पैसे कमाए. अब हाल ही में विवेक ने इजराइल -अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में दुबई की स्थिति पर अपनी बात रखी. 'फर्स्टपोस्ट' को दिेए इंटरव्यू में उन्होंने उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि युद्ध के कारण दुबई में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं.
UAE सरकार की सराहना की
विवेक ओबेरॉय के मुताबिक, मजबूत नेतृत्व और बेहतर सुरक्षा ढांचे की वजह से दुबई में लोग बिना डर के अपने परिवार और काम पर ध्यान दे पा रहे हैं, जिससे शहर में स्थिरता और सामान्य जीवन बना हुआ है. इस दौरान एक्टर ने यूएई सरकार और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की भी सराहना की. विवेक ने कहा- 'दुबई सिर्फ चल ही नहीं रहा बल्कि और तेज गति से आगे बढ़ रहा है. बाजारों में चहल-पहल है और ऑफिसों में कामकाज जारी है. यहां की कंपनियां मुश्किल हालात से घबराने के बजाय खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल रही हैं और लगातार आगे बढ़ रही हैं.'
ये भी पढ़ें- 'इन लोगों को ईरान भेजो', हाईवे पर बैठ इफ्तार कर फंसी दीपिका कक्कड़ की ननद, भड़के यूजर्स
विवेक ने तूफान, समुद्र और मछलियों का किया जिक्र
विवेक ने अपनी बात को आगे रखते हुए एक पुरानी कहावत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा- 'जिस तूफान गहरे समुद्र की मछलियों को परेशान नहीं करता. उसी तरह बाहर चाहे कितनी भी हलचल हो, जो अंदर से मजबूत होते हैं वे ज्यादा प्रभावित नहीं होते.' बता दें, विवेक ने इससे पहले एक पोस्ट शेयर कर भी बताया था कि दुबई में हालात स्थिर हैं. एक्टर ने झूठी खबरें फैलाने वालों से अपील भी की थी कि वे ऐसा ना करें.
दुबई ने बदली विवेक की जिंदगी
बता दें, विवेक ने ‘Dubai Property Insider’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि दुबई शिफ्ट होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. एक्टर ने कहा था- 'मैं शुरू में कोविड के दौरान यहां (UAE) आया था. यह एक छोटा सा कदम था और मुझे यह अनुभव बहुत पसंद आया. मैंने अपने परिवार से पूछा और सभी लोगों ने मेरा सपोर्ट किया. यह घर के इतने करीब है कि हमें ऐसा नहीं लगता कि हम दूर हैं. हम वीकेंड पर घर जाते हैं, हर छुट्टी पर घर जाते हैं और अब धीरे-धीरे, पिछले 4 सालों में, यह घर जैसा लगने लगा है.' एक्टर ने कहा था कि यूएई का वातावरण उनके सफलता का सबसे बड़ा कारण है.
विवेक ओबेरॉय का करियर
विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी. एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन वो कामयाबी हासिल नहीं कर पाए जिसके वो हकदार थे. धीरे-धीरे एक्टर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. लेकिन अब उन्होंने वापसी कर ली है और हाल ही में उन्हें मस्ती 4 में देखा गया था. वहीं, अब विवेक प्रभास की 'स्पिरिट' और रणवीर कपूर की रामयण में नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' का एडवांस बुकिंग में धमाल, फिर भी नहीं रूकी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई, 18वें दिन भी छापे करोड़ों
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















