Responsive Scrollable Menu

IPL के 18 सीजनों में कब किस गेंदबाजी ने जीती पर्पल कैप, यहां देखिए 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, जिसका हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार है. तो आइए सीजन शुरू होने से पहले आपको आईपीएल के एक रोचक रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं. जानते हैं कि आईपीएल 2008 से 2025 तक किन-किन गेंदबाजों ने पर्पल कैप जीती हैं. आपको बता दें, इस लिस्ट में 3 ऐसे गेंदबाज भी शामिल हैं, जिन्होंने 2-2 बार पर्पल कैप अपने नाम की.

IPL 2008 – सोहेल तनवीर

IPL के पहले सीजन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया. सोहेल तनवीर ने आईपीएल 2008 में 11 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 12.09 के औसत से 22 विकेट लिए थे. इस दौरान उन्होंने एक फोर विकेट हॉल और एक बार फाइव विकेट हॉल लिया था.

IPL 2009 – आरपी सिंह

IPL के दूसरे सीजन में भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने Deccan Chargers के लिए खेलते हुए पर्पल कैप अपने नाम की. आरपी सिंह ने आईपीएल 2009 में 16 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 18.13 के औसत से 23 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया है.

IPL 2010 – प्रज्ञान ओझा

तीसरे सीज़न में स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने डेक्कन चार्जर्स के लिए 21 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती. प्रज्ञान ने 16 मुकाबले खेले, जिसमें 20.42 के औसत से 21 विकेट चटकाए. टूर्नामेंट में उन्होंने 7.29 की इकोनॉमी से रन दिए,

IPL 2011 – लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने Mumbai Indians के लिए खेलते हुए 28 विकेट लिए. उनकी यॉर्कर गेंदें बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल साबित हुईं. मलिंगा ने 16 मुकाबले खेले, जिसमें 13.39 के औसत से 28 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक बार फाइव विकेट हॉल लिया. उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी की और सीजन में 5.95 की इकोनॉमी से रन दिए.

IPL 2012 – मोर्ने मोर्कल

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए मोर्ने मोर्कल ने आईपीएल 2012 में पर्पल कैप अपने नाम की थी. मार्कल ने उस सीजन 16 मुकाबले खेले, जिसमें 18.12 के औसत से 25 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया था.

IPL 2013 – ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2013 में पर्पल कैप जीती. ब्रावो ने उस सीजन 18 मुकाबले खेले, जिसमें 15.53 के औसत से 32 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया.

IPL 2014 – मोहित शर्मा

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2014 में पर्पल कैप जीती. मोहित ने 16 मुकाबले खेले, जिसमें 19.65 के औसत से 23 विकेट निकाले. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया.

IPL 2015 – Dwayne Bravo

ड्वेन ब्रावो ने फिर शानदार वापसी की और CSK की ओर से खेलते हुए दूसरी बार पर्पल कैप जीती. IPL 2015 में ब्रावो ने 17 मैच खेले, जिसमें 16.38 के औसत से 26 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 8.14 की इकोनॉमी से रन लुटाए.

IPL 2016 – भुवनेश्वर कुमार

भारतीय स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप जीती थी. भुवी ने उस सीजन 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.30 के औसत से 23 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया.

IPL 2017 – भुवनेश्वर कुमार 

भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दूसरी बार पर्पल कैप जीती. भुवी आईपीएल में बैक टू बैक पर्पल कैप जीतने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. IPL 2017 में भुवी ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 14.19 के औसत से 14 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 1 बार फाइव विकेट हॉल लिया.

IPL 2018 – एंड्रयू टाई

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई ने Kings XI Punjab (पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2018 में पर्पल कैप जीती थी. टाई ने सीजन में 14 मुकाबले खेले, जिसमें 18.66 के औसत से 24 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 बार फोर विकेट हॉल लिए. उनकी इकोनॉमी 8 रही.

IPL 2019 – इमरान ताहिर

दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप जीती. ताहिर ने सीजन में 17 मुकाबले खेले, जिसकी 17 पारियों में 16.57 के औसत से 26 विकेट चटकाए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.69 की रही. उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल लिया.

IPL 2020 – कगीसो रबाडा

दिल्ली के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने आईपीएल 2020 में पर्पल कैप जीती. रबाडा ने उस सीजन 17 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 18.26 के औसत से 30 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल लिया.

IPL 2021 – हर्षल पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में पर्पल कैप जीती थी. हर्षल ने 15 मुकाबले खेले, जिसमें 14.34 के औसत से 32 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल और एक बार फाइव विकेट हॉल लिया.

IPL 2022 – युजवेंद्र चहल

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पहली बार पर्पल कैप जीती. चहल ने 17 मुकाबले खेले, जिसमें 19.51 के औसत से 27 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया.

IPL 2023 – मोहम्मद शमी

गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 में अपने करियर की पहली पर्पल कैप जीती. शमी ने 17 मुकाबले खेले, जिसमें 18.64 के औसत से 28 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल लिए.

IPL 2024 – हर्षल पटेल

हरशल पटेल ने पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 विकेट लिए और दूसरी बार पर्पल कैप जीती. हर्षल ने 14 मुकाबलों में 19.87 के औसत से 24 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 9.73 की इकोनॉमी से रन लुटाए.

IPL 2025 – प्रसिद्ध कृष्णा

IPL 2025 के सीजन में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन तेज गेंदबाजी करते हुए सबसे ज़्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की. कृष्णा ने सीजन में 15 मुकाबले खेले, जिसमें 19.52 के औसत से 25 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक फोर विकेट हॉल लिया.

ये भी पढ़ें: 2008 से 2026 तक..... IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा

Continue reading on the app

पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। आजकल की व्यस्त दिनचर्या, उचित पोषक आहार और व्यायाम की कमी में शारीरिक मांसपेशियां तेजी से कमजोर हो रही हैं। इससे पीठ दर्द, कमर दर्द, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में मयूरासन को एक शक्तिशाली और प्रभावी आसन माना गया है, जो शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।

मयूरासन संस्कृत भाषा से लिया गया है, जो की दो शब्दों से मिलकर बना है। मयूर यानी की मोर के समान और आसन का अर्थ होता है मुद्रा। इस योगासन को करने के दौरान शरीर की मुद्रा मोर के समान दिखती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन के महत्व पर जोर दिया है। उनके अनुसार, यह एक उन्नत आर्म-बैलेंसिंग योग क्रिया है, जो मोर की तरह संतुलन बनाती है। इसको करने के दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखते हुए हथेलियों पर शरीर का वजन संतुलित किया जाता है। इस आसन को करने के दौरान शरीर को जमीन से ऊपर उठाया जाता है, जिसमें कोहनियां पेट के पास होती हैं और पैर पीछे की ओर सीधे रहते हैं।

नियमित रूप से आसन करने से शारीरिक और मानसिक ताकत बढ़ती है तथा एकाग्रता और पूरे शरीर की मजबूती में सुधार होता है। हालांकि, यह आसन शुरुआती लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं, कहा जाता है कि इसे करने से पहले कुछ योगासन अच्छे से करें, जैसे प्लैंक, चतुरंग दंडासन, बकासन, और अन्य हाथ-कलाई मजबूत करने वाले आसनों का अभ्यास जरूर करें। साथ ही, शुरुआत में योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही इसका अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से करने पर कलाई या कंधे में चोट लग सकती है।

इसको करने के लिए घुटनों के बल बैठें और दोनों पैरों के पंजों को पीछे मिला लें। सामने झुककर दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें, उंगलियां पैरों की तरफ होनी चाहिए। कोहनियों को मोड़ें और उन्हें दोनों ओर पेट के नीचे टिकाएं। धीरे-धीरे शरीर का भार हाथों पर लाते हुए पैरों को पीछे सीधा फैलाएं। सांस बाहर छोड़ते हुए, सिर और पैरों को ऊपर उठाएं, ताकि पूरा शरीर जमीन के समानांतर हवा में रहे। शुरुआती दिनों में 20-30 सेकंड रुकें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

इस योगासन के फायदे तमाम हैं, लेकिन उच्च रक्तचाप, हर्निया, हृदय रोग या पेट के अल्सर वाले लोग इसे न करें।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Pat Cummins की एक चोट ने IPL में रचा इतिहास, 19 साल बाद सभी 10 टीमों के Captains बने भारतीय

पैट कमिंस की चोट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास रच दिया है। यह बात कई लोगों को अजीब लग सकती है, लेकिन जी हां, कमिंस की चोट के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को अपना कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ, 19 वर्षों में पहली बार, आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान एक से अधिक मैचों में भारतीय कप्तान होंगे। आईपीएल इतिहास में दूसरी बार कप्तानों का फोटोशूट पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों का होगा, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने टीम के कप्तान के रूप में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी के महत्व को समझ लिया है। 2019 में भी एसआरएच अपवाद था, जब केन विलियमसन की अनुपस्थिति में भुवनेश्वर कुमार को पहले मैच के लिए कप्तान बनाया गया था।
 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh क्रिकेट में भूचाल: BCB की 'कूटनीतिक विफलता' पर सरकार करेगी एक्शन


जहां तक ​​कमिंस की बात है, वह पीठ की चोट के कारण कम से कम शुरुआती तीन मैच नहीं खेल पाएंगे। पिछले साल अगस्त में चोट लगने के बाद से उन्होंने एशेज में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। किशन ने इस साल की शुरुआत में अपनी राज्य टीम झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था और वह टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत का भी हिस्सा थीं। टी20 विश्व कप में भारत की टीम का हिस्सा रहे अभिषेक शर्मा को एसआरएच टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। 

आईपीएल सीजन शुरू होने से ठीक पहले कप्तानों का फोटोशूट होगा और इतिहास में दूसरी बार ऐसा होगा कि सभी भारतीय खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। रुतुराज गायकवाड़ पिछले साल बीच में ही सीजन से बाहर हो जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान के रूप में वापसी कर रहे हैं। अक्षर पटेल, शुभमन गिल और रजत पाटीदार क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान हैं, जबकि भारत के वनडे उप-कप्तान पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले Rohit Sharma का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, MI Coach Mahela Jayawardeneने खोला फ़िटनेस का राज


अजिंक्य रहाणे को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान के रूप में बरकरार रखा है और रियान पराग इतिहास में पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या क्रमशः लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
Thu, 19 Mar 2026 15:30:23 +0530

  Videos
See all

UP: लव जिहाद की पीड़िता को छुपाकर तेजी से भागी नोएडा पुलिस | #jihad #noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T10:08:21+00:00

NKP| Sushant Sinha: ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटाने निकले ट्रंप! #trump #iranisraelwar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:45:01+00:00

Rahul kaushik Fake IAS Case: मेरठ में नकली समझकर असली IAS को किया गिरफ्तार, फिर जो हुआ... | Meerut #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:45:01+00:00

LIVE: Inter-Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia | India | LPG | Oil | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:51:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers