Responsive Scrollable Menu

इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन:76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, क्वीन और माचिस जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं

टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में दादी का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। वो 76 साल की थीं। नवनींद्र ने टीवी शोज के अलावा कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए थे। उनके बेटे और फिल्ममेकर कानू बहल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की है। बेटे ने लिखा- मेरी मार्गदर्शक और गुरु अलविदा एक्ट्रेस के बेटे कानू बहल ने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कानू ने लिखा, "मेरी टाइटन, मेरा विश्वास, मेरा प्यार, मेरी मार्गदर्शक, मेरी गुरु, मेरा दिल। अलविदा मां, जब तक तुम मुझे दोबारा जन्म न दो। मेरी आंखें हमेशा तुम्हारी उस मुस्कान और प्यारी हंसी को याद करेंगी। मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए शुक्रिया।" कानू के इस पोस्ट पर अनुराग कश्यप सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया है। 3 साल की उम्र में शुरू की थी एक्टिंग सफर नवनींद्र बहल का कला और थिएटर से बहुत पुराना नाता था। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। पंजाब से ताल्लुक रखने वाली नवनींद्र ने लंबे समय तक थिएटर की दुनिया में काम किया और बाद में सिनेमा और टीवी का रुख किया। उनकी सादगी और मंझे हुए अभिनय की वजह से उन्हें हमेशा चुनौतीपूर्ण रोल मिलते रहे। 'क्वीन' और 'माचिस' जैसी फिल्मों में दिखीं नवनींद्र के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने गुलजार की फिल्म 'माचिस' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'ओए लकी, लकी ओ' और कंगना रनौत स्टारर 'क्वीन' में भी नजर आईं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, उन्होंने 'द प्राइड' और 'द गुरु' जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। टीवी पर उन्होंने 'इश्कबाज' और 'दिल बोले ओबेरॉय' में नकुल मेहता की दादी का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। पति का 2021 में हुआ था निधन नवनींद्र बहल के पति ललित बहल भी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर थे। ललित बहल का साल 2021 में दिल्ली में कोविड-19 की वजह से निधन हो गया था। नवनींद्र और ललित की जोड़ी ने थिएटर और सिनेमा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया था। पति के जाने के बाद नवनींद्र अपने बेटे कानू बहल के साथ रहती थीं।

Continue reading on the app

बिना हाथ लगाए मिक्सी में ऐसे निकालें कटोरी भर खरबूजे के बीज, साल भर नहीं होंगे खराब, स्टोर करने का जानें आसान तरीका

Easy Way To Peel Muskmelon Seeds : बाजार में मिलने वाले महंगे 'मगज़' या खरबूजे के बीज असल में खरबूजे से ही निकलते हैं. आप इन्‍हें बिना हाथ लगाए मिक्सी की मदद से मिनटों में ढेरों बीज साफ कर ड्राई कर सकते हैं. मिक्सी से बीज निकालने का आसान तरीका-

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ‘ये विराट-रोहित जैसा है’… संजू सैमसन के सवाल पर रियान पराग ने ऐसा क्यों कहा?

संजू सैमसन पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे और अब रियान पराग उनकी जगह टीम की कमान संभालेंगे. कप्तानी में तो रियान ने संजू को रिप्लेस कर दिया लेकिन टीम में उनकी जगह कौन लेगा, रियान पराग से यही एक सवाल हुआ. Thu, 19 Mar 2026 16:27:40 +0530

  Videos
See all

Ayodhya : राष्ट्रपति ने श्री राम यंत्र की स्थापना की #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:13:21+00:00

Ayodhya : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामलला के दर्शन किए #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:14:50+00:00

Iran-Israel War: युद्ध के बीच पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान से की बात ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:12:21+00:00

Bihar News : इफ्तार से पहले प्रणाम करते दिखे निशांत कुमार #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers