Responsive Scrollable Menu

ईशान कर सकते हैं SRH की कप्तानी:कमिंस बैक इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर; झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। हालांकि, ईशान को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि,पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। नहीं बदलेगी अभिषेक-ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ईशान किशन की कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी हिट ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

जन्नत जुबैर और भाई अयान पर दिन दहाड़े हुआ हमला, हाईवे पर अनजान शख्स ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के पास पनवेल इलाके में टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान जुबैर के साथ एक डरावनी घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक हाईवे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों का पीछा किया और उन पर हमला करने की कोशिश की. हालांकि इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए और फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं. जन्नत की टीम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर फैंस से अफवाहों से बचने की अपील की है.

Continue reading on the app

  Sports

World Cup के हीरो Sanju Samson हुए भावुक, कहा- 'साबित करना था Kerala का लड़का भी जीत सकता है'

भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि मौजूदा भारतीय टीम निजी उपलब्धियों से अधिक सामूहिक सफलता को प्राथमिकता देती है। उन्होंने इसे ड्रेसिंग रूम में टीम के नेतृत्व समूह द्वारा अपनाई गई एक अहम रणनीति बताया। टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे सैमसन ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि टीम के भीतर निजी रिकॉर्ड बनाने के बजाय मैच जीतने पर अधिक जोर दिया जाता है। सैमसन ने कहा, ‘‘अब हर कोई इसी तरह सोच रहा है।

यह हमारे कप्तान और कोच द्वारा ड्रेसिंग रूम में सोच समझकर लिया गया फैसला था। हमारे नेतृत्व समूह की ओर से टीम को लगातार यही संदेश दिया जाता है कि टीम सबसे पहले आनी चाहिए और निजी उपलब्धियां दूसरे नंबर पर।’’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच इस सोच को बार-बार दोहराया गया है। सैमसन ने कहा, ‘‘यह बात अपने आप ही हर एक खिलाड़ी के मन में बैठ गई और इसी तरह हमने हर मैच में प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।’’

सैमसन ने कहा कि क्रिकेट खेलते समय उन्होंने हमेशा खुद के प्रति ईमानदार रहना पसंद किया है और उनका मानना ​​है कि टीम की सफलता में योगदान देना ही इस खेल का सबसे अहम पहलू है। केरल में जन्मे इस क्रिकेटर ने कहा कि जब से उन्होंने कम उम्र में केरल की ओर से अलग-अलग आयु वर्ग के टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया था तभी से वह क्रिकेट को एक टीम खेल के तौर पर देखते आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अंडर-13 के दिनों में केरल के लिए खेलने से लेकर आज तक मैं क्रिकेट को हमेशा एक टीम खेल के तौर पर ही देखता हूं। हम जीतने के लिए खेलते हैं। और उस जीत के लिए आप जो कुछ भी करते हैं, उससे सबसे पहले टीम को ही फायदा होना चाहिए।’’ सैमसन ने एक ऐसे क्रिकेटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी बात की जो केरल से आता है और देश के लिए सर्वोच्च स्तर पर खेलता है। उन्होंने कहा कि कई युवा खिलाड़ी उनके सफर को बहुत करीब से देखते और फॉलो करते हैं।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘बहुत से युवा और अलग-अलग करियर वाले लोग मुझे अपनी जिंदगी जैसा मानते हैं। जब वे मुझे भारतीय टीम में नाकाम होते देखते हैं तो उन्हें लगता है कि इस जगह का कोई लड़का वहां जाकर कुछ हासिल नहीं कर सकता।’’ सैमसन ने कहा कि इसी सोच ने उन्हें यह साबित करने के लिए प्रेरित किया कि केरल के खिलाड़ी भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगा कि मुझे कुछ साबित करने की जरूरत है। केरल का एक लड़का, त्रिवेंद्रम का एक लड़का भी वहा जाकर क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

Tue, 17 Mar 2026 12:57:39 +0530

  Videos
See all

UP News: काशी में आस्था का अपमान, गंगा नदी के बीच रोजा इफ्तार! | Varanasi | Roza Iftar | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:30:25+00:00

UP News: गाजियाबाद में ISI का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त... | Ghaziabad | UP Police | Breaking | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:30:07+00:00

Iran Israel War Update: युद्ध के बीच रूस का बड़ा दावा! | Putin | Trump | Netanyahu | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:37:08+00:00

Netanyahu Death Rumors News LIVE: नेतन्याहू की मौत का सच क्या? | Iran Israel America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:40:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers