Responsive Scrollable Menu

पलामू के इस डैम पर गर्मी में मिलेगा सुकून, शाम में आएंगे तो होगा स्वर्ग सा अहसास, नोट करें लोकेशन

पलामू के मेदिनीनगर के पास स्थित रानी ताल डैम गर्मी में सुकून पाने का बेहतरीन ठिकाना बन गया है. दो पहाड़ों के बीच बसे इस डैम का सूर्यास्त और शांत वातावरण पर्यटकों को स्वर्ग जैसा अहसास कराता है. मेदिनीनगर से आसानी से पहुंचने योग्य यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता के प्रेमियों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है.

Continue reading on the app

राज्यसभा चुनाव-NDA की 37 में से 22 सीटों पर जीत:10 सीटों का फायदा, विपक्ष को 10 का नुकसान; ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार को आए। एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ है। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं। इन 37 सीटों में से 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। तीन राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 11 सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। विपक्ष को 2 सीटें मिलीं। ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बिहार में विपक्ष के 4 विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे। इससे भाजपा को फायदा मिला। राज्यसभा चुनाव को राज्यबार समझिए… बिहार में 4 विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, एनडीए को 1 सीट ज्यादा मिली बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव में हार्स ट्रेडिंग में एनडीए ने महागठबंधन को मात दे दी। RJD के एडी सिंह चुनाव हार गए। एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार चुनाव जीत गए। इनमें JUD के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश राम शामिल हैं। दरअसल RJD दोपहर तक अपने उम्मीदवार के पक्ष में 41 वोटों (विधायकों) की दावेदारी कर रही थी। पर शाम 4 बजे मतदान खत्म होने के समय तक कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक महागठबंधन उम्मीदवार को वोट देने नहीं पहुंचे। मतदान में इन 4 विधायकों के शामिल नहीं होने से एडी सिंह को 41 वोट की जगह 37 वोट ही पड़े। हालांकि तेजस्वी यादव ने रात भर होटल में विधायकों को रखा था। पूरी खबर पढ़ें हरियाणा: 5 विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस दूसरी सीट जीत गई हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नतीजा वोटिंग के करीब 9 घंटे बाद आधी रात को 1 बजे जारी हुआ। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के 4 और भाजपा का 1 वोट रद्द हो गया, जिसके चलते 83 वोट वैध माने गए। संजय भाटिया को पहली प्राथमिकता के 27.66 वोट मिले। निर्दलीय नांदल को 27.34 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध को 28 वोट मिले। इस प्रकार, नांदल, बौद्ध से केवल 0.66 वोट, यानी एक वोट से भी कम अंतर से हार गए। भाजपा के 48 वोट थे। एक वोट रद्द हो गया। पहली प्राथमिकता में वाले वोट भाटिया को 39 और नांदल को 8 मिले। कांग्रेस के 37 विधायक थे। 4 वोट रद्द हो गए। 5 ने क्रॉस वोटिंग की। ऐसे में 28 वोट बचे। इससे कर्मवीर बौद्ध की जीत तय। इसके पहले वोट पर विवाद हो गया था। सोमवार को विधायकों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ‘पहरे’ में वोट डाले। सीक्रेसी को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गईं। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज और भाजपा ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और भरत बेनीवाल के वोट की गोपनीयता पर सवाल उठाए। आरोप है कि वोट अधिकृत एजेंट्स के अलावा अन्य लोगों को दिखाए गए। आयोग ने परमवीर का वोट अमान्य करार दिया। शाम 7 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध ने आयोग को रिटर्निंग अधिकारी पंकज अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटर्निंग अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। वहीं, मंत्री कृष्ण बेदी ने आयोग से भरत सिंह बेनीवाल का भी वोट अमान्य करने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें ओडिशा: दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। 7 राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, पढ़िए डिटेल

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस में दिखाए गजब तेवर, मुंबई इंडियंस की कैंप में हुए शामिल, वीडियो हो रहा वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है. सोमवार को वो मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आए. मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े और गेंदबाजों को जमकर छक्के लगाए. रोहित शर्मा के ट्रेनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. Tue, 17 Mar 2026 11:02:18 +0530

  Videos
See all

UP News: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, CM Yogi ने दिए सख्त निर्देश | Gorakhpur | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T06:10:00+00:00

Strait Of Hormuz LIVE: LPG वाला जहाज कहां पहुंचा? | Shivalik | Iran America War |LPG Cylinder Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T06:06:13+00:00

Pakistan-Afghanistan War Live: अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भयंकर जंग | War | Taliban | Shehbaz Sharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T06:11:04+00:00

US On Iran Israel War: युद्धपोत से US आर्मी ने जारी की ये तस्वीर | Trump |Middle East |#shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T06:09:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers