Responsive Scrollable Menu

हर दिन सिर्फ गेहूं की रोटी क्यों? बदल-बदल कर खाएं अनाज, शरीर रहेगा ज्यादा स्वस्थ

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय खाने में रोटी सिर्फ भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। चाहे गांव हो या शहर, अमीर हो या गरीब, हर घर की रसोई में दिन में कम से कम एक बार तो रोटी जरूर बनती है। ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी खाकर ही अपना पेट भरते हैं और यही उन्हें सबसे सामान्य भोजन लगता है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही यह मानते हैं कि अलग-अलग अनाज से बनी रोटियों का शरीर पर अलग असर होता है।

आयुर्वेद के अनुसार, हर अनाज की अपनी प्रकृति और गुण होते हैं। कुछ अनाज शरीर को गर्म रखते हैं, कुछ पाचन को मजबूत बनाते हैं और कुछ शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं। वहीं, वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अलग-अलग अनाज में मौजूद फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचाते हैं, इसलिए अगर हम समय-समय पर अलग तरह की रोटियां खाते हैं तो शरीर को ज्यादा संतुलित पोषण मिल सकता है।

सबसे पहले गेहूं की रोटी की बात करते हैं। भारत में सबसे ज्यादा यही रोटी खाई जाती है। गेहूं में प्राकृतिक रूप से फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विज्ञान के अनुसार, फाइबर पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। आयुर्वेद भी मानता है कि गेहूं शरीर को ऊर्जा देने वाला अनाज है। गेहूं की रोटी शरीर को ताकत देने में मददगार होती है। इसका नियमित सेवन शरीर को स्थिर ऊर्जा देता है और थकान कम महसूस होती है।

अगर बाजरे की रोटी की बात करें तो इसे पोषण का खजाना कहा जाता है। बाजरे में आयरन, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार बाजरा शरीर को गर्म रखने वाला अनाज है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो बाजरे में मौजूद आयरन खून बनाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया की समस्या में फायदा हो सकता है। वहीं कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

ज्वार की रोटी भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है। ज्वार में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। फाइबर पाचन को मजबूत बनाता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ज्वार का सेवन वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है, क्योंकि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। आयुर्वेद में भी ज्वार को हल्का और पचने में आसान अनाज माना गया है। यही वजह है कि जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, उनके लिए ज्वार की रोटी अच्छा विकल्प मानी जाती है।

उत्तर भारत में मक्के की रोटी का खास महत्व है। खासकर सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग एक लोकप्रिय भोजन माना जाता है। मक्के में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार मक्का शरीर को मजबूती देने वाला अनाज है और इसे संतुलित मात्रा में खाने से शरीर को अच्छा पोषण मिल सकता है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान ने पड़ोसी देशों को दी नसीहत, कहा- हमलों में सहयोग बढ़ा रहा नरसंहार

नई द‍िल्‍ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। युद्धव‍िराम की मांग वाली बात पर अपनी स्‍थित‍ि स्‍पष्‍ट करने के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अब पड़ोसी देशों को नसीहत दी है।

अराघची ने कहा क‍ि ईरान पर हमले की इजाजत देने वाले पड़ोसी देश नरसंहार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस नरसंहार में 200 से ज्‍यादा बच्‍चे शाम‍िल हैं। सैकड़ों नागर‍िक मारे जा चुके हैं।

अराघची ने कहा क‍ि अमेर‍िका को हमलों में सहयोग करने वाले पड़ोसी देशों को इस मामले में जल्‍द से जल्द अपना रुख साफ करना चाह‍िए।

अराघची ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा, इजरायल और अमेरिका की बमबारी में सैकड़ों ईरानी नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 200 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि कुछ पड़ोसी देश, जहां अमेरिकी सेनाएं मौजूद हैं और जो ईरान पर हमलों की इजाजत देते हैं, वे भी इस नरसंहार को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इन देशों को जल्द से जल्द अपना रुख साफ करना चाहिए।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के उस दावे को स‍िरे खार‍िज कर द‍िया, ज‍िसमें कहा जा रहा था क‍ि ईरान अमेर‍िका के साथ समझौता करना चाह रहा है।

सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में ल‍िखा, ऐसे दावों को भ्रमपूर्ण बताया और कहा कि ईरान के सशस्त्र बल तब तक लड़ते रहेंगे जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह स्वीकार नहीं कर लेते कि वह अमेरिकियों और ईरानियों दोनों पर जो अवैध युद्ध थोप रहे हैं वह गलत है और इसे कभी दोहराया नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, जब हम कहते हैं कि हम युद्धविराम नहीं चाहते, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम युद्ध जारी रखना चाहते, बल्कि इसका मतलब यह है कि इस बार युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि दुश्मन दोबारा हमले करने के बारे में कभी न सोचें।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, अराघची ने ईरान के विरोधियों पर अपनी पूरी ताकत जुटाकर देश को बिना शर्त आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघर्ष शुरू होने के दो सप्ताह से अधिक समय बाद ईरान के विरोधी अब उन देशों से मदद मांग रहे हैं जिन्हें वे कभी शत्रु मानते थे और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सुरक्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान केवल दुश्मनों और संघर्ष में शामिल उनके सहयोगियों के लिए ही आवागमन प्रतिबंधित करता है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुझे कॉल करो ...काव्या मारन को आ रहे ऑफर, पाकिस्तानी क्रिकेटर को नीलामी में खरीद फंसी सनराइजर्स की मालकिन

काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स टीम ने 1,90,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में रविवार को लंदन में हुई पहली हंड्रेड नीलामी में चुना. इस फैसले पर भारी विरोध हुआ. यहां तक कि सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया. Wed, 18 Mar 2026 13:06:11 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: सिस्टम की लापरवाही ने ली अस्पताल में मरीजों की जान #hospitalfire #odisha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:45:00+00:00

HD DeveGowda पर Mallikarjun Kharge की चुटकी, बोले- 'प्रेम हमारे साथ, लेकिन शादी Modi जी के साथ' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:42:07+00:00

Breaking News: भैंसों के तबेले में चल रही थी गैस एजेंसी, 106 भरे और 95 खाली सिलेंडर किए जब्त #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:39:31+00:00

Ali Larijani Death Update|NKP|Sushant Sinha|World News:#iran के रक्षा प्रमुख को #trump ने मार गिराया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:43:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers