ईरान ने पड़ोसी देशों को दी नसीहत, कहा- हमलों में सहयोग बढ़ा रहा नरसंहार
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। युद्धविराम की मांग वाली बात पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अब पड़ोसी देशों को नसीहत दी है।
अराघची ने कहा कि ईरान पर हमले की इजाजत देने वाले पड़ोसी देश नरसंहार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस नरसंहार में 200 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। सैकड़ों नागरिक मारे जा चुके हैं।
अराघची ने कहा कि अमेरिका को हमलों में सहयोग करने वाले पड़ोसी देशों को इस मामले में जल्द से जल्द अपना रुख साफ करना चाहिए।
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, इजरायल और अमेरिका की बमबारी में सैकड़ों ईरानी नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 200 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि कुछ पड़ोसी देश, जहां अमेरिकी सेनाएं मौजूद हैं और जो ईरान पर हमलों की इजाजत देते हैं, वे भी इस नरसंहार को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इन देशों को जल्द से जल्द अपना रुख साफ करना चाहिए।
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाह रहा है।
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ऐसे दावों को भ्रमपूर्ण बताया और कहा कि ईरान के सशस्त्र बल तब तक लड़ते रहेंगे जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह स्वीकार नहीं कर लेते कि वह अमेरिकियों और ईरानियों दोनों पर जो अवैध युद्ध थोप रहे हैं वह गलत है और इसे कभी दोहराया नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, जब हम कहते हैं कि हम युद्धविराम नहीं चाहते, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम युद्ध जारी रखना चाहते, बल्कि इसका मतलब यह है कि इस बार युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि दुश्मन दोबारा हमले करने के बारे में कभी न सोचें।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, अराघची ने ईरान के विरोधियों पर अपनी पूरी ताकत जुटाकर देश को बिना शर्त आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघर्ष शुरू होने के दो सप्ताह से अधिक समय बाद ईरान के विरोधी अब उन देशों से मदद मांग रहे हैं जिन्हें वे कभी शत्रु मानते थे और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सुरक्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान केवल दुश्मनों और संघर्ष में शामिल उनके सहयोगियों के लिए ही आवागमन प्रतिबंधित करता है।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2026 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज विकेटकीपर को दी बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. 45 वर्षीय जेम्स फोस्टर आईपीएल के 19वें सीजन में सीएसके की टीम के साथ जुड़ेंगे और टीम की फील्डिंग को बेहतर करने का काम करेंगे.
CSK के नए फील्डिंग कोच बने जेम्स फोस्टर
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. सीएसके ने कैप्शन में लिखा, हमारे नए फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर का स्वागत कीजिए. इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनियाभर की टीमों के साथ कोचिंग का अनुभव रखने वाले फोस्टर अब हमारे साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत करेंगे.
Say Yellove to our fielding coach James Foster! ????????????
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 16, 2026
Former England wicketkeeper and a coach with experience across teams worldwide, he now kicks off this new chapter with the Pride. ????#WhistlePodu #Dencoming pic.twitter.com/hXkWDBiqEX
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 शेड्यूल
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंंग्स पहले फेस में कुल 4 मुकाबला खेलेगी. 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद 3 अप्रैल को दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्सा का सामना पंजाब किंग्स से होगा. यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा. सीएसके अपना तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि चौथा मैच CSK दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 11 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा.
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 30 मार्च 2026 | RR vs CSK | गुवाहाटी |
| 03 अप्रैल 2026 | CSK vs PBKS | चेन्नई |
| 05 अप्रैल 2026 | RCB vs CSK | बेंगलुरु |
| 11 अप्रैल 2026 | CSK vs DC | चेन्नई |
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट का ये बुरा हाल देख आगबबूला हुए शाहिद अफरीदी, अपने दामाद को कप्तान बनाने पर सेलेक्टर्स की लगाई क्लास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























