Responsive Scrollable Menu

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सीएम मोहन यादव ने कृषि योजनाओं पर किया संवाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को भोपाल के उषा भाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कृषि से जुड़े मुद्दों और योजनाओं पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया और किसानों के हित में चल रही योजनाओं पर चर्चा की गई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में कृषि से जुड़ी हुई है, इसलिए सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को जमीन पर उतार रही है. उन्होंने बताया कि सिंचाई के क्षेत्र का विस्तार, पशुपालन और डेयरी जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में सिंचित क्षेत्र को तेजी से बढ़ाना और किसानों की आय में सुधार करना है.

राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया है. इसके तहत किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता, आधुनिक तकनीक और फसलों की बेहतर कीमत दिलाने पर फोकस किया जा रहा है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी साझा की.

Continue reading on the app

हर दिन सिर्फ गेहूं की रोटी क्यों? बदल-बदल कर खाएं अनाज, शरीर रहेगा ज्यादा स्वस्थ

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय खाने में रोटी सिर्फ भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। चाहे गांव हो या शहर, अमीर हो या गरीब, हर घर की रसोई में दिन में कम से कम एक बार तो रोटी जरूर बनती है। ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी खाकर ही अपना पेट भरते हैं और यही उन्हें सबसे सामान्य भोजन लगता है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही यह मानते हैं कि अलग-अलग अनाज से बनी रोटियों का शरीर पर अलग असर होता है।

आयुर्वेद के अनुसार, हर अनाज की अपनी प्रकृति और गुण होते हैं। कुछ अनाज शरीर को गर्म रखते हैं, कुछ पाचन को मजबूत बनाते हैं और कुछ शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं। वहीं, वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अलग-अलग अनाज में मौजूद फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचाते हैं, इसलिए अगर हम समय-समय पर अलग तरह की रोटियां खाते हैं तो शरीर को ज्यादा संतुलित पोषण मिल सकता है।

सबसे पहले गेहूं की रोटी की बात करते हैं। भारत में सबसे ज्यादा यही रोटी खाई जाती है। गेहूं में प्राकृतिक रूप से फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विज्ञान के अनुसार, फाइबर पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। आयुर्वेद भी मानता है कि गेहूं शरीर को ऊर्जा देने वाला अनाज है। गेहूं की रोटी शरीर को ताकत देने में मददगार होती है। इसका नियमित सेवन शरीर को स्थिर ऊर्जा देता है और थकान कम महसूस होती है।

अगर बाजरे की रोटी की बात करें तो इसे पोषण का खजाना कहा जाता है। बाजरे में आयरन, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार बाजरा शरीर को गर्म रखने वाला अनाज है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो बाजरे में मौजूद आयरन खून बनाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया की समस्या में फायदा हो सकता है। वहीं कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

ज्वार की रोटी भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है। ज्वार में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। फाइबर पाचन को मजबूत बनाता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ज्वार का सेवन वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है, क्योंकि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। आयुर्वेद में भी ज्वार को हल्का और पचने में आसान अनाज माना गया है। यही वजह है कि जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, उनके लिए ज्वार की रोटी अच्छा विकल्प मानी जाती है।

उत्तर भारत में मक्के की रोटी का खास महत्व है। खासकर सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग एक लोकप्रिय भोजन माना जाता है। मक्के में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार मक्का शरीर को मजबूती देने वाला अनाज है और इसे संतुलित मात्रा में खाने से शरीर को अच्छा पोषण मिल सकता है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गंभीर-धोनी में नया पंगा? गौतम ने सुनाई माही को खरी-खरी, भरी महफिल में मारा ताना

gautam gambhir reacts on ms dhoni post: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा था कि 'कोच साहब आप पर हंसी अच्छी लगती है.' गंभीर ने इस पर अब कहा है कि एक दिन के लिए धोनी उनकी भूमिका में हों और वह उनकी जगह, तब वह यही बात लिखेंगे. Mon, 16 Mar 2026 23:33:02 +0530

  Videos
See all

LPG Shortage In India News: एलपीजी हो या डीजल-पेट्रोल, सच्ची रिपोर्ट यहां है ! | Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T20:30:04+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: नेतन्याहू की मौत की खबरें विश्वास लायक नहीं! #trump #hormuzstrait #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T20:39:43+00:00

Pakistan News | Dhurandhar 2: धुरंधर 2.0.. 100 करोड़ एडवांस, PAK से कितने? Rehman | ISI | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T20:25:48+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप ने मांगी मदद सहयोगियों ने कह दिया ना | #iranattack #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T20:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers