Responsive Scrollable Menu

कौन है बॉलीवुड का सबसे लंबा एक्टर, जिसके सामने अमिताभ बच्चन भी लगते हैं कद में छोटे

Who is The Tallest Actor in Bollywood: बॉलीवुड फिल्मों के दीवानों के बीच अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस को लेकर सवाल उठते हैं कि आखिर ये रहते कहा हैं और ये अपनी फिटनेट का कैसे ख्याल रखते हैं, जो इतने फिट रहते हैं. इसके अलावा भी हम उनके बारे में बहुत जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि उनकी उम्र और हाइट कितनी है. ऐसे ही ज्यादातर लोग समझते हैं कि बॉलीवुड में सबसे लंबे एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हैं. हालांकि ये बात सच नहीं हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन है बॉलीवुड का सबसे लंबा एक्टर- 

भावेश कुमार हैं बॉलीवुड के सबसे लंबे एक्टर

आमतौर पर अतिताभ बच्चन को बॉलीवुड का सबसे लंबा एक्टर माना जाता है. हालांकि ये बात तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है क्योंकि बॉलीवुड के सबसे लंबे एक्टर भावेश कुमार हैं. जी हां, ये बात सच है शायद आप जानकर सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर अमिताभ से लंबा एक्टर कौन है. दरअसल आपने भावेश के कुमार का नाम नहीं सुना होगा क्योंकि वे इतने ज्यादा फेमस नहीं है. लेकिन यह बात सच है कि वे बॉलीवुड में सबसे लंबा एक्टर होने का रिकॉर्ड रखते हैँ उनकी लंबाई करीब 6.6 फीट है. ऐसे में उनके सामने अमिताभ बच्चन का कद भी आम इंसान जितना लगता है. 

अमिताभ और अभिषेक की कितनी लंबाई है

आपको बता दें कि भावेश कुमार के बाद बॉलीवुड में दूसरे सबसे लंबे एक्टर अरुणोदय सिंह हैं. इनकी लंबाई 6.4 फुट है. अरुणोदय ने जिस्म-2 (Jism-2) में रणदीप हुड्डा और सन्नी लियोनी के साथ काम किया था. जबकि अभिषेक बच्चन की लंबाई 6.3 फीट है और अमिताभ बच्चन हाइट की 6 फीट 2.5 इंच है.

भावेश कुमार के बारे में जानें

भावेश कुमार (Bhavesh Kumar) जन्म 28 नवंबर 2000 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. उन्होंने कम उम्र में ही फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. शुरुआत में उन्हें खेलों में काफी रुचि थी और वे एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो जैसे खेलों में हिस्सा लेते थे. करीब 16 साल की उम्र के बाद उनकी दिचस्पी एक्टिंग में बढ़ने लगी और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला किया.

2019 में किया था डेब्यू

भावेश कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2019 में फिल्म 'पी से प्यार एफ से फरार' (P Se Pyaar F Se Faraar) से की थी, जिसका निर्देशन मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने किया था.  इस फिल्म में उन्होंने 'सूरज माली' का किरदार निभाया और यही उनकी पहली बड़ी पहचान बनी. इसके बाद वे 2020 में फिल्म 'हवाएं' (Hawayein) और 2021 में द डार्क जंगल  (The Dark Jungle) में भी नजर आए.

भावेश कुमार ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरीज़ 'दिल्ली वेड्स हरियाणा' (Delhi Weds Haryana) में भी काम किया, इसमें उन्होंने 'वीर' का रोल निभाया. बॉलीवुड के इस सबसे लंबे एक्टर ने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार अदा करके ऑडियंस के दिल में जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें: जेब में नहीं थे किराए देने के पैसे, दर्जी का भी किया काम, फिर ऐसे बने हंसी के सुपरस्टार

Continue reading on the app

नेपाल सड़क हादसे में मारे गए तीर्थयात्रियों के शव स्वदेश लाने की प्रक्रिया जारी: भारतीय दूतावास

काठमांडू, 16 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में हुए एक सड़क हादसे में मारे गए भारतीय तीर्थयात्रियों के शवों को जल्द स्वदेश लाने के लिए भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से काम कर रहा है। शनिवार को गोरखा जिले में ये दर्दनाक हादसा हुआ था।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, माइक्रोबस में सवार तीर्थयात्री मनकामना मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद लौट रहे थे तभी बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि सात अन्य भारतीय तीर्थयात्री घायल हो गए।

हादसे पर भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी फिक्र जाहिर की। मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए एम्बेसी ने घायलों के इलाज और उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी की प्रक्रिया पर काम करने की बात कही थी।

इसमें आगे कहा, मृतकों के परिजनों के प्रति हम संवेदना जाहिर करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

दूतावास ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए नेपाल के स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

भारतीय दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों ने बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक माइक्रोबस, जब तनाहुन जिले के अंबुखैरेनी इलाके (जो मनकामना मंदिर से थोड़ा पश्चिम में है) की ओर जा रही थी, तब शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कांतार इलाके में सड़क से फिसलकर एक खाई में गिर गई थी।

अगस्त 2024 में, भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस अंबुखैरेनी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब 27 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

हाल के वर्षों में नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, साथ ही सड़कों पर चलने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ी है।

एक दशक पहले, नेपाल ट्रैफिक पुलिस ने 4,999 सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की थी। कार्यालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में, देश में 7,669 सड़क दुर्घटनाएं और 190 मौतें दर्ज की गईं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'भारत के लोगों की मौत और सैनिकों…', अबरार अहमद को खरीदने पर भड़के सुनील गावस्कर, काव्या मारन की टीम पर तीखा प्रहार

द हंड्रेड लीग (The Hundred) में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स की टीम पिछले कई दिनों से विवादों में घिरी हुई नजर आई है। अब इस पूरे मामले में टीम इंडिया के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर की प्रतिक्रिया आई है। Mon, 16 Mar 2026 21:43:09 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | मदद की गुहार लगा रहे ट्रंप ! | Iran Israel War | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:01:20+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | America को लगा एक और बड़ा झटका! #iran #israel #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:09:00+00:00

UP Politics: योगी का 'प्रहार'..'रामद्रोही को जनता ने नकारा' | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:15:06+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | USA ने दी Russia के तेल खरीदने की छूट? #iran #india #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:04:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers