Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में Youth Congress का बड़ा प्रदर्शन, India-US ट्रेड डील को बताया किसानों के लिए 'धोखा'

भारतीय युवा कांग्रेस ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और एलपीजी की कमी की खबरों के खिलाफ 'संसद घेराव' का प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि यह व्यापार समझौता देश के किसानों को नुकसान पहुंचाएगा, और अगर हम किसानों को बचाना चाहते हैं, तो हमें इस व्यापार समझौते के खिलाफ लड़ना होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Himanta Sarma की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस का दावा- Assam के अगले CM होंगे Gaurav Gogoi


युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जंतर-मंतर से ‘संसद घेराव’ करने के लिए आगे बढ़े, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं- रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग- ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चिब ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यवार समझौता दबाव का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं और एप्सटीन फाइल के चलते भी सरकार दबाव में है। चिब ने कहा कि सरकार को इस व्यापार समझौते को रद्द करना चाहिए। 

इससे पहले युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने संवाददाताओं से कहा था कि देश भर से पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ता केंद्र की नीतियों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे। लाकड़ा ने कहा कि युवा कांग्रेस यह इस बात की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी कि कैसे व्यापार समझौते से किसानों और कपड़ा क्षेत्र को नुकसान होगा तथा देश की डेटा सुरक्षा से भी समझौता होगा। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha में LPG Crisis पर भारी हंगामा, Kharge के सवालों पर Nadda का पलटवार- कांग्रेस कर रही जमाखोरी


उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के सदस्यों ने पहले एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भी विरोध प्रदर्शन किया था। चिब और युवा कांग्रेस के कई अन्य पदाधिकारियों को पिछले महीने ‘एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चिब और कई पदाधिकारियों को जमानत मिल चुकी है। लाकड़ा ने कहा, ‘‘सत्र न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय दोनों ने स्वीकार किया है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का अभिन्न अंग है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में घोषित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय डेटा अमेरिका तक पहुंच जाएगा और घरेलू क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Continue reading on the app

जल्द आ सकता है जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO, रिलायंस ने इन बैंकों से मिलाया हाथ

Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी दिग्गज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का मेगा IPO लाने की तैयारी में है. बैंकर्स की नियुक्ति के साथ प्रक्रिया तेज हो गई है. लगभग 170 अरब डॉलर के संभावित वैल्यूएशन वाला यह आईपीओ भारत के इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग साबित हो सकती है.

The post जल्द आ सकता है जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO, रिलायंस ने इन बैंकों से मिलाया हाथ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

क्या MS Dhoni बनेंगे हेड कोच? Gautam Gambhir ने कैप्टन कूल को लेकर कही बड़ी बात, बोले- ‘मैं चाहता हूं, वो मेरी जगह हों’

Gautam Gambhir on MS Dhoni Insta Post: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने MS धोनी के उस बयान पर अपनी टिप्पणी की है, जिसमें धोनी ने उसे टी20 वर्ल्ड कप के बाद हंसने को कहा था। Mon, 16 Mar 2026 23:49:42 +0530

  Videos
See all

President Trump wants Nato to intervene in Iran, but it say it's "already stepped up" | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T22:00:40+00:00

Iran Israel Conflict : ईरान ने पहली बार दागी सेजिल मिसाइल, इजराइल में मची भयंकर तबाही ! | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T22:00:56+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha: Trump मदद मांग रहे..उधर युद्ध के बीच मोदी ने खेल कर दिया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:44:15+00:00

Chamba में भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन अलर्ट पर | #viralvideo #himachalpradesh #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers