Responsive Scrollable Menu

फेस पर अचानक दाने निकलने का क्या कारण होता है? यहां जानिए क्यों नजर आते हैं ये छोटे सफेद बंप्स

What Causes Bumps On Skin: अगर आपके चेहरे पर अक्सर ही दाने निकलते हैं और स्किन दानेदार हो जाती है, तो यहां जानिए स्किन पर दाने निकलना किस समस्या का लक्षण हो सकता है.

The post फेस पर अचानक दाने निकलने का क्या कारण होता है? यहां जानिए क्यों नजर आते हैं ये छोटे सफेद बंप्स appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

KAL Ka Mausam: सावधान! अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, ओले गिरने का भी अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा डेटा के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक देश के बड़े हिस्से में मौसम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है राहत की बात यह है कि इस बड़े बदलाव के कारण अगले सात दिनों तक देश में कहीं भी हीट वेव यानी लू चलने के आसार नहीं हैं, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 16 और 17 मार्च को भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी 16 मार्च को जोरदार बारिश हो सकती है पिछले 24 घंटों में भी इन इलाकों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है. पूर्वी भारत के राज्यों में 16 से 19 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओले गिरने का अनुमान है. खासकर कोलकाता और मालदा जैसे इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि

उत्तर भारत की बात करें तो 18 से 20 मार्च के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 19 और 20 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 16 मार्च को ओले गिरने की खबरें आई हैं और आने वाले दिनों में भी यहां छिटपुट बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

मध्य और दक्षिण भारत का हाल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी 18 से 20 मार्च के बीच बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिलेगा छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 और 19 मार्च को ओले गिरने की संभावना है. दक्षिण भारत के राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी 16 से 20 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं. पश्चिम भारत के गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी 18 और 19 मार्च को बादल बरस सकते हैं.

तापमान में आएगी गिरावट

आने वाले दिनों में तापमान के आंकड़ों में भी बड़ा बदलाव दिखेगा. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद इसमें 4-7 डिग्री की भारी गिरावट आएगी. महाराष्ट्र और गुजरात में भी अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के अमरावती में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, लेकिन अब बारिश की वजह से इसमें कमी आएगी.

मछुआरों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है. 16 मार्च को बंगाल की खाड़ी, खासकर उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है, जो समुद्र में नाव ले जाने वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. बाकी समुद्री इलाकों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में इस दिन फिर होगी बारिश, गर्मी से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रोहित-पंड्या या कोई और… MI को कौन बनाएगा छठी बार चैंपियन? बस ये है मुंबई पलटन की टेंशन

IPL 2026, MI Squad Analysis: आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने एक मजबूत टीम तैयार की है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम की नजर अपने छठे खिताब पर रहने वाली है. लेकिन टीम मैनेजमेंट को सीजन की शुरुआत में कई बड़े फैसले लेने पड़ेंगे. Tue, 17 Mar 2026 08:31:25 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War Update: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मार डाले 400 लोग | Air Strike | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:00:11+00:00

Pakistan Afghanistan War News Live : पाकिस्तान के हमले से दहला अफगानिस्तान ! | Breaking News | Kabul #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:03:57+00:00

Iran Israel War LIVE: किम का परमाणु दागेगा ईरान? | Trump | Netanyahu | US | Kim Jong | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T03:59:39+00:00

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:युद्ध ने तेल निकाल दिया,अब ट्रंप को समझ आने लगा!Iran Vs Israel।TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:03:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers